Showing posts with label street reporter. Show all posts
Showing posts with label street reporter. Show all posts

Sunday, November 24, 2013

देश में व्यवसाय सुस्त फिर भी 1800 फीसदी बढ़ी विधायक की संपत्ति

देश में व्यवसाय सुस्त फिर भी 1800 फीसदी बढ़ी विधायक की संपत्ति
 मुख्य संवाददाता: देश में लगभग सभी व्यवसाय सुस्त पड़े है। बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ और बैंक लगातार घाटे दिखा रही है। वहीं पांच साल के अंतराल में कुल संपत्ति में करीब 1800 फीसदी का इजाफा हो गया। यह करिश्मा
कर दिखाया है बिजवासन विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सतप्रकाश राणा ने। राणा ने नामांकन में कुल 108 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। जो कि 2008 विधानसभा में कुल 6.5 करोड़ रुपये की थी। बीजेपी विधायक ने नामांकन के पहले ही दिन शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरा। अपने साथ उन्होंने अपनी पत्नी रेनू राणा का पर्चा दाखिल कराने के साथ खुद दो बार नामांकन किया है। विधायक की सालाना आय 50.65 लाख है, जबकि पत्नी की आय 32.80 लाख रुपये है। विधायक के पास 1.50 लाख रुपये कैश है जबकि पत्नी के पास 3 लाख रुपये। विधायक के अलग-अलग बैंक खाते में 31 लाख से ज्यादा जमा हैं, जबकि पत्नी के खाते में यह 1.70 करोड़ से ज्यादा हैं। पिछली दफा लाखों में ही डिपाजिट था। बैंक डिपाजिट होने के बाद भी विधायक पर 21 लाख से ज्यादा और पत्नी पर 1.53 करोड़ की देनदारी भी है। पांच सालों में विधायक के पास बीएमडब्ल्यू और फारचूनर जैसे वाहन भी जुड़े हैं। बीते चुनाव में सिर्फ होंडा सिटी कार मौजूद थी।

मोदी दिल्ली में तीन दिन में करेंगे ताबड़तोड़ 8 रैली

मोदी दिल्ली में तीन दिन में करेंगे ताबड़तोड़ 8 रैली
रिपोर्टर ब्यूरो: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करो या मरो की नीति के साथ उतर रही भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) जल्द ही धुंआंधार चुनाव प्रचार शुरू करेगी तथा केन्द्र के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तीन दिन में समूची राजधानी में कम से कम 8 रैली कराई जायेगी। मोदी 23 और 30 नवंबर तथा एक दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे और इस दौरान सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को समेटते हुए कम से कम 8 रैली करेंगे। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि मोदी दिल्ली में केवल एक ही दिन रैली करेंगे। पार्टी ने चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए उनकी रैलियों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। भाजपा उपाध्यक्ष तथा केन्द्रीय चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम एवं समन्वय के प्रभारी मुख्तार अव्बास नकवी ने पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पार्टी दिल्ली में पूरी तरह चुनावी मूड में आ जायेगी और सभी वरिष्ठ नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी 30 नवंबर को पूरे दिन दिल्ली और अगले दिन यानी एक दिसम्बर को दिल्ली में ही रहेंगे और इन दो दिनों में वह लगभग छह रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी 23 नवम्बर को दिन में दिल्ली पहुंचेंगे और दो या तीन रैलियों में भाषण करेंगे। उनकी रैलियों के लिए ऐसे स्थलों को चुना जायेगा जिससे कि एक रैली में लगभग दस दस विधान सभा क्षेत्र कवर हो जायें। रैली स्थलों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सेक्टर-7 द्वारका गोकुल गार्डन के सामने पानी की पार्इप लार्इन लगे मेन वाल के लेंटर टूटने से बना हुआ है हादसे का अंदेशा 
स्ट्रीट रिपोर्टर: द्वारका सेक्टर-7 सिथत गोकुल गार्डन के सामने मेन पार्इप लार्इन पर लगे पानी के वाल का
लेंटर टूटकर खतरनाक हालत में हो गया है। इसके बिलकुल साथ में डीडीए का पार्क है जिसमें काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे हर रोज खेलने आते है। एक राहगीर अषोक ने बताया कि कुछ बच्चे इस लेंटर में झाँकने की कोशिश भी करते देखे गए है। इसके बिलकुल साथ ही बने सीवरेज प्लांट में इससे पहले भी पिछले वर्श एक बच्चे की उसमें गिरकर मौत हो चुकी है। डीडीए व जल विभाग कि ये लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अधिकारियों को इसपर तुरंत नया लेंटर डालकर सुरक्षित करना चाहिए।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

