Showing posts with label Dwarka. Show all posts
Showing posts with label Dwarka. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

एमडीएच इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया उमंग ऐनुअल स्पोर्टस मीट डे

एमडीएच इंटरनेशनल स्कूल में  मनाया गया उमंग ऐनुअल स्पोर्टस मीट डे
-बच्चों का जोश देखकर बैंड की धुन पर थिरके 90 साल के महाशय धर्मपाल जी
-दो दिन चली महाशय धर्मपाल वालीबाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता
स्ट्रीट रिपोर्टर: 30 नवम्बर, टीवी मत देखो, पानी ज्यादा पियो, बात कम करो, स्कूल में पढ़ार्इ पर ध्यान दो,
 र्इमानदार बनो, बुजुर्गों व माता-पिता का सम्मान करो, बच्चों को यह आशीर्वाद दिया, एमडीएच के चेयरमैन महाशय धर्मपाल जी ने। अवसर था एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल, सेक्टर-6 द्वारका में आयोजित महाशय धर्मपाल वालीबाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता के समापन और विधालय द्वारा आयोजित ऐनुएल स्पोर्टस मीट डे का। बच्चों ने खेल से संबंधित कर्इ प्रकार के कार्यक्रम किये, जिनमें बैले डांस और जिमनासिटक ने काफी तालियां बटोरी। नर्सरी सैक्शन के बच्चों की मंकी रेस बहुत आकर्षक रही। विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदनी बिदालिया ने बताया कि 26 नवम्बर से ही खेल प्रतियोगिता आरंभ हो गर्इ थी। जिसमें मुख्य रूप से महाशय धर्मपाल बालीवाल चेलेंजर ट्राफी प्रतियोगिता में द्वारका, पालम, राजनगर, पशिचम विहार, तिलक नगर, आनंद पर्वत व मधु विहार समेत 16 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महाशय धर्मपाल जी ने विजेता टीमों को, जिसमें प्रथम स्थान पर एमडीएच इंटर नेशनल स्कूल, दूसरे स्थान पर शिक्षा भारती स्कूल पबिलक द्वारका सेक्टर-7 व तीसरे स्थान पर सेंट जोरजियस स्कूल द्वारका को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशा अग्रवाल (एडीशनल डारेक्टर स्पोर्टस), पुष्कर वौहरा (ज्वाइंट डारेक्टर सीबीएसइ) व एमडीएच समूह के वार्इस चेयरमैन राजीव गुलाटी सहित अन्य मुख्य अतिथियों का प्रधानाचार्या श्रीमती नंदनी के द्वारा सम्मान किया गया। विधालय के मैनेजर एस आर सचदेवा ने बताया कि वालीबाल प्रतियोगिता 2008 से महाशय जी के नाम से शुरू की गर्इ थी, तब से प्रतिवर्ष इसका आयोजन विधालय में किया जा रहा हैं।

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सेक्टर-7 द्वारका गोकुल गार्डन के सामने पानी की पार्इप लार्इन लगे मेन वाल के लेंटर टूटने से बना हुआ है हादसे का अंदेशा 
स्ट्रीट रिपोर्टर: द्वारका सेक्टर-7 सिथत गोकुल गार्डन के सामने मेन पार्इप लार्इन पर लगे पानी के वाल का
लेंटर टूटकर खतरनाक हालत में हो गया है। इसके बिलकुल साथ में डीडीए का पार्क है जिसमें काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे हर रोज खेलने आते है। एक राहगीर अषोक ने बताया कि कुछ बच्चे इस लेंटर में झाँकने की कोशिश भी करते देखे गए है। इसके बिलकुल साथ ही बने सीवरेज प्लांट में इससे पहले भी पिछले वर्श एक बच्चे की उसमें गिरकर मौत हो चुकी है। डीडीए व जल विभाग कि ये लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अधिकारियों को इसपर तुरंत नया लेंटर डालकर सुरक्षित करना चाहिए।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
-द्वारका के 35 स्कूलों के लगभग 300 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया 
-सरकारी विधालयों ने नहीं दिखाइ रूचि
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलाई , सोसाइटी फार क्रियटिव संस्था तथा द्वारका परिचय वेब पोर्टल के संयुक्त तत्वाधान में द्वारका उपनगर व आस-पास के क्षेत्र में पढ़ने वाले विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को द्वारका से0
7 में सिथत मैक्स फोर्ट पबिलक स्कूल के प्रागंण में सर्वोत्तम विधार्थी पुरस्कार - 2013 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलिप कुमार बंधु उपाध्याय (उपकुलपति गुरू गोविंद सिंह आइपी यूनिवर्सिटी, द्वारका) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन कर्ता संस्था संस्थापक एसएस डोगरा ने बताया कि द्वारका के  लगभग 35 स्कूलों के 400 विधार्थियों को बोर्ड की परीक्षा के अन्तर्गत 10 वीं में 9 सीजीपीए व 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सरकारी विधालयों को भी निमंत्रण भेजा गया था। जिसमें केवल राजकीय प्रतिभा विकास विधालय से0 10 से विधार्थियों का नामांकन तो भेजा गया, लेकिन कोर्इ भी विधार्थी कार्यक्रम में नहीं आया। सरकारी विधालयों का इस प्रकार का खामिया बहुत ही चिंतनीय है, जिससे पता चलता है कि सरकारी विधालयोेंं के विधार्थी किस प्रकार से विभिन्न स्तरों पर उपेक्षा के शिकार होते है। अन्य मुख्य अतिथि महाबल मिश्रा (सांसद) राजेश गहलोत, (दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। 

