Showing posts with label women empowerment. Show all posts
Showing posts with label women empowerment. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

महिलाओं ने की आरक्षण व संरक्षण की मांग

महिलाओं ने की आरक्षण व संरक्षण की मांग
मुख्य संवाददाता: संसद में 33 फीसद महिला आरक्षण की मांग करते हुए दिल्ली सहित कर्इ राज्यों की महिला संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रिय महिला फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में आरक्षण व संरक्षण की मांग करते हुए महिलाओं ने राजनीति में समान अवसर की भी मांग की। उन्होंने समाज में
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा व लिंगभेद आधारित भेदभाव पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संसद के गलियारों तक महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ भी आवाज उठार्इ। 21 दिनों तक चलने वाले इस प्रदर्शन के पहले दिन देश के पांच राज्यों पंजाब, बंगाल, कर्नाटक, केरल व दिल्ली की महिला संगठनों की प्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर फैडरेशन की अध्यक्षा अरूणा राय ने कहा कि महिलाएं 15वर्षो से संसद में अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं, लेकिन राजनीतिक मंशा न होने के कारण सभी राजनीतिक पार्टियां इस विधेयक को पारित कर पाने में असफल रहीं। उन्होंने कहा कि कि पंचायत में महिलाओं को अधिकार मिलने में काफी हद तक उनकी सिथति में सुधार हुआ हैं, तो फिर संसद में उन्हें स्थान देने में पार्टियां न जाने क्यों कतराती हैं? गुजरात में महिला की जासूसी तथा तहलका के मुख्य संपादक तरूण तेजपाल मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठनों द्वारा मामलों में विशेश कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। फेडरेशन की उपाध्यक्ष अनी राजा ने कहा कि संसद के उच्च सदन में विधेयक के पारित होने के बावजूद लोकसभा में इसके पारित होने का इंतजार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए यह आंदोलन और तेज करने की आवश्यकता है, तभी संसद तक इसकी आवाज पहुंचेगी।