जिला उपायुक्त आँख और नाक बंद करके शायद अपने कार्यालय आते है
कापसहेड़ा राजस्व कार्यालय के बिलकुल सामने पूरे दिन लगा रहता है गन्दगी का ढेर, नाक बंद करके कार्यालय आते है कर्मचारी, मानसून में बदबू से हो रहा है बुरा हाल
स्ट्रीट रिपोर्टर: कहते है घर का द्वार उस घर में रहने वालो के बारे में बहुत कुछ कह देता हैं। अगर इसपर ध्यान दें तो कापसहेड़ा बार्डर से दिल्ली में घूसते ही जिला उपायुक्त राजस्व के कार्यालय के ठीक एकदम सामने लगे
कूड़े के ढेर और बदबू से दिल्ली में रहने वालो और उपायुक्त राजस्व की कार्यप्रणाली के बारे में सोचने के लिए ढेरों सवाल खड़े हो जाते है। आगे गुड़गावँ की उधोग नगरी होने के कारण यहाँ से प्रतिदिन लाखों की संख्याँ में लोग गुजरते है और उपायुक्त कार्यालय के सामने पहुँचते नाक पर कपड़ा ढकने को मजबूर हो जाते है। बदबू का आलम मानसून होने के कारण ओर अधिक बढ़ जाता है। यहा से प्रतिदिन गुजरने वाली अनिता बताती है कि आफिस में जाते समय जब यहाँ पहुँचते है तो जी मचलाने लगता है और उबकार्इयाँ आने को होती है फिर सारा दिन सर दर्द रहता है। उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी के अनुसार अधिकारी तो अपने एसी रुम में जाकर बैठ जाते है हम बदबू के कारण खाना भी ठीक से नहीं खा पाते है। कार्यालय में आए लोगों का अनुभव और भी बुरा है। लार्इन में खड़े-खड़े जब बदबू का झोंका आता है तो चक्कर आने लगते है। स्थानीय निगम पार्शद जयप्रकाष बताते हे कि इस क्षेत्र में फल एवं सब्जी के रेहड़ी-पटरी बाजार बहुत ज्यादा है और ये लोग खुले में ही कूड़ा डाल देते हें यहाँ कूड़ा डालने के लिए ढलाव बनाने के लिए कोर्इ जगह भी नहीं है। अगर उपलब्ध करा दी जाए तो हम कूड़ादान बनवा देंगें। जिससे इस समस्या का हल हो सकेगा।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
माई दिल्ली आई केयर फंड से 1 लाख 13 हजार की लागत से होगा काम
स्ट्रीट रिपोर्टर : 14 जुलार्इ, गांव की शमशान भूमि पर अभी तक दाहसंस्कार के समय किए जाने-वाले क्रियकलापों के लिए पानी की कोर्इ भी व्यवस्था नहीं थी। यहां पर पानी की व्यवस्था के लिए कइ बार
गांववालों ने स्थानीय निगम पार्शद व विधायक से भी आग्रह किया लेकिन कोर्इ नतीजा नहीं निकला। अंत में गांव की आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसिएशन द्वारा भागीदारी योजना के तहत हैंडपंप लगवाने का आवेदन किया गया, जिसको एसडीएम श्री आलोक शर्मा ने तुरंत मंजूर करते हुए इस कार्य को करवाने में विशेश रूप से सहयोग किया। आरडब्लूए के अध्यक्ष नरेश लाम्बा व सचिव नरेश भारल इस अवसर पर यह कहना था कि शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने के उपरांत इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। बोरिंग स्थल पर विधिवतरूप से गांववालों की
तरफ से पूजा-पाठ करवाया गया तथा गांव के बुजुर्ग ब्रम्हा लाम्बा ने नारियल तोड़ कर हैंडपंप लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एसोसिएशन केे उपाध्यक्ष असगर अली सदस्य रमेशखटाना के अलावा ओमप्रकाश सोलंकी, हरज्ञान लाम्बा, रामकरण गौड़, सुधीर आर्या, गंगा शरण आर्या, जुगन काकरान, स्वरूप सिंह सैनी व मुख्य अतिथि के0 एस0 भाटी के अलावा गांव के काफी लोग उपसिथत थे। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

पोचनपुर के विधालय में लगाया नि:शुलक नेत्र जाँच शिविर
स्ट्रीट रिपोर्टर : 11 जुलाई , समाज सेवी संस्था एक संघर्श व वन साइट इणिडया फाउडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक सह-शिक्षा विधालय गांव पोचनपुर में निशुल्क नेत्रजांच शिविर लगाया गया।
शिविर में लगभग 900 विधार्थियों की आंखों की जांच की गर्इ। संस्था अध्यक्ष शोभित चौहान ने बताया कि विधार्थियों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह था। सभी बच्चों ने बड़े आराम से आंखों की जांच करवार्इ, उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को जांच के दौरान चश्मे की आश्यकता पार्इ गर्इ है उनको एक सप्ताह के अंदर संस्था की ओर से चश्मा निशुल्क दिया जाएगा और जिनको चष्में की आवष्यकता नहीं है और अन्य कोर्इ तकलीफ है और उचित परामर्ष दिया गया है। फिर भी अगर किसी को आँखों के संबंधित कोर्इ जानकारी चाहिए तो वे संस्था से संपर्क कर सकते है। विधालय इंचार्ज श्रीमती रितू के अनुसार सरकारी विधालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत कम आयोजित किए जाते है। इस आयोजन से निसंदेह ही बच्चों को काफी लाभ प्राप्त होगा। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
-द्वारका के 35 स्कूलों के लगभग 300 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया 
-सरकारी विधालयों ने नहीं दिखाइ रूचि
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलाई , सोसाइटी फार क्रियटिव संस्था तथा द्वारका परिचय वेब पोर्टल के संयुक्त तत्वाधान में द्वारका उपनगर व आस-पास के क्षेत्र में पढ़ने वाले विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को द्वारका से0
7 में सिथत मैक्स फोर्ट पबिलक स्कूल के प्रागंण में सर्वोत्तम विधार्थी पुरस्कार - 2013 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलिप कुमार बंधु उपाध्याय (उपकुलपति गुरू गोविंद सिंह आइपी यूनिवर्सिटी, द्वारका) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन कर्ता संस्था संस्थापक एसएस डोगरा ने बताया कि द्वारका के  लगभग 35 स्कूलों के 400 विधार्थियों को बोर्ड की परीक्षा के अन्तर्गत 10 वीं में 9 सीजीपीए व 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सरकारी विधालयों को भी निमंत्रण भेजा गया था। जिसमें केवल राजकीय प्रतिभा विकास विधालय से0 10 से विधार्थियों का नामांकन तो भेजा गया, लेकिन कोर्इ भी विधार्थी कार्यक्रम में नहीं आया। सरकारी विधालयों का इस प्रकार का खामिया बहुत ही चिंतनीय है, जिससे पता चलता है कि सरकारी विधालयोेंं के विधार्थी किस प्रकार से विभिन्न स्तरों पर उपेक्षा के शिकार होते है। अन्य मुख्य अतिथि महाबल मिश्रा (सांसद) राजेश गहलोत, (दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

केंद्रीय विधालयों की 25 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्धा 2012-13 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह
पुरस्कार पाने वाले में एक भी दिल्ली का विधालय नहीं 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलाई, केंद्रीय विधालयों की 25 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्धा के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संसद के पुस्तकालय भवन के जी एम सी बालयोगी सभागार में किया गया। मानव
संसाधन विकास राज्यमंत्री ड‚. शशि थरूर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं वर्ष 2012-13 के शैक्षणिक सत्र में आयोजित हुइ प्रतिस्पर्धा के विजेता छात्रों-विधालयों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले केंद्रीय विधालय पंगोडे, त्रिवेंद्रम ने 'युवा संसद की एक छोटी प्रस्तुति भी दी। 1966 में एक साधारण सी शुरूआत से जिसका पहला आयोजन संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा दिल्ली प्रशासन के 16 विधालयों में किया गया था इससे शुरू हुर्इ युवा संसद योजना के अंतर्गत अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 1200, केंद्रीय विधालय के 1200, जवाहर नवोदय विधालय के 600 और देश भर से विभिन्न 300 विश्वविधालय-महाविधालय आते हैं। युवा संसद योजना का उíेश्य छात्रों को लोकतंत्र की पहचान के रूप में संसद की प्रक्रियाओं, बहस और चर्चा की तकनीक और नेतृत्व क्षमता विकास, स्वशासन की भावना और विविध विचारों को सहन करने से अवगत कराना है।
निम्नलिखित केंद्रीय विधालयों के छात्रों-अध्यापकों ने मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री से ट्र‚फियां और पुरस्कार ग्रहण किये-
1. केंद्रीय विधालय, पंगोडा त्रिवेंदम, केरल 2. केंद्रीय विद्यालय , ओएनजीसी, देहरादून 3.केंद्रीय विधालय, नम्बर 4, कोरबा (बीसीपीपी) 4. केंद्रीय विधालय, एएफएस, जोधपुर 5. केंद्रीय विधालय, आइजोल 6. केन्æीय विधालय, नम्बर 4, अंबाला कैंट 7.केंद्रीय विधालय, नम्बर 1, भोपाल 8.केंद्रीय विधालय, पुरी 9. केंद्रीयकेंद्रीय, पुरानी छावनी इलाहाबाद 10. केंद्रीय विधालय, वीएफ जबलपुर 11. केंद्रीय विधालय, एससी पुणे 12. केंद्रीयविधालय, खानपारा 13. केंद्रीय विद्यालय, हिनू रांची 14. केंद्रीय विधालय, नम्बर 1, वास्को गोवा 15. केंद्रीय विधालय, डिब्रूगढ़ 16. केंद्रीय विधालय, कंकरबाग पटना 17. केंद्रीय िधालय, नम्बर 1 ग्वालियर 18. केंद्रीय िधालय, तिरूपति 19. केंद्रीय विधालय, जिपमेर, पुडुचेरी 20. केंद्रीय विधालय, नम्बर 2 चकेरी कानपुर 21. केंद्रीय विधालय, इएमइ, बडौदा 22. केंद्रीयविधालय, नम्बर 2, जालंधर 23. केंद्रीय विधालय, बैरकपोर 24. केंद्रीय विधालय, एएफएस, गुडगांव 25. केंद्रीय विधालय, पठानकोट 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एनसीसी की वेबसाइट शुरू 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलार्इ, रक्षा राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में एनसीसी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में एनसीसी की गतिविधियां, एनसीसी से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने की जानकारी
और ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट में 15 लाख कैडेटों की विस्तृत जानकारी, कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और बजट से संबंधित जानकारी भी होगी। इससे पहले एनसीसी के महानिदेशक लेफिटनेंट जनरल पी.एस. भल्ला ने उपसिथत लोगों को बताया कि वेबसाइट से एनसीसी संगठन में स्वचालन शुरू हो जायेगा, जहां सभी कैडेटों के प्रदर्शन का विवरण भी होगा। एनसीसी से जुड़ सभी पक्षों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जायेगा। रक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वचालन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के लिए एनसीसी मुख्यालय की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्इ वेबसाइट से कैडेटों को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी मिलने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व के गुण उभारने के लिए एनसीसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की। एनसीसी की वेबसाइट  www.nccindia.nic.in है। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तिया दी जाएंगी 