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

नशा मुक्ति के लिए द्वारका में निकाली रैली
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्थान के तत्वाधान में द्वारका में रैली का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली राजापुरी चैराहे से शुरू होकर से0 4, 5, 11, 12 से होते हुए से0 12 मैट्रो स्टेशन तक गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने रैली का
बड़े जोश से स्वागत किया। रैली में काफी संख्या में स्कूलों के बच्चे थे। बच्चों ने हाथ में नशा विरोधी तख्तियां ले रखी थी। रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशे के कारण परिवार व समाज की बिगड़ती दशा पेश की गई। नाटक का संदेश-नशे का जो हुआ शिकार बिगड़ा उसका घर परिवार के दौरान नुक्कड़ नाटक में एक ऐसे परिवार की कहानी बताई जो पहले खुशहाल था, लेकिन परिवार के मुखिया के नशे की लत से पूरा परिवार सड़क पर आ गया। एक अन्य नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर गलत राह की ओर बढ़ रही है। यह समस्या स्कूली बच्चों मंे जहर की तरह  फैल रही है। कलाकारों ने बताया कि धूम्रपान करने वाले पर ही सिर्फ असर नहीं पड़ता बल्कि उस पर भी पड़ता है जो उसके धुएं की चपेट में आ जाता है। युवाओं में तेजी से अपनी जड़े जमा रहा नषा समाज के लिए काफी घातक रुप ले सकता है। जिसका प्रभाव दिल्ली में हाल ही में घटी दुश्कर्म की घटनाओं से पता चल रहा है। सरकार व संस्थाओं को इस प्रकार के नषे विरोधी जागरुकता कार्यक्रमों का विस्तार जमीनी स्तर तक करना होगा।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

हरियाली बढ़ाने के लिए बुजुर्गो ने उठाया बीड़ा, द्वारका सेक्टर-23 मे पौधारोपण करके अभियान शुरू  किया
स्ट्रीट रिपोर्टरः द्वारका को हरा-भरा व सुंदर बनाने के लिए बुजुर्गो ने अभियान की शुरूआत करते हुए सेक्टर-23 में अमलताष के पौधे लगाए।  यह अभियान सुख दुख के साथी संस्था द्वारा षुरु किया गया है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस कार्य में बुजुर्गो का उत्साह देखते हुए दिल्ली पुलिस व उद्यान विभाग के अधिकारी भी संस्था का सहयोग कर रहे है। संस्था समन्वयक कैप्टन एसएस मान ने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे है उनकी देखभाल भी की जाएगी। इनमे खाद-पानी इत्यादि का भी प्रबंध संस्था द्वारा किया जाएगा। संस्था के सयुंक्त सचिव प्रेम बिहारी मिश्र ने बताया कि संस्था द्वारा इस मौसम में सेक्टर-22 में भी लगभग 2000 पौधे लगाए जा चुके है। जिनमे से लगभग 80 प्रतिषत पौधे ठीक-ठाक चल रहे है।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

द्वारका से0 7 में आयोजित दिल्ली पुलिस जनसंपर्क सभा में लोगों ने उठाए पुलिस पर सवाल
-मंगलापुरी में मैट्रो कार्य शुरू होने के कारण बुधबाजार के समय लगने वाल जाम पर ध्यान दें दिल्ली पुलिस-मास्टर हरिओम गुप्ता
-सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी खड़े रहते है, लेकिन वे जाम हटाने की बजाय चालान काटने में ही मशगूल रहते है-पी.के.सेठी, नारायणा

