Showing posts with label sports day. Show all posts
Showing posts with label sports day. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

एमडीएच इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया उमंग ऐनुअल स्पोर्टस मीट डे

एमडीएच इंटरनेशनल स्कूल में  मनाया गया उमंग ऐनुअल स्पोर्टस मीट डे
-बच्चों का जोश देखकर बैंड की धुन पर थिरके 90 साल के महाशय धर्मपाल जी
-दो दिन चली महाशय धर्मपाल वालीबाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता
स्ट्रीट रिपोर्टर: 30 नवम्बर, टीवी मत देखो, पानी ज्यादा पियो, बात कम करो, स्कूल में पढ़ार्इ पर ध्यान दो,
 र्इमानदार बनो, बुजुर्गों व माता-पिता का सम्मान करो, बच्चों को यह आशीर्वाद दिया, एमडीएच के चेयरमैन महाशय धर्मपाल जी ने। अवसर था एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल, सेक्टर-6 द्वारका में आयोजित महाशय धर्मपाल वालीबाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता के समापन और विधालय द्वारा आयोजित ऐनुएल स्पोर्टस मीट डे का। बच्चों ने खेल से संबंधित कर्इ प्रकार के कार्यक्रम किये, जिनमें बैले डांस और जिमनासिटक ने काफी तालियां बटोरी। नर्सरी सैक्शन के बच्चों की मंकी रेस बहुत आकर्षक रही। विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदनी बिदालिया ने बताया कि 26 नवम्बर से ही खेल प्रतियोगिता आरंभ हो गर्इ थी। जिसमें मुख्य रूप से महाशय धर्मपाल बालीवाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता में द्वारका, पालम, राजनगर, पशिचम विहार, तिलक नगर, आनंद पर्वत व मधु विहार समेत 16 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महाशय धर्मपाल जी ने विजेता टीमों को, जिसमें प्रथम स्थान पर एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल, दूसरे स्थान पर शिक्षा भारती स्कूल पबिलक द्वारका सेक्टर-7 व तीसरे स्थान पर सेंट जोरजियस स्कूल द्वारका को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशा अग्रवाल (एडीशनल डारेक्टर स्पोर्टस), पुष्कर वौहरा (ज्वाइंट डारेक्टर सीबीएसइ) व एमडीएच समूह के वार्इस चेयरमैन राजीव गुलाटी सहित अन्य मुख्य अतिथियों का प्रधानाचार्या श्रीमती नंदनी के द्वारा सम्मान किया गया। विधालय के मैनेजर एस आर सचदेवा ने बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता 2008 से महाशय जी के नाम से शुरू की गर्इ थी, तब से प्रतिवर्ष इसका आयोजन विधालय में किया जा रहा हैं।

Wednesday, November 27, 2013

महाशय धर्मपाल वॉलीबॉल चैलेंजर टॉफी द्वारका सेक्टर-६ में शुरु हुआ

महाशय धर्मपाल वॉलीबॉल चैलेंजर टॉफी द्वारका सेक्टर-६ में शुरु हुआ
स्ट्रीट रिपोर्टर 26 नॉवम्बर, एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल सेक्टर-६ दवारका द्वारा विद्यालय परिसर् मै वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज एमडीएच मसाले एवं एमडीएच इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन
महाशय धरमपाल ने किया। विद्यालय की प्रिंसीपलकरो नंदनी विदालिया ने बताया कि यह टुनामेंट दो दिन तक चलेगा। इस टुनामेंट मै दवारका, पालम, राजनगर,विकासपुरी,पश्चिमी विहार,तिलक  नगर, आनन्दरमेश पर्वत व मधु विहार के विद्य़ालय की सोला टीमें भाग ले रही है। तीसको को टुनामेंट का समापन किया जायेगा। जिसम विजेता टीमों को इनाम दिए जायगे। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर एसआर सचदेवा ने महाशय धर्मपाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक टांगा चलाने के कार्य से वर्त्तमान पोजिशन तक पहुँचने के लिये महाशय जी ने कठोर परिश्रम और ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि इनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महाशय धर्मपाल जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि टीवी कम देखो, पानी ज्यादा पीये, बात कम करो, स्कूल में पढ़ाई पर ध्यान दो, ईमानदार बनो, बुजुर्गो व माता-पिता  का सम्मान करो। इसके बाद उनोहोने होली इनोसेंट स्कूल, विकासपुरी
व एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल के बीच टॉस कराया और बॉल थ्रो करके टूनामेंट का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि रमेश गंगले ने अपनी कविताओ से बच्चों को प्रेरणा दी और मेहमानों को सम्मान दिया।