प्रैस ब्यूरो: 2 जुलाई , समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल हैंडीकेप्ट फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों के लिए दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। इन योजनाओं के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां ट्रस्ट फंड के तहत दी जाएगी और 500 छात्रवृत्तियों को नेशनल फंड के तहत दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2013-14 शैक्षणिक वर्ष के दौरान पेशेवर पाठîक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांग छात्रों के लिए है। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्र को एनएचएफडीसी की website www.nhfdc.nic.in पर ओन्लिने  एक एडवांस कॉपी भेजनी होगी और इसकी एक मूल  प्रतिलिपि नेशनल हैंडीकेप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन, (एनएचएफडीसी), रेड क्रस भवन, सेक्टर 12, फरीदाबाद-121007 को भेजनी होगी। इस प्रतिलिपि के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतिलिपियां, अंक तालिका, वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, पिछले वेतनमान की सिलप, आयकर विभाग के प्रमाण-पत्र, विकलांगता प्रमाण-पत्र, अकादमिक सत्र के दौरान अदा की गर्इ पाठîक्रम शुल्क की रसीद यदि कोई  है तो, भेजनी होगी। इसके अलावा छात्रवृत्ति को जारी रखने के मामले में पिछले वर्ष की अंकतालिका की एक क‚पी भेजनी होगी। ट्रस्ट फंड के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेशनल फंड के अंतर्गत 500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को उच्चतर शिक्षा, पेशेवर अथवा तकनीकी पाठîक्रमों पीएचडी, एम फिल और स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेत्रहीन और बधिर स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को कंप्यूटर के साथ एडिटिंग स‚फ्टवेयर के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा सकती है। यह वित्तीय सहायता उन विकलांग छात्रों के लिए है जिनके परिवार की आय प्रति वर्ष में अधिकतम एक लाख 80 हजार रूपये तक है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को 1 जुलार्इ, 2013 से 31 अगस्त, 2013 तक अ‚न लाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने राजनगर में लोगों से संपर्क साधा और कार्यालय का उदघाटन किया। उन्होने बताया किशनिवार २ ० जुलाई  को पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल गांव शाहाबाद  मौ0 पुर में बड़ी सभा करेंगे।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सत्ता में भाजपा आने पर बिजली के बिलों में 30 प्रतिशत की कमी की घोशणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का आभार जताया
शिवान बंसल: 10 जुलाइ, नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  विजय गोयल द्वारा की गइ घोशणा की कि यदि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता में आई  तो बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी में
से 30 प्रतिशत की कटौती कर आम जनता को राहत देगें उनके इस आश्वासन के लिए श्री माहौर वैश्य दिल्ली प्रांत के पालम मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता 'बाबी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विजय गोयल से मिलकर उनका स्वागत कर आभार जताया। मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता 'बाबी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र खण्डेलवाल, शकित वर्मा, किशन शर्मा, सुनील मलिक, हजारी लाल प्रधान, अजीत चौहान और कुलदीप पहलवान आदि ने गोयल को विजय गोयल को शाल उढ़ाकर व फूल मालाओं से सम्मानित किया। विजय गुप्ता ने कहा कि यदि आम आदमी को बढ़ते बिजली के बिलों से राहत चाहिए तो इस बार नवंबर माह में होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में गोयल के नेतृत्व में आम आदमी जरूर भाजपा को विजयी बनाकर दिल्ली की सत्ता सौपेंगी।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सरकार से आरक्षण लेकर ही चैन कर सांस ले जाट समुदाय-कैप्टन अरविंदर सिंह
रिपोर्टर ब्यूरो : 5 जुलार्इ, शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर महाअधिवेशन बुलाया गया। जाट महाशभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह की अध्यक्षता में इस प्रकार का यह पहला अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसमें दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडढा, केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, रेणुका चौधरी व अन्य जाट संगठनों के नेताओं ने आयोजन में शिक्त की। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लिए गए कर्इ फेसले सिर्फ चुनाव के डर से होते है, ऐसे में जाटों के लिए यह बढि़या अवसर है, कि वह आरक्षण लेकर ही चैन की सांस ले। नेताओं ने कहा कि चंद दिनों बाद संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में सरकार पर दवाब बनाने के लिए जाट बिरादरी के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। 2013 और 2014 के चुनावों को भांपते हुए हुडढा ने इशारों में कहा कि केंद्र सरकार का इरादा जाटों को आरक्षण देने का है। इस पर बातचीत चल रही है और आरक्षण का मामला 85-90 फीसद तक सकारात्मक है जो शेश है उसके लिए एक बार आंदोलन कर धक्का देने की जरूरत है। हुडढा ने कहा कि जाट नेताओं को दलगत राजनीति से उपर उठकर सभी जाट संगठनों को एकमंच पर आने की जरूरत है। यह अच्छा नहीं लगता कि एक ही मांग को लेकर एक ही स्थान पर अलग-अलग आंदोलन हो जैसा कि बीते दिनों में जंतर-मंतर पर देखने को मिला था। हम एक होकर लड़े तो केंद्र से सरकारी नौकरियों में आरक्षण लेकर रहेगें।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

