Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

स्पेश्ल जोन के बाद अब अन्य मार्किटों से भी उठने लगी है कनवर्जन चार्ज माफ करने की मांग
स्ट्रीट रिपोर्टरः पुरानी दिल्ली, पहाड़गंज व करोल बाग क्षेत्र में 1962 में नोटिफाइड मार्किटों का कनवर्जन चार्ज व पार्किंग शुल्क माफ किए जाने के बाद चुनावी साल में दिल्ली के अन्य बाजारों से भी कनवर्जन चार्ज माफ किए जाने की मांग उठने लगी है। कनवर्जन चार्ज हटाने की मांग को लेकर साध नगर चीफ चैक मार्किट ऐसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के चेयरमैन शिवान बंसल के नेतृत्व में नजफगढ जोन के
चैयरमैन श्री कुलदीप सोलंकी से मिला और उनको अपनी इस मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के बाकी पदाधिकारियों में सुश्री माया शर्मा, बेद प्रकाश, सत्यप्रकाश शर्मा, अशोक वर्मा, हरीराम अग्रवाल, अनिल कुमार सोनी, हेमन्त कुमार, डा०  सुलेख गोयल, विजय मित्तल आदि ने चैयरमैन के सामने अपनी बात रखी। शिवान बंसल के अनुसार हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने दिल्ली के तीनों निगमों में विराजमान पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया था कि दिल्ली की पाश क्षेत्र की लगभग 40 बडी मार्किटो की दुकानों का और पार्किंगों का कनवर्जन चार्ज हटा दिया जाए जिसके तहत नार्थ नगर निगम ने तो इसको हटाने की धोशणा तुरंत कर दी थी बाकी बची दो ईस्ट और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों मे इसकी धोशणा होना अभी बाकी है। इसी के तहत साध नगर चीफ चैक मार्किट एसोसिएशन ने डा० सुलेख गोयल की अध्यक्षता में पालम व पालम जैसी अन्य मार्किटों की दुकानों का कनवर्जन चार्ज हटावाने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र नजफगढ के चैयरमैन श्री कुलदीप सोलंकी से मिलकर उनको सौंपा। श्री सोलंकी ने इस मार्किट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के दुकानदार सदस्यों को पूर्ण आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे पर अपने बड़े नेताओं से विचार करेंगे और कोशिश करेंगे की यदि दिल्ली में कही की भी मार्किटों में इस तरह का कनवर्जन चार्ज हटाया गया तो पालम एसोसिएशन की मांग पर भी गौर किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment