Showing posts with label shiela dixit. Show all posts
Showing posts with label shiela dixit. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

150 करोड़ का हैं, पानी के मीटरों का घोटाला

150 करोड़ का हैं, पानी के मीटरों का घोटाला
रिपोर्टर ब्यूरो: जल बोर्ड में पानी के मीटर के घोटाले का पर्दाफाश करने वाला स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) सिटीजंस फ्रंट फार वाटर डेमोक्रेसी द्वारा दावा किया गया हैं कि यह घोटाला करीब 150 करोड़ रूपये का है।
साफ्टवेयर के लिए एक कंपनी द्वारा एक करोड़ रूपये और अन्य दूसरी कंपनी ने 16 लाख रूपये की मांग की। जल बोर्ड ने दोनों कंपनियों को उनकी मांग के अनुसार रूपये दे दिये, लेकिन दोनों कंपनियों की कीमतों में काफी अंतर की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चार लाख मीटर खरीदने के लिए जल बोर्ड ने कुल 252 करोड़ रूपये का भुगतान किया, लेकिन इसमें 150 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया।
इसके सभी दस्तावेज उनके पास हैं। इसी संगठन की शिकायत प्रारम्भिक जांच सीबीआइ (केंद्रीय जांच ब्यूरो) द्वारा की जा रही है। सिटीजंस फ्रंट फार वाटर डेमोक्रेसी की ओर से जारी विज्ञपित में बताया गया कि दिल्ली जल बोर्ड ने 30 दिसंबर 2011 में आटोमेटिक मीटर रीडिंग करने वाले तीन लाख मीटर (एएमआर) और एक लाख मीटर (नान-एएसआर) खरीदने के लिए टेंडर जारी किए। इसमें केवल दो कंपनियों ने ठेके लिए है। फ्रंट के संयोजक एसए नकवी द्वारा बताया गया कि एक कंपनी 152 करोड़ रूपये और दूसरी कंपनी को 101 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया, तथा वाटर मीटर लगाने के साथ-साथ सात साल तक उसकी देख-रेख का भी काम सौंपा गया। जल बोर्ड ने नान-एएमआर मीटर का भुगतान एक कंपनी को 1457 रूपये और दूसरी कंपनी को 1300 रूपये प्रति मीटर किया, जब नकवी ने एक उपभोक्ता के नाते इस मीटर को खरीदा तो उन्हें 1050 रूपये में मिला, जबकि एक डीलर के रूप में 775 रूपये का कोटेशन मिला। नकवी का कहना है कि इस बिल के बाक्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 1300 रूपये लिखा हैं तो फिर दिल्ली जल बोर्ड ने लाखों की संख्या में खरीदे मीटर की कीमत का भुगतान एक कंपनी को 1457 रूपये और दूसरी कंपनी को 1300 रूपये क्यों किया? नकवी ने कहा कि एएमआर मीटर की खरीद में काफी गड़बड़ी हुर्इ हैं। मालवीय नगर में एएमआर मीटर लगाने वाली कंपनी को 3277 रूपये प्रति मीटर का भुगतान किया गया, जबकि एलएंडटी को 5070 रूपये और एसपीएमएल को 6600 रूपये का भुगतान किया गया। एसपीएमएल ने मीटर लगाने के लिए 225 रूपये प्रति मीटर खर्च की मांग की थी, लेकिन जल बोर्ड द्वारा इस कंपनी को 800 रूपये प्रति मीटर का भुगतान कर दिया, और इसके अलावा एलएंडटी को 1905 रूपये का भुगतान किया गया।

Sunday, November 24, 2013

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
चुनाव से पहले आर्इ मुसीबत
शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस
पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि
चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों
की खरीद का  