-सेक्टर 9 मैट्रो स्टेशन  से सोसाइटीज की ओर आने वाली सड़के सुनसान बढाई जाए पुलिस गश्त -डा0 केएस भाटी
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, दिल्ली द्धारा निरंतर जारी जनसंपर्क अभियान के तहत द्वारका सैक्टर 7 स्थित सी.सी.आर.टी. के सभा में दिल्ली पुलिस द्वारा जिला दक्षिण पश्चिम की जनसंपर्क सभा अयोजित की गई। जनसंपर्क सभा कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर.के.पाण्डेय के साथ दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस
के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार ओझा ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया व लोगों के सवालों के जवाब दिए। डी.सी.पी. ओझा ने लोगों से निवेदन किया कि सभा में केवल दिल्ली पुलिस से जुड़े मुद्दे ही सामने लाए, उन्होने लोगों से व्यक्तिगत समस्याएं न बताने के लिए भी कहा। सभा में पालम एक्सटेंशन आर.डब्लू.ए. के पूर्व प्रधान मास्टर हरिओम गुप्ता ने मंगला पुरी में साप्ताहिक बुध बाजार के दौरान लगने वाले भीशण जाम पर पुलिस अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि मैट्रो कार्य शुरू होने के कारण एक सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है, जिससे बुधवार को नीचे सड़क पर तथा ऊपर फ्लाई ओवर पर जाम लग जाता है अधिकारियों से इस पर कोई बेहतर विकल्प लाने के लिए कहा। से0 9 के निवासी डा0 के.एस.भाटी ने कहा कि मैट्रो स्टेशन से0 9 से सोसाइटी तरफ आने वाला रास्ता सुनसान रहता है, जहां अक्सर सड़क किनारे शाम के समय लोग शराब पीते रहते है। मैट्रो स्टेशनों के आसपास इस प्रकार के रास्तों पर निगरानी बढ़ाइ्र्र जाए। नारायणा विहार के पी.के. सेठी ने यातायात कर्मियों की कार्य प्रणालियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नारायणा की सड़कों पर बहुत जाम रहता है। वहां टैफिक कर्मी तो खड़े रहते है, लेकिन उनका ध्यान जाम हटवाने की बजाय चालान काटने में ही रहता है। से07 निवासी अंजू धरेजा ने सड़कों पर रेहड़ी, पटरियों वालों से होने वाली परेशानियों की तरफ ध्यान आकर्शित किया। अन्य लोगों में रिपोर्ट में देरी, बालिका विद्यालयों के समय पुलिस की मौजूदगी, पानी के बोर की मरम्मत करवाने पर पुलिसवालों द्वारा परेशान करना, रिश्वत माँगना आदि मुद्दों पर लोगो द्वारा सवाल उठाए गए। डी.सी.पी. ओझा ने कहा कि सभा में रखी गई बातों पर हम जल्द से जल्द कार्यवाही करेगे। उन्होंने कहा कि बुधबाजार के जाम के समाधान पर जल्द ही मीटिंग की जाएगी। विद्यालयों के खुलते ही छुट्टी के समय सभी विद्यालयों के गेट पर पुलिस गश्त लगा दी जाएगी। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त समय सिंह, एस एस यादव, नरेश कुमार, रामकिशन यादव सहित दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थें। सभा में विभिन्न आर.डब्लू.ए., एन.जी.ओ. के पदाधिकारियों समेत जिला दक्षिण पश्चिम के काफी लोगों ने भाग लिया।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

द्वारका को जोड़ने वाली दो मुख्य परियोजनाएं अटकी फिर से अधर में
जमीन अधिग्रहण न कर पाने और धन के अभाव के कारण बिजवासन फ्लाई ओवर और अंडरपास का रूका काम
स्ट्रीट रिपोर्टरः नजफगढ़ व द्वारका को कापसहेड़ा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग और दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर और अंडर पास का काम फिलहाल अटक गया है। लगभग 70 प्रतिशत पूरे हो चुके काम के बाद बाकी बचे कार्य के लिए धन की कमी आड़े आ रही है। इसके लिए अभी तक दिल्ली सरकार ने न तो पैसा ही पूरा दिया है और न ही अभी तक आवश्यक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर की लम्बाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है। चार लेन का फ्लाईओवर नजफगढ़-कापसहेड़ा यातायात के लिए तथा दो लेन का अंडर पास स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए निर्माणधीन है। इससे पहले फ्लाई ओवर निर्माण से जुड़े हुए अधिकारियों ने मार्च 2013 में घोषणा की थी कि जून तक फ्लाई ओवर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा । यह फ्लाई ओवर बिजवासन में प्रस्तावित मेगा टर्मिनल से भी जुड़ा हुआ है। यह योजना लगभग 60 करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी, जिसमें एक हिस्सा रेलवे तथा लगभग 30 करोड़ दिल्ली सरकार ने देने थे। 

डाबड़ी फ्लाई ओवर की राह में आए बीस सूत्री कार्यक्रम के प्लाट व चैपाल, 3 वर्ष पिछड़ चुकी है परियोजना
स्ट्रीट रिपोर्टरः द्वारका को पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे डाबड़ी फ्लाई ओवर के निर्माण की बाधाएँ समाप्त नहीं हो पा रही है। द्वारका से दिल्ली कैट की ओर जा रहे कैरिज-बे के नीचे 14 मीटर चौड़ी सड़क बननी है, जिसके लिए अधिकतर भूमि मिल चुकी है, लेकिन इसके मुहाने पर आ रहे
बीस सूत्री कार्यक्रम के तीन प्लाट व चैपाल जिसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति भी लगी है, मुख्य अड़चने बनी हुई है। इन प्लाटो में लोग भी रहते है। शहरीकृत गांव होने के कारण यह मामला उपराज्यपाल तक पहुंच चुका है। इन प्लाटो व चैपालों के लिए अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। निगम इस मामले पर  उपराज्यपाल से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रहा है। लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाई ओवर का निर्माण दिल्ली नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है। धन की कमी, जल बोर्ड की पाइपलाइनों, हाईटैंशन तार व फ्लाई ओवर के नीचे आने वाले मंदिर आदि दिक्कतों के कारण यह परियोजना तीन साल पीछे चल रही है। यह निर्माण कार्य अगस्त 2010 में पूरा होना था।