20 अगस्त को सरकार करेगी दिल्ली में औपचारिक रुप से खाध सुरक्षा योजना लागू
स्ट्रीट रिपोर्टर: पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में भागीदारी प्रकोश्ठ द्वारा आयोजित समय बद्ध सेवा
जागरुकता शिविर में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोशणा की कि 20 अगस्त को सरकार द्वारा औपचारिक तौर पर दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान खाध सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जाएंगें जिससे लोगों को खाध सुरक्षा की गारंटी का अहसास हो। सरकार पहले चरण में 5.10 लाख परिवारों यानी 32 लाख लोगो को खाध सुरक्षा योजना से जोड़ेगी। इसके बाद और अधिक परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा  कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 रुपए प्रतिकिलो की दर पर गेहूं, 3 रुपए प्रतिकिलो चावल और 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर मोटा अनाज मिलेगा। इससे गरीब परिवार आर्थिक बचत भी कर सकेंगे और कुपोशण भी दूर होगा। इस योजना के लाभ परिवार की वरिश्ट महिला के जरिए मिलेंगें, जिससे महिलाएँ और अधिक सशक्त हो सकेंगीं। इस शिविर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शहदरा जिले की आरडब्लूए आमंत्रित की गर्इ थी। आरडब्लूए के पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के मत्री अरविन्दर सिंह लवली, विधायक डा0 नरेन्द्र नाथ, चौधरी मतीन अहमद आदि मौजूद थे।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से मिलेगी निजात- रमेश कुमार
स्ट्रीट रिपोर्टर: 13 जुलार्इ,पालम विधान सभा में इस बार समय से पहले चुनावी सरगर्मियाँ तेज होने लगी है। कांग्रेस ने खाध सुरक्षा बिल को ना-नुकर करते-करते चुनावों में भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। केन्द्र सरकार
की खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से निजात मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आम लोगों को केन्द्र सरकार की ओर से जनहित में चलार्इ जा रही योजनाओं व उपलबिधयों को बताए-रमेश कुमार (सांसद दक्षिण दिल्ली) अवसर था पालम में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का। सम्मेलन की अध्यक्षता महैरोली जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्री सहरावत ने की। सम्मेलन का आयोजन महिला कांग्रेस कमेटी जिला मैहरोली की ओर से किया गया था। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने सम्मेलन को समबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से महिला सशकितकरण की दिशा में कर्इ कदम उठाए है। आम जनता के बीच इनका प्रचार करने की जरुरत है। इस कार्य में महिला कार्यकर्ता की अहम भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ओनिका मलहोत्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक रही है। शीला दीक्षित द्वारा 20 अगस्त को दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागु करने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित करके उनका आभार जताया। इसके अलावा देश में महिलाओं के लिए पहला तकनीकी विश्वविधालय खोलने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर निगम पार्शद अनिता चौधरी, संतोश दहिया, कविता रानी, अर्चना चौहान, आशा रावत, जयश्री वत्स, युवा कांग्रेस नेता जगपरवेश कुमार व रणवीर सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ उपसिथत थी।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भाजपा विधायक पानी पर लोगों को कर रहा है गुमराह - विजय लोचव
- रंगपुरी पहाड़ी, अजर्ुन कैंप, समालका कैंप के लोगों की वोट नहीं होती थी, शीला दीक्षित व रमेश कुमार (सांसद) ने शुरू करवार्इ वोट
- चुनाव हारने के बाद नेता नहीं लेते जनता की सुध, जनता कांग्रेस वर्करों से है नाराज - काग्रेंस कार्यकर्ता सालापुर
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलार्इ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिजवासन व महिपालपुर के द्वारा चुनावी सरर्गर्मियों को भागते हुए बागडौला सिथत सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक विजय लोचव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण
शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 200 छोटे बड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए विजय लोचव ने स्थानीय भाजपा विधायक सतप्रकाश राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक जानबूझकर लोगों को गुमराह कर रहा हैं। यह केवल राजनीति कर रहे है, तथा उनके पास पानी के लिए कोर्इ गंभीर योजना नहीं है। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि क्या विधायक अपने फंड से टयूबवैल नहीं लगवा सकते। कांग्रेस सरकार की तारीफ के पुल बांधते हुए लोचव ने लाल डोरा बढ़ाने अन्नाकृत कलोनियाँ नियमित करने खादय सुरक्षा बिल लाने की उपलबिधयों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आहवान किया, वहीं जिला प्रभारी गोपाल पहाडि़या ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि खादय सुरक्षा बिल लाकर उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। हमें कांग्रेस को दिल्ली में लाना है और राहुल के नेतृत्व में 2014 में भी चुनाव जीतना है, वहीं कांग्रेस के वरिश्ठ कार्यकर्ता चौधरी सूरज सिंह टिकट की दौड़ में पिछड़ने के कारण खासे नाराज दिखार्इ दिए। मंच पर बार-बार बुलाने के बाद भी वे आम लोगों के बीच ही बैठे रहे। बाद में उनकी नाराजगी मीडिया व लोगों के बीच में जाहिर होने के बाद कांग्रेस के एक वरिश्ठ नेता व सांसद रमेश कुमार के मनाने पर मंच पर आए। बागडौला निवासी सेवार्निवृत्त हुकमसिंह यादव ने नेताओं को अपनी परेशानी बताते हुए सवाल खड़े किए कि हमारे गांव में एक भी हार्इ स्कूल नहीं है। इस कारण लड़कियां बाहर पढ़ने जाती है।  बिजली के बिल पहले दो महीने में आते थे। अब एक महीने का आने लगा है, जिसमें कंपनी ने चुपचाप चार्ज बड़ा दिए है और बिल ज्यादा आ रहा है। 3 साल से पेंशन नहीं बन रही है। उनके सवालों के जवाब देने से पहले ही उनके हाथ से मार्इक लेकर उनको बिठा दिया गया। युवा प्रभारी मनोज यादव ने मतभेदों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में मतभेद हो सकते है लेकिन हम सब एक है। जो गददारी करेगा वह कांग्रेस का गदार होगा। स्थानीय निगम पार्शद प्रवीण राणा ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाते कहा कि मटका फोड़ने से पानी मिलता है तो में चार-पांच ट्रक मटके लाकर फोड़ देता। राजनगर में पानी की समस्या भाजपा विधायक की ही देन है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के अलावा योगेश कश्यप, विजय यादव मुंशी, रणवीरसिंह सोलंकी, नरेश भारल, रेखा यादव आदि कर्इ कांग्रेस कार्यकर्ता उपसिथत थे।

