राहुल के लिए खाली कराई गई थी राहत कार्यो में जुटे आइटीबीपी अधिकारियों की आफिसर्स मेस
महानिदेशक आइटीबीपी ने स्वीकार कर बढ़ाई शिंदे की मुश्किलें
रिपोर्टर ब्यूरोः आइटीबीपी के महानिदेशक अजय चड्ढा ने स्वीकार किया है कि उत्तराखंड दौरे के दौरान राहत
कार्यो में जुटे आइटीबीपी के अधिकारियों की आफिसर्स मेस खाली कराकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ठहरने के लिए गौचर स्थित आइटीबीपी कैंप में जगह बनाई गई थी। गृह मंत्री शुशील कुमार शिंदे के लिए अब इसपर सफाई देना मुश्किल हो सकता है। पिछले सप्ताह नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद शिंदे ने वीवीआइपी को राज्य से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद चारो तरफ से कांग्रेस की किरकिरी होने के बाद आनन फानन में राहुल गांधी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। अजय चड्ढा ने कहा है कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा होने के कारण आइटीबीपी के गौचर स्थित कैंप में उनको ठहराने का निर्णय लिया गया था जिसके लिए कैंप की आफिसर्स मेस में विशेष प्रबंध करने पड़े थे। जाहिर है कि इसके लिए पिछले 10 दिनों से राहत कार्यो की निगरानी कर रहे आइटीबीपी के अधिकारियों को दूसरे हिस्से में शिफ्ट करना पड़ा। इसी दिन राहत व बचाव कार्यो में लगे एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में आइटीबीपी के 15 जवान शहीद हो गए थे।

No comments:
Post a Comment