Tuesday, June 18, 2013

कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है-'आप











कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना हैआम आदमी कोजोड़ना है-'आप


स्ट्रीट रिपोर्टर: 17 जून, आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होते ही प्रत्याक्षियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 को फतह करने का अभियान शुरू कर दिया है। बिजवासन विधान के प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने अपने फौजी अंदाज में पहले ही दिन क्षेत्र में नियुक्त किए गए मौहल्ला प्रभारियों  सहयोगियों की सभा बुलाकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उनके मुख्य सहयोगी रमेष श्री वास्तव ने यूथ बिग्रेड ने जोश भरते हुए नारा दिया कि 'कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए साफ कहा कि कांग्रेस, बीजेपीबसपा हो या मुलायम की पार्टी सबने .राजाकलमाड़ीमनमोहन सिंह तथा अपने मंत्रियोंविधायकों और संसदो को ही मजबूत किया है। चुनाव के समय शराब और पैसे बांटनागलियों में हाथ जोड़कर घूमना, और चुनाव जीतकर बड़े-बड़े दरवाजों के घरों में रहना, जिनसे मिलने के लिए भी लोगों को इजाजत लेनी पड़ती है। हमें आम आदमी पार्टी के विधायक को मजबूत नहीं करना बलिक आम जनता को मजबूत करना है। विधायक को कोइ भी पैसा खर्च करना या काम  करवाना हो तो वह मौहल्ला समिति की इजाजत के बिना नहीं करेगा।

प्रत्याक्षी की दौड़ के दो अन्य सदस्य सत्यदेव सोलंकी और गजेन्द्र यादव ने सभा में कहा कि अन्य पार्टियों में टिकट मिले तो उनके प्रत्याक्षी बगावत कर देते है, क्योंकि उन लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है, लेकिन हमारा उद्देष्य टिकट नहीं है। हमारी पार्टी में व्यकित नहीं विचारधारा
महत्तवपूर्ण है। इस बार के चुनाव में देश का नया इतिहास बनेगा। चुनाव पार्टी के लिए नहीं सिद्धातों के लिए लड़ा जाएगा। कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने साफ कहा कि हमारा मकसद हर स्तर पर दलाली को समाप्त करना है, वे लोग चुनाव में शराब बाटंते है और काला धन लगाते है।


सत्यदेव सोलंकी

संजय सिंह 











भूपेंदर लाम्बा 

हमें ऐसे कार्य नहीं करने है। हमें न तो शराब और न पैसा बांटना है। हम अपना पसीना बहायेगे। हमारे पास आप लोग है। हम आपके सहयोग से चुनाव जीत कर आएंगे। सभा में आए मानसिंह ने कहा कि हमारे लिए हर प्रत्याक्षी अरविंद केजरीवाल है। शाहाबाद मोहम्मदपुर से आए भूपेन्द्र लाम्बा ने बताया कि पार्टी प्रत्याक्षी के लिए हम घर-घर जाकर प्रचार करेगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्याक्षी के साथ-साथ पार्टी के सिद्धांत भी अच्छे लगे इसी वजह से आम पार्टी का समर्थन कर रहे है।
मंच संचालन 'आप के लोभसभा प्रभारी विवेक ने किया। सभा में काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महिला व पुरुषों ने भाग लिया।


No comments:

Post a Comment