Saturday, July 20, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

पानी व अन्य सुविधाएं देने में भेदभाव कर रही है शीला सरकार - सतप्रकाश राणा
धारा 81 समाप्त करने की घोशणा महज धोखा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले जल बोर्ड
का दूशित पानी पीकर अपनी जान गवां रहे है दिल्ली के नागरिक - विजय गोयल
शीला सरकार जानबूझकर टयूबवैल नहीं लगाने दे रही - अनिल यादव
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलार्इ, रविवार को दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में बिजवासन विधान सभा के हजारों लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जन आक्रोश रैली के तहत 'जल दो सम्मेलन रखा। इस रैली में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा बिजवासन विधान सभा व गांव की उपेक्षा करने के आरोप लगाए। भाजपा अध्यक्ष विजय
गोयल ने कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस को गांवों की याद नहीं आई। दिल्ली के गांव आज भी पानी के टैंकर व टयूबवैल के खारे पानी पर निर्भर है। अब चुनाव आते ही शीला सरकार नींद से जागी हैं। धारा 81 समाप्त करने की धोशणा महज चुनावी स्टैंट है। कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाल डोरा क्षेत्र, अन्नाकृत कालोनियों ओर विस्तार आबादी वाले इलाके के लोग अपनी सम्पतित की रजिस्ट्री करवा पाएगें। यह एक सोची समझी चाल है। इस संबंध में आवेदन जमा करवाने की तारीख 20 अगस्त रखी गर्इ है जबकि सभी जानते है कि 20 अगस्त के कुछ ही दिन दिल्ली में होने वाले विधान सभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो जायेगी, फिर कांग्रेस सरकार कहेगी कि अब हम चुनाव के बाद ही कुछ कर पाएंगे। 2008 के चुनाव से पहले भी शीला दीक्षित ने अन्नाकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए प्रोविजन सर्टिफिकेट बांटे थे, लेकिन सरकार बनने के बाद 5 साल तक इनके विकास के लिए कोर्इ सुधी नहीं ली गर्इ। भाजपा के विधायक सतप्रकाश राणा ने कहा कि दिल्ली की जनता केन्द्र और दिल्ली में कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाना चाहते है। इस क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है, मैं पानी के लिए लड़ता रहूंगा। सतप्रकाश राणा ने शीला सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े चौदह साल में गांव की उपेक्षा की है। दिल्ली में सत्ता में रहते हुए बिजली, पानी, परिवहन व अन्य नागरिक सेवाओं को आगे नहीं बढ़ाया। पिछले 15 साल से यह सारी समस्याएं जैसे की तैसे बनी हुर्इ है। भाजपा के पूर्व निगम पार्शद अनिल यादव ने पानी की समस्या पर राजनीति आरोप लगाते हुए कहा कि शीला दीक्षित जानबूझकर बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में टयूबवैल नहीं लगने दे रही है। पहले विधायक की सिफारिश से टयूबवैल लग जाते थे लेकिन अब जो भी टयूबवैल लगेगा यह जिला उपायुक्त की इजाजत से ही लगेगा। टयूबवैल की मंजूरी के लिए 12 सदस्यों की कमेटी बनार्इ गर्इ है, जिसमें एक भी विधायक नहीं है। यह सरकार जानबूझकर टयूबवैल नहीं लगाने दी रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश अत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 साल में शीला के राज में दिल्ली देहात में एक भी अस्पताल या कालेज नहीं खोला गया है। इस तर्ज पर शीला ने दिल्ली में शराब की दुकानें खुलवार्इ है उस तर्ज पर शिक्षा संस्थान खुलने चाहिए थे। कांग्रेस को संप्रदा और जातिवाद चुनाव के समय ही याद आते है और लोकतंत्र का अपमान कर अध्यादेश लाने वाले कांग्रेस 2 रूपये किलो गेहूँ और 3 रूपये किलो चावल बांटने की बात करती है। श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली में आधी से ज्यादा आबादी को कांग्रेस सरकार एक गिलास पानी भी मोहिया नहीं करा पा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले दिल्ली जल बोर्ड का दूशित पानी पीकर दिल्ली के नागरिक अपनी जान गंवा रहे है। भाजपा का प्रमुख एजेंटा सुशासन है। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता इसका करारा जवाब अगामी चुनावों में देगी।

Saturday, July 6, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}







कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, 
आम आदमी को जोड़ना है-'आप
स्ट्रीट रिपोर्टर: 17 जून, आम आदमी पार्टी की 
पहली सूची जारी होते ही प्रत्याक्षियों ने दिल्ली
विधानसभा चुनाव 2013को फतह करने का 
अभियान शुरू कर दिया है। बिजवासन विधान के 
प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने अपने 
फौजीअंदाज में पहले ही दिन क्षेत्र में नियुक्त किए 
गए मौहल्ला प्रभारियों व सहयोगियों की सभा 
बुलाकर चुनावी रणनीति परविचार-विमर्श किया। 
उनके मुख्य सहयोगी रमेष श्री वास्तव ने यूथ
बिग्रेड ने जोश भरते हुए नारा दिया कि 'कमल
को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है,     आगे पढ़े-----

कांग्रेस ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता के नाम पर 
मुसलमानों को ठगाः विजय गोयल
रिपोर्टर ब्यूरोः 23 जून, दिल्ली के तालकटोरा
स्टेडियम में भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयेजित
मुस्लिम फार डेवलेपमेंट सम्मेलन में भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस सरकार पर
धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमेशा मुसलमानों को
ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस
सरकार ने भाजपा के खिलाफ नापाक अभियान
चलाकर और धर्मनिरपेक्षता के झूठे नारे देकर
मुसलमानों को ठगा है तथा कभी भी मुसलमानो
की तरक्की नहीं होने दी,
                                    आगे पढ़े --------
आरडब्लूए के साथ हर माह बैठक करेंगे उपायुक्त- 
शीला  दीक्षित,  समय बद्ध सेवा (ई-एसएलए) 
जागरुकता शिविर सम्पन्न
मुख्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ, मौके पर 
ही हल करने का दिया आश्वासन 
स्ट्रीट रिपोर्टरः 30 जून, चुनावी की तैयारियों में जुटे
सभी दलों सक्रियताओं को भांपते हुए मुख्य मंत्री
शीला  दीक्षित ने आरडब्लूए को साधते हुए
त्यागराज स्टेडियम में समयबद्ध सेवा जागरुकता
शिविर का आयोजन
किया। जिसमें अलग-अलग दिवसो पर दिल्ली 
सरकार की योजना भागीदारी से जुड़ी लगभग 
7000 आरडब्लूए की बुलाया गया। इसी कड़ी 
में रविवार को उन्होने अपने आला अधिकारियों 
व मंत्रियों    आगे पढ़े----
राहुल के लिए खाली कराई गई थी राहत कार्यो में 
जुटे आइटीबीपी अधिकारियों की आफिसर्स मेस
महानिदेशक आइटीबीपी ने स्वीकार कर बढ़ाई शिंदे की मुश्किलें 
रिपोर्टर ब्यूरोः आइटीबीपी के महानिदेशक अजय चड्ढा ने स्वीकार किया है कि उत्तराखंड दौरे के
दौरान राहत कार्यो में जुटे आइटीबीपी के अधिकारियों की आफिसर्स मेस खाली कराकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ठहरने के लिए गौचर स्थित आइटीबीपी कैंप में जगह बनाई गई थी।                                      आगे पढ़े ----
अब बदलेगी बदहाल जोहड़ की तस्वीर 
भागीदारी, दिल्ली सरकार के सहयोग से षुरु हुआ
 जोहड़ का विकास कार्य, शमशान भूमि पर भी 
लगेगा हैण्ड पैम्प
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, ग्राम विकास एसोसिएशन
गाँव शाहाबाद मोहम्मद पुर के अथाह पर्यास से
गाँव के जोहड़ का विकास कार्य आज शुरू हो गया
है। यह जोहड़ दिल्ली के उन बदहाल जोहड़ों में से
था जो सरकारी उपेक्षा का शिकार था। स्थानीय
विधायक के टालमटोल करने के बाद आर डब्लू ए
अध्यक्ष नरेश लाम्बा और