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐन पहले दिल्ली सरकार भारी परेशानी में आ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के चार बड़े प्रोजेक्ट सीबीआई की जांच के दायरे में आ गए हैं। आरोप है कि तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और दिल्ली में पानी की मीटरों की खरीद में गड़बड़ी हुई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष हैं। सीबीआई ने सैकड़ों करोड़ की इन परियोजनाओं में पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को भारी जलसे के साथ शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन इसी के साथ उनके पास एक परेशानी वाली खबर भी आ गई। सीबीआई ने दिल्ली जल बोर्ड की चार परियोजनाओं को अपनी जांच के घेरे में ले लिया। इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों की खरीद का है।
दरअसल इन चारों परियोजनाओं के ठेके और नियमों में की गई अनदेखी को लेकर पिछले करीब एक साल से सवाल उठ रहे थे। इसकी शिकायत सीवीसी और सीएजी से लेकर हर जगह की गई लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। आखिरकार ये शिकायत सीबीआई के पास पहुंची और सीबीआई ने सारे दस्तावेजों की जांच के बाद इन चारों मामलों को जांच योग्य मानते हुए पीई दर्ज कर लिया।
दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने मालवीय नगर, नांगलोई और वसंत विहार के सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के आपरेशन और मेंटेनेंस का काम निजी हाथों को सौंपा था। आरोप है कि इनमें दो मालवीय नगर और नांगलोई के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम बिना ठेके के ही फ्रांस की दो कंपनियों को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नांगलोई ट्रीटमेंट प्लांट 652 करोड़ का है। जबकि मालवीय नगर ट्रीटमेंट प्लांट 735 करोड़ रुपए का है। आरोप है कि इन दिल्ली सरकार ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।
खास बात ये है कि सरकार ने फ्रांस की जिस कंपनी को नांगलोई प्लांट का काम सौंपा है उस कंपनी को लेकर भारत सरकार ने ही सवाल उठाए थे। खुद भारत सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड की इस कंपनी के बारे में लिखकर बताया था कि इस कंपनी की दो अलग-अलग परियोजनाओं में हुई दुर्घटनाओं में मजदूर मारे जा चुके हैं और इस कंपनी को 50 मीलियन डालर का जुर्माना भी देना पड़ाा था।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों के घरों में जो मीटर लगाए हैं उन मीटरों की खरीद में भी घोटाले का आरोप लगे हैं। सरकार ने पहली खेप में चार लाख मीटर खरीदे थे। आरोप है कि ये मीटर बाजार भाव यानी एमआरपी से अधिक कीमत पर खरीदे गए। चौंकाने वाली बात है कि इन मीटरों की खरीद से पहले इसके नमूने केरल की प्ल्यूड कंट्रोल रिसर्च सेंटर से हरी झंडी लेनी जरूरी थी। मीटरों को जांच के लिए इस संस्था के पास भेजा गया। जांच के बाद रिसर्च सेंटर ने इन मीटरों को रिजेक्ट कर दिया। आरोप है कि बावजूद इसके सरकार ने चार लाख मीटर न सिर्फ खरीदे बलिक इसके लिए ऊंची कीमत भी चुकाई।

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
माई दिल्ली आई केयर फंड से 1 लाख 13 हजार की लागत से होगा काम
स्ट्रीट रिपोर्टर : 14 जुलार्इ, गांव की शमशान भूमि पर अभी तक दाहसंस्कार के समय किए जाने-वाले क्रियकलापों के लिए पानी की कोर्इ भी व्यवस्था नहीं थी। यहां पर पानी की व्यवस्था के लिए कइ बार
गांववालों ने स्थानीय निगम पार्शद व विधायक से भी आग्रह किया लेकिन कोर्इ नतीजा नहीं निकला। अंत में गांव की आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसिएशन द्वारा भागीदारी योजना के तहत हैंडपंप लगवाने का आवेदन किया गया, जिसको एसडीएम श्री आलोक शर्मा ने तुरंत मंजूर करते हुए इस कार्य को करवाने में विशेश रूप से सहयोग किया। आरडब्लूए के अध्यक्ष नरेश लाम्बा व सचिव नरेश भारल इस अवसर पर यह कहना था कि शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने के उपरांत इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। बोरिंग स्थल पर विधिवतरूप से गांववालों की
तरफ से पूजा-पाठ करवाया गया तथा गांव के बुजुर्ग ब्रम्हा लाम्बा ने नारियल तोड़ कर हैंडपंप लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एसोसिएशन केे उपाध्यक्ष असगर अली सदस्य रमेशखटाना के अलावा ओमप्रकाश सोलंकी, हरज्ञान लाम्बा, रामकरण गौड़, सुधीर आर्या, गंगा शरण आर्या, जुगन काकरान, स्वरूप सिंह सैनी व मुख्य अतिथि के0 एस0 भाटी के अलावा गांव के काफी लोग उपसिथत थे। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

