Showing posts with label hindi news paper. Show all posts
Showing posts with label hindi news paper. Show all posts

Tuesday, June 18, 2013

कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है-'आप











कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी कोजोड़ना है-'आप


स्ट्रीट रिपोर्टर: 17 जून, आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होते ही प्रत्याक्षियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 को फतह करने का अभियान शुरू कर दिया है। बिजवासन विधान के प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने अपने फौजी अंदाज में पहले ही दिन क्षेत्र में नियुक्त किए गए मौहल्ला प्रभारियों व सहयोगियों की सभा बुलाकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उनके मुख्य सहयोगी रमेष श्री वास्तव ने यूथ बिग्रेड ने जोश भरते हुए नारा दिया कि 'कमल को तोड़ना है, हाथ को मरोडना है, आम आदमी को जोड़ना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए साफ कहा कि कांग्रेस, बीजेपी, बसपा हो या मुलायम की पार्टी सबने ए.राजा, कलमाड़ी, मनमोहन सिंह तथा अपने मंत्रियों, विधायकों और संसदो को ही मजबूत किया है। चुनाव के समय शराब और पैसे बांटना, गलियों में हाथ जोड़कर घूमना, और चुनाव जीतकर बड़े-बड़े दरवाजों के घरों में रहना, जिनसे मिलने के लिए भी लोगों को इजाजत लेनी पड़ती है। हमें आम आदमी पार्टी के विधायक को मजबूत नहीं करना बलिक आम जनता को मजबूत करना है। विधायक को कोइ भी पैसा खर्च करना या काम  करवाना हो तो वह मौहल्ला समिति की इजाजत के बिना नहीं करेगा।

प्रत्याक्षी की दौड़ के दो अन्य सदस्य सत्यदेव सोलंकी और गजेन्द्र यादव ने सभा में कहा कि अन्य पार्टियों में टिकट न मिले तो उनके प्रत्याक्षी बगावत कर देते है, क्योंकि उन लोगों ने राजनीति को व्यापार बना दिया है, लेकिन हमारा उद्देष्य टिकट नहीं है। हमारी पार्टी में व्यकित नहीं विचारधारा
महत्तवपूर्ण है। इस बार के चुनाव में देश का नया इतिहास बनेगा। चुनाव पार्टी के लिए नहीं सिद्धातों के लिए लड़ा जाएगा। कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने साफ कहा कि हमारा मकसद हर स्तर पर दलाली को समाप्त करना है, वे लोग चुनाव में शराब बाटंते है और काला धन लगाते है।


सत्यदेव सोलंकी

संजय सिंह 











भूपेंदर लाम्बा 

हमें ऐसे कार्य नहीं करने है। हमें न तो शराब और न पैसा बांटना है। हम अपना पसीना बहायेगे। हमारे पास आप लोग है। हम आपके सहयोग से चुनाव जीत कर आएंगे। सभा में आए मानसिंह ने कहा कि हमारे लिए हर प्रत्याक्षी अरविंद केजरीवाल है। शाहाबाद मोहम्मदपुर से आए भूपेन्द्र लाम्बा ने बताया कि पार्टी प्रत्याक्षी के लिए हम घर-घर जाकर प्रचार करेगे। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्याक्षी के साथ-साथ पार्टी के सिद्धांत भी अच्छे लगे इसी वजह से आम पार्टी का समर्थन कर रहे है।
मंच संचालन 'आप के लोभसभा प्रभारी विवेक ने किया। सभा में काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ महिला व पुरुषों ने भाग लिया।


Street Reporter Year 1 Vol 9 {1.6.2013-16.6.2013}

Street Reporter Year 1 Vol 9 {1.6.2013-16.6.2013}






Tuesday, February 5, 2013

Street Reporter Inauguration स्ट्रीट रिपोर्टर का शुभारम्भ

स्ट्रीट रिपोर्टर का शुभारम्भ 

2 फरवरी, 2013 का दिन स्ट्रीट रिपोर्टर के लिए यादगार बन गया। सोशल डेवलपमैंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बेटी बचाओं आन्दोलन के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट रिपोर्टर का विधिवत शुभारम्भ किया गया। शिक्षा अधिकारी श्री चरण सिंह यादव व डा0 के.एस. भाटी (वरिश्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया), श्रीमती सरोज, श्री जय प्रकाश शर्मा (उपनिदेशक उद्यान विभाग, दिल्ली सरकार), श्री सतवीर सिंह राणा (महासचिव संस्था), श्री नरेश मान व माता वेदवती द्वारा अखबार के प्रथम एडिशन पर हस्ताक्षर करके स्ट्रीट रिपोर्टर को जारी किया।
डा0 भाटी साहब ने अपने संदेश में कहा कि मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ है और आप कोशिश करना कि आपका अखबार पत्रकारिता की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाए। 

संदेश 
स्ट्रीट रिपोर्टर संस्थापक श्री नरेश लाम्बा जी 
आज मुझे स्ट्रीट रिपोर्टर का पहला अंक जारी करते हुए बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि आज मेरा सपना पूरा हो रहा है। वह एक किताब ही थी जिसने मुझे सपने देखने सिखाए और समझाया कि इन सपनों को कैसे पूरा किया जा सकता था। वह एक महापुरुश का विचार ही है जिससे मेरे मन को प्रकाशित कर दिया। मै अकसर जब अकेले होता हुँ तो विचार करता हुँ कि शराब, अज्ञानता और अन्धेरी दुनिया से इस मुकाम तक मै केवल एक किताब की प्रेरणा और महापुरुष के वचनों से मार्गदर्शन पाकर मुझे सेवा शब्द का ज्ञान हुआ। 
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंम्भ माना गया है हमारे देश के संविधान द्वारा पत्रकारिता को किसी भी सरकारी, गैर सरकारी दबाव से मुक्त रखा है जिससे पत्रकारिता पर समाज, नागरिक एवं देश हित की विशेष  जिम्मेदारी बनती है। हम इस जिम्मेदारी का पालन करते हुए हमेशा सामाजिक व व्यकिगत मर्यादाओं का पालन करेंगे और देश और समाजिक विकास के लिए जागरुकता लाऐंगे। नागरिक हित के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाने व सामूहिक समस्याओं के निदान हेतू माध्यम बनाने का प्रयास करेंगे। समाज कल्याण कार्यक्रमों का प्रचार, प्रेरक व्यक्तियों के विचारों से लोगों को रुबरु कराना, न कोई जात-पात, रंग भेद, धर्म भेद-भाव और किसी भी प्रकार उँच-नीच का से हमारा अखबार कभी भी प्रभावित नहीं होगा। हम हमेशा बिना भेदभाव के कार्य करेंगें। मेरा मानना है कि जिस प्रकार से बुरे कामों व कार्यो का प्रचार करने से वे बढ़ते है उसी प्रकार अच्छे कायों का प्रचार करने से समाज पर अच्छे प्रभाव जरुर पड़ते है। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि सरकारी, गैर सरकारी, सामूहिक या व्यक्तिगत तौर पर किए जा रहे समाजिक विकास के प्रयासों को बढ़ावा मिलें। हम कभी भी न तो राजनैतिक भेदभाव रखेगें और न ही किसी राजनैतिक प्रभाव में कार्य करेंगें। कोई भी प्रयास बिना सामूहिक यागदान के सफल नहीं हो पाता और आपके योगदान व स्नेह से यह प्रयास भी अवश्य सफल होगा। 
धन्यवाद
नरेश लाम्बा