सचिव नरेश भारल दुवारा इस जोहड़ का काम भागीदारी से करवाने की योजना बनायीं और जुलाई
2011 में इसके लिए एस डी एम को प्रपोजल दिया
गया। उन्होने बताया कि कई सरकारी अड़चनो को
पार करते हुए आखिर में दो साल बाद इसका कार्य
शुरू हो सका।                    
आगे पढ़े ----
नशा मुक्ति के लिए द्वारका में निकाली रैली
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, विश्व नशा मुक्ति दिवस पर
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए
श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्थान के तत्वाधान में
द्वारका में रैली का आयोजन किया गया। यह
जागरूकता रैली राजापुरी चैराहे से शुरू होकर से0 4,
5, 11, 12 से होते हुए से0 12 मैट्रो स्टेशन तक
गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने रैली का









बड़े जोश से स्वागत किया। रैली में काफी संख्या में
स्कूलों के बच्चे थे। बच्चों ने हाथ में नशा विरोधी
तख्तियां ले रखी थी। रैली के समापन पर नुक्कड़
नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशे के
कारण परिवार व समाज की बिगड़ती दशा पेश की
गई।                                       आगे पढ़े-----
द्वारका से0 7 में आयोजित दिल्ली पुलिस 
जनसंपर्क सभा में लोगों ने उठाए पुलिस पर 
सवाल
-मंगलापुरी में मैट्रो कार्य शुरू होने के कारण 
बुधबाजार के समय लगने वाल जाम पर ध्यान दें 
दिल्ली पुलिस-मास्टर हरिओम गुप्ता
-सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी खड़े रहते है, 
लेकिन वे जाम हटाने की बजाय चालान काटने में 
ही मशगूल रहते है-पी.के.सेठी, नारायणा
-सेक्टर 9 मैट्रो स्टेशन  से सोसाइटीज की ओर 
आने वाली सड़के सुनसान बढाई जाए पुलिस गश्त 
-डा0 केएस भाटी
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, दिल्ली द्धारा निरंतर जारी
जनसंपर्क अभियान के तहत द्वारका सैक्टर 7
स्थित सी.सी.आर.टी. के सभा में दिल्ली पुलिस
द्वारा जिला दक्षिण पश्चिम की जनसंपर्क सभा
अयोजित की गई। जनसंपर्क सभा कार्यक्रम में
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर.के.पाण्डेय के साथ
दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस
के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार ओझा ने मुख्य
रूप से सभा को संबोधित किया व लोगों के सवालों
के जवाब दिए।                    आगे पढ़े -----
द्वारका थाने के बाहर महिला की मौत को लेकर जमकर बवाल
पुलिस द्वारा पति की पिटाई बर्दाश्त न करने और विरोध करने पर, पुलिस वाले द्वारा बाइक पर बाहर 
छोड़ने जाते समय दुर्घटना में महिला की मौत
आपसी झगड़े का था मामला, महिला द्वारा पुलिस में पति की गई थी शिकायत
स्ट्रीट रिपोर्टरः 23 जून, आए दिन आम जनता को कानून सिखाने वाली दिल्ली पुलिस ने द्वारका नार्थ थाने में खुद कानून का जमकर मजाक उड़ाया। महिला ने पति द्वारा पिटाई करने की शिकायत द्वारका नार्थ थाने में करने की एवज में अपनी जान गवांई। महिला की शिकायत पर पुलिस दोनों को थाने ले आई, और महिला के
पति को जमकर पीटा, जब महिला से अपने पति पर थाने में हो रहे जुल्म को नहीं देखा गया तो वह चिल्लाने लगी।  तब थाने के एस.एच.ओ. भगवान सिंह के आदेश पर सारे नियम ताक पर रखकर थाने में तैनात हैड कांसटेबल लक्ष्मी चंद ने महिला को अपनी मोटर साइकिल पर पीछे बैठाया और जबरदस्ती थाने के बाहर छोड़ने चल दिया 
टी.बी.पर किया लोगों को जागरूक 
स्ट्रीट रिपोर्टरः 28 जून, टी.बी. एक छूत का रोग है,
इसका इलाज बहुत मंहगा और कठिन है।
इसी
प्रकार की
भ्रांतियाँ को
दूर करने
और टी.बी.का सही समय पर
इलाज करवाने टी.बी. के लक्षण, इसकी रोकथाम
आदि पर लोगों को जागरूक करने के लिए विकास
नगर, उत्तम नगर                        आगे पढ़े -----
उत्तराखंड पीडि़तों के लिए दादा देव मंदिर द्वारा की 
जा रही है धनराशि एकत्रित
स्ट्रीट रिपोर्टरः उत्तराखंड में आई आपदा के बाद वहां
के क्षेत्रों के पुनः निर्माण व प्रभावित लोगों को
आर्थिक
सहायता मुहैया कराने हेतु दादा देव मंदिर पालम
द्वारा भक्तजनों व आस-पास के गांव के लोगों से धन
राशि दान करने की अपील की है।       आगे पढ़े----