20 अगस्त को सरकार करेगी दिल्ली में औपचारिक रुप से खाध सुरक्षा योजना लागू
स्ट्रीट रिपोर्टर: पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में भागीदारी प्रकोश्ठ द्वारा आयोजित समय बद्ध सेवा
जागरुकता शिविर में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोशणा की कि 20 अगस्त को सरकार द्वारा औपचारिक तौर पर दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान खाध सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जाएंगें जिससे लोगों को खाध सुरक्षा की गारंटी का अहसास हो। सरकार पहले चरण में 5.10 लाख परिवारों यानी 32 लाख लोगो को खाध सुरक्षा योजना से जोड़ेगी। इसके बाद और अधिक परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा  कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 रुपए प्रतिकिलो की दर पर गेहूं, 3 रुपए प्रतिकिलो चावल और 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर मोटा अनाज मिलेगा। इससे गरीब परिवार आर्थिक बचत भी कर सकेंगे और कुपोशण भी दूर होगा। इस योजना के लाभ परिवार की वरिश्ट महिला के जरिए मिलेंगें, जिससे महिलाएँ और अधिक सशक्त हो सकेंगीं। इस शिविर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शहदरा जिले की आरडब्लूए आमंत्रित की गर्इ थी। आरडब्लूए के पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के मत्री अरविन्दर सिंह लवली, विधायक डा0 नरेन्द्र नाथ, चौधरी मतीन अहमद आदि मौजूद थे।

Saturday, July 20, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

पानी व अन्य सुविधाएं देने में भेदभाव कर रही है शीला सरकार - सतप्रकाश राणा
धारा 81 समाप्त करने की घोशणा महज धोखा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले जल बोर्ड
का दूशित पानी पीकर अपनी जान गवां रहे है दिल्ली के नागरिक - विजय गोयल
शीला सरकार जानबूझकर टयूबवैल नहीं लगाने दे रही - अनिल यादव
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलार्इ, रविवार को दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में बिजवासन विधान सभा के हजारों लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जन आक्रोश रैली के तहत 'जल दो सम्मेलन रखा। इस रैली में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा बिजवासन विधान सभा व गांव की उपेक्षा करने के आरोप लगाए। भाजपा अध्यक्ष विजय
गोयल ने कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस को गांवों की याद नहीं आई। दिल्ली के गांव आज भी पानी के टैंकर व टयूबवैल के खारे पानी पर निर्भर है। अब चुनाव आते ही शीला सरकार नींद से जागी हैं। धारा 81 समाप्त करने की धोशणा महज चुनावी स्टैंट है। कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाल डोरा क्षेत्र, अन्नाकृत कालोनियों ओर विस्तार आबादी वाले इलाके के लोग अपनी सम्पतित की रजिस्ट्री करवा पाएगें। यह एक सोची समझी चाल है। इस संबंध में आवेदन जमा करवाने की तारीख 20 अगस्त रखी गर्इ है जबकि सभी जानते है कि 20 अगस्त के कुछ ही दिन दिल्ली में होने वाले विधान सभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो जायेगी, फिर कांग्रेस सरकार कहेगी कि अब हम चुनाव के बाद ही कुछ कर पाएंगे। 2008 के चुनाव से पहले भी शीला दीक्षित ने अन्नाकृत कालोनियों को नियमित करने के लिए प्रोविजन सर्टिफिकेट बांटे थे, लेकिन सरकार बनने के बाद 5 साल तक इनके विकास के लिए कोर्इ सुधी नहीं ली गर्इ। भाजपा के विधायक सतप्रकाश राणा ने कहा कि दिल्ली की जनता केन्द्र और दिल्ली में कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाना चाहते है। इस क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है, मैं पानी के लिए लड़ता रहूंगा। सतप्रकाश राणा ने शीला सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े चौदह साल में गांव की उपेक्षा की है। दिल्ली में सत्ता में रहते हुए बिजली, पानी, परिवहन व अन्य नागरिक सेवाओं को आगे नहीं बढ़ाया। पिछले 15 साल से यह सारी समस्याएं जैसे की तैसे बनी हुर्इ है। भाजपा के पूर्व निगम पार्शद अनिल यादव ने पानी की समस्या पर राजनीति आरोप लगाते हुए कहा कि शीला दीक्षित जानबूझकर बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में टयूबवैल नहीं लगने दे रही है। पहले विधायक की सिफारिश से टयूबवैल लग जाते थे लेकिन अब जो भी टयूबवैल लगेगा यह जिला उपायुक्त की इजाजत से ही लगेगा। टयूबवैल की मंजूरी के लिए 12 सदस्यों की कमेटी बनार्इ गर्इ है, जिसमें एक भी विधायक नहीं है। यह सरकार जानबूझकर टयूबवैल नहीं लगाने दी रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश अत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 साल में शीला के राज में दिल्ली देहात में एक भी अस्पताल या कालेज नहीं खोला गया है। इस तर्ज पर शीला ने दिल्ली में शराब की दुकानें खुलवार्इ है उस तर्ज पर शिक्षा संस्थान खुलने चाहिए थे। कांग्रेस को संप्रदा और जातिवाद चुनाव के समय ही याद आते है और लोकतंत्र का अपमान कर अध्यादेश लाने वाले कांग्रेस 2 रूपये किलो गेहूँ और 3 रूपये किलो चावल बांटने की बात करती है। श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली में आधी से ज्यादा आबादी को कांग्रेस सरकार एक गिलास पानी भी मोहिया नहीं करा पा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले दिल्ली जल बोर्ड का दूशित पानी पीकर दिल्ली के नागरिक अपनी जान गंवा रहे है। भाजपा का प्रमुख एजेंटा सुशासन है। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता इसका करारा जवाब अगामी चुनावों में देगी।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

