Showing posts with label film award. Show all posts
Showing posts with label film award. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

एमसीडी स्कूल की बचिचयो की फिल्म ने जीता पुरस्कार

एमसीडी स्कूल की बचिचयो की फिल्म ने जीता पुरस्कार
वेब ब्यूरो: नगर निगम के स्कूल में पढ़ने वाली दो बचिचयो की बनाई शार्ट फिल्म ने हैदराबाद में हुए 18वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार उन्हें शार्ट फिल्म फूलवती अम्मा के लिए दिया गया।
यह फिल्म फूलवती नाम की एक महिला पर आधारित है जो कभी उनके स्कूल में सफाईकर्मी थी और उसकी सेवानिवृतित पर साक्षात्कार के रूप में इस फिल्म को तैयार किया गया था। फिल्म को तैयार करने वाली रानी और श्वेता निगम के पशिचमी जोन के न्यू चौखंडी स्कूल की छात्रा हैं। नौ साल की रानी चौथी कक्षा में जबकि दस साल की श्वेता पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल की प्रिंसिपल वीना गांधी ने दोनों को इस कामयाबी पर बधाई दी है। 18वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 14-20 नवंबर के मध्य हैदराबाद में किया गया था। महोत्सव में देश भर से आई 600 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की गईं। फूलवती अम्मा में विधालय की सफाई कर्मचारी की सेवानिवृतित के बाद की कहानी को तीन मिनट के साक्षात्कार के रूप में दर्शाया गया है। फूलवती पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके सेवानिवृतित समारोह में छात्राओं ने उनसे निगम में काम करने के दौरान के अनुभव पूछे थे। फूलवती ने अपने सेवाकाल के 33 वशोर्ं के अनुभवों को रानी और श्वेता के साथ बांटा था। दोनों ने इसे तीन मिनट में समेट कर शार्ट फिल्म तैयार की थी।