द्वारका को जोड़ने वाली दो मुख्य परियोजनाएं अटकी फिर से अधर में
जमीन अधिग्रहण न कर पाने और धन के 
अभाव के कारण बिजवासन फ्लाई ओवर और 
अंडरपास का रूका काम
स्ट्रीट रिपोर्टरः नजफगढ़ व द्वारका को कापसहेड़ा से
जोड़ने वाले मुख्य मार्ग और दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे
लाइन पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर और अंडर
पास का काम फिलहाल अटक गया है। लगभग 70
प्रतिशत पूरे हो चुके काम के बाद बाकी बचे कार्य के
लिए धन की कमी आड़े आ रही है। इसके लिए
अभी तक दिल्ली सरकार ने न तो पैसा ही पूरा
दिया है और न ही अभी तक आवश्यक जमीन का
अधिग्रहण किया गया है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन
पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर की लम्बाई लगभग
डेढ़ किलोमीटर है।       आगे पढ़े ----
डाबड़ी फ्लाई ओवर की राह में आए बीस सूत्री कार्यक्रम के प्लाट व चैपाल, 3 वर्ष पिछड़ 
चुकी है परियोजना
स्ट्रीट रिपोर्टरः द्वारका को पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने
वाले दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे डाबड़ी
फ्लाई ओवर के निर्माण की बाधाएँ समाप्त नहीं हो
पा रही है। द्वारका से दिल्ली कैट की ओर जा रहे
कैरिज-बे के नीचे 14 मीटर चौड़ी सड़क बननी है,
जिसके लिए अधिकतर भूमि मिल चुकी है, लेकिन
इसके मुहाने पर आ रहे
बीस सूत्री कार्यक्रम के तीन प्लाट व चैपाल जिसमें
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति भी लगी है,
मुख्य अड़चने बनी हुई है। इन प्लाटो में लोग भी
रहते है।                      आगे पढ़े ------
एमसीडी साउथ को मिली 80 ट्रक खरीदने की 
मंजूरी
रिपोर्टर ब्यूरोः पर्यावरण प्रबंधक सेवा विभाग की
मांग व सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए
एमसीडी साउथ ने 80 नये ट्रक खरीदने की मंजूरी
दे दी है।       आगे पढ़े ----
शीला पर चढ़ने लगा है केजरीवाल फोबिया बिजली 
बिल को लेकर केजरीवाल की उड़ाई खिल्ली 
रिपोर्टर ब्यूरोः एसोचैम द्वारा आयोजित सम्मेलन
‘दिल्ली-कल, आज और कल’ के दौरान शीला
दीक्षित ने           आगे पढ़े -----
साईकिल और साईकिल रिक्शा के लिए भी है 
चालान का प्रावधान 
स्ट्रीट रिपोर्टरः दिल्ली में लाखों की संख्या में चल
रही साईकिल रिक्शा सड़क दुर्घटनाओं का एक
बहुत बड़ा कारण बन रही है। खतरनाक ढ़ंग से
सड़क पर कहीं भी मुड़ जाना, रेड लाईट जंप करना,
गडि़यों के बीच घुस
जाना आदि इनकी आदतों के कारण वाहन
चालकों को अच्छी खासी परेशानी उठानी     आगे पढ़े-----
जयश्री वत्स बनी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल 
की रोगी कल्याण समिति की सदस्य
स्ट्रीट रिपोर्टरः दिल्ली सरकार के सरकारी
अस्पतालों में सेवाओं को सुचारु रुप से चलाए
रखने में नागरिक
भागीदारी तय की गई है। इसी के तहत सभी
अस्पतालों में रोगी कल्याण समीति बनाई गई है।
जिसका उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं को बेहतर
बनाने व अस्पताल के रोगियों को हर संभव
सहायता उपलब्ध करवाना      आगे पढ़े-----
घण्टे और शंख में छिपी आरोग्यवर्धन चमात्कारिक 
ध्वनि 
कुछ समय हुआ, रूस के बड़े हस्पताल मास्को 
सेनीटोरियम में केवल घण्टा बजाकर टी. बी. के 
रोगी ठीक किए जा रहे थे।
आज वैज्ञानिक अनुसन्धानों से सिद्ध हो चुका है कि
शंख तथा घण्टानाद से कितने ही महाभयंकर
संक्रामक रोगों के कीटाणु बिलकुल नश्ट हो चुके है।
सन् 1916 में लंदन में कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने
सात मास तक घण्टा ध्वनि पर वैज्ञानिक
अनुसन्धान करके बताया कि टी. बी. से पीडि़त
रोगी को स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सरल
औशधि घण्टा ध्वनि हैं। कुछ समय हुआ, रूस के
बड़े हस्पताल मास्को सेनीटोरियम में केवल घण्टा

बजाकर टी. बी. के रोगी ठीक किए जा रहे थे।

अफ्रीका के आदिवासी केवल घण्टा
बजाकर 95 प्रतिशत सांप के काटे व्यक्तियों को ठीक कर लेते है।    आगे पढ़े--
पाठक मेल 
पोलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) अब विज्ञान 
नहीं रहा अब ये केवल कुर्सी बचाने और सत्ता में 
बने रहने का जुगाड़भर रह गया है
विद्यालय में राजनीति विज्ञान की पुस्तकें पढ़कर
कोई भी भारतवासी लोकतंत्र और प्रजातंत्र भारत में
अपने बेहतर भविश्य का ताना-बाना बुनने की
कल्पना कर सकता है। लेकिन वर्तमान मे ये
किताबे केवल एक भ्रम ही लगती है। वर्तमान
राजनेताओं के आचरण और करतबों को देखकर
पुस्तकः जनता के लिए नए रोजगार के अवसर
लगता है कि या तो वे किताबे गलत प्रकाशित हो
गई है या इन राजनेताओं ने राजनीति शास्त्र की
बजाय किसी और पुस्तक को राजनीति शास्त्र
समझ लिया होगा। थ्यौरी कक्षाओं के बाद हम
प्रक्टिकल कक्षाओं में जाते है और पुराने शोध को
देखते हुए उनपर अमल करके सीखते है। इन
राजनेताओं के प्रक्टिकल देखकर देश का भविश्य
या नए छात्र क्या सीख रहे है। वर्तमान राजनीतिज्ञों
को देखकर लगता है               आगे पढ़े---