आरडब्लूए के साथ हर माह बैठक करेंगे उपायुक्त- शीला  दीक्षित,  समय बद्ध सेवा (ई-एसएलए) जागरुकता शिविर सम्पन्न
मुख्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ, मौके पर ही हल करने का दिया आश्वासन 
स्ट्रीट रिपोर्टरः 30 जून, चुनावी की तैयारियों में जुटे सभी दलों सक्रियताओं को भांपते हुए मुख्य मंत्री शीला  दीक्षित ने आरडब्लूए को साधते हुए त्यागराज स्टेडियम में समयबद्ध सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन
किया। जिसमें अलग-अलग दिवसो पर दिल्ली सरकार की योजना भागीदारी से जुड़ी लगभग 7000 आरडब्लूए की बुलाया गया। इसी कड़ी में रविवार को उन्होने अपने आला अधिकारियों व मंत्रियों के साथ दिल्ली की सैकड़ो आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यषाला के माध्यम से उनकी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्ष किया। समयबद्ध सेवा (ई-एसएलए) पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने सभी उपायुकतों को अपने क्षेत्र की आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ हर माह रेगुलर बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिको व सरकार के साथ विकास कार्यो में बेहतर तालमेल बन सकें। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान में केवल दिल्ली राज्य में ही इस प्रकार की योजना (ई-एसएलए) सफलता पूर्वक चल रही है। उनकी सरकार सरकारी कार्यालयों में व्यापत भश्ट्राचार के खात्में और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाले गए है, ई-स्टाम्पिंग लागू की गई है। भागीदारी पर बोलते हुए उन्होने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिलों में उपायुक्त को माई दिल्ली आई केयर फंड के तहत आरडब्लूए के माध्यम से विकास  कार्यो को करवाने के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशी दी गई है तथा तत्काल कार्यो व व्यायामषाला उपकरणों की खरीद और देखभाल के लिए 1 लाख रु की धनराशी एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया है।


इस दौरान आरडब्लूए के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिनका उन्होने तत्काल प्रभाव से निदान करने ओर अलग से मुलाकात करने के लिए कहा। द्वारका सेक्टर-9 पाकेट-2 आरडब्लूए के अतुल त्यागी ने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम कांग्रेस समर्थित है इस कारण हमारे विधायक हमारी पाकेट में विकास कार्य नही करवा रहे है। उन्होने कहा कि पार्क में हाईमास्क लाईटें लगनी थी और पानी के टेंकरो पर भी राजनीति की जा रही है। अन्य आरडब्लूए के लोगों ने भी पानी, बिजली, नालों की सफाई आदी पर बाते रखी। साकेत आरडब्लूए ने भागीदारी द्वारा लगाए गए कालोनी के गेट को एमसीडी व पुलिस द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप लगाए।



SDM Alok Sharma, Naresh Lamba, Naresh Bharal
ADM Rajeev Shukla, SDM P.K. Gupta, SDM Sanjeev Gupta

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

शीला पर चढ़ने लगा है केजरीवाल फोबिया बिजली बिल को लेकर केजरीवाल की उड़ाई खिल्ली 
रिपोर्टर ब्यूरोः एसोचैम द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘दिल्ली-कल, आज और कल’ के दौरान शीला दीक्षित ने
केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी (केजरीवाल) बिजली कट गई है, क्योंकि उन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया था। केजरीवाल ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड पर बिजली बिल का भुगतान न किए जाने के कारण गजियाबाद के कौसामभी स्थित उनके मकान का बिजली कनेक्शन काट देने का आरोप लगाया था। यूपीपीसीएएल ने आरोप से इंकार करते हुए कहा था कि विभाग ने न तो केजरीवाल का कनेक्शन काटा न ही उसे जोड़ा है।

Tuesday, June 18, 2013

कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है-'आप











कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी कोजोड़ना है-'आप


स्ट्रीट रिपोर्टर: 17 जून, आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होते ही प्रत्याक्षियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 को फतह करने का अभियान शुरू कर दिया है। बिजवासन विधान के प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने अपने फौजी अंदाज में पहले ही दिन क्षेत्र में नियुक्त किए गए मौहल्ला प्रभारियों व सहयोगियों की सभा बुलाकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उनके मुख्य सहयोगी रमेष श्री वास्तव ने यूथ बिग्रेड ने जोश भरते हुए नारा दिया कि 'कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए साफ कहा कि कांग्रेस, बीजेपी, बसपा हो या मुलायम की पार्टी सबने ए.राजा, कलमाड़ी, मनमोहन सिंह तथा अपने मंत्रियों, विधायकों और संसदो को ही मजबूत किया है। चुनाव के समय शराब और पैसे बांटना, गलियों में हाथ जोड़कर घूमना, और चुनाव जीतकर बड़े-बड़े दरवाजों के घरों में रहना, जिनसे मिलने के लिए भी लोगों को इजाजत लेनी पड़ती है। हमें आम आदमी पार्टी के विधायक को मजबूत नहीं करना बलिक आम जनता को मजबूत करना है। विधायक को कोइ भी पैसा खर्च करना या काम  करवाना हो तो वह मौहल्ला समिति की इजाजत के बिना नहीं करेगा।

प्रत्याक्षी की दौड़ के दो अन्य सदस्य सत्यदेव सोलंकी और गजेन्द्र यादव ने सभा में कहा कि अन्य पार्टियों में टिकट न मिले तो उनके प्रत्याक्षी बगावत कर देते है, क्योंकि उन लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है, लेकिन हमारा उद्देष्य टिकट नहीं है। हमारी पार्टी में व्यकित नहीं विचारधारा
महत्तवपूर्ण है। इस बार के चुनाव में देश का नया इतिहास बनेगा। चुनाव पार्टी के लिए नहीं सिद्धातों के लिए लड़ा जाएगा। कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने साफ कहा कि हमारा मकसद हर स्तर पर दलाली को समाप्त करना है, वे लोग चुनाव में शराब बाटंते है और काला धन लगाते है।


सत्यदेव सोलंकी

संजय सिंह 











भूपेंदर लाम्बा 

हमें ऐसे कार्य नहीं करने है। हमें न तो शराब और न पैसा बांटना है। हम अपना पसीना बहायेगे। हमारे पास आप लोग है। हम आपके सहयोग से चुनाव जीत कर आएंगे। सभा में आए मानसिंह ने कहा कि हमारे लिए हर प्रत्याक्षी अरविंद केजरीवाल है। शाहाबाद मोहम्मदपुर से आए भूपेन्द्र लाम्बा ने बताया कि पार्टी प्रत्याक्षी के लिए हम घर-घर जाकर प्रचार करेगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्याक्षी के साथ-साथ पार्टी के सिद्धांत भी अच्छे लगे इसी वजह से आम पार्टी का समर्थन कर रहे है।
मंच संचालन 'आप के लोभसभा प्रभारी विवेक ने किया। सभा में काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महिला व पुरुषों ने भाग लिया।


Street Reporter Year 1 Vol 9 {1.6.2013-16.6.2013}

Street Reporter Year 1 Vol 9 {1.6.2013-16.6.2013}