Showing posts with label Indian army. Show all posts
Showing posts with label Indian army. Show all posts

Monday, December 2, 2013

मंगल पर यान भेज रहे फिर विदेश से क्यों मंगा रहे जवानों के जूते-सुप्रीम कोर्ट

मंगल पर यान भेज रहे फिर विदेश से क्यों मंगा रहे जवानों के जूते-सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार के साथ दागे सवाल
खराब स्नो जैकेट खरीदने पर सरकार को नोटिस

मुख्य संवाददाता: सुप्रीम कोर्ट ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए घटिया सामान खरीदे जाने पर एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया हैं। कोर्ट ने कहा कि हम परमाणु क्षमता रखते हैं। मंगल पर यान भेज रहे हैं, फिर जवानों के जूते जैसी छोटी-छोटी चीजें विदेश से क्यों मंगा रहे हैं और वह भी खराब क्वालिटी की।
न्यायमूर्ति टीएम ठाकुर एवं न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की पीठ ने ये तीखी टिप्पणियां मंगलवार को कारगिल खरीद घोटाले एवं स्नो जैकेट खरीद घोटाले से संबंधित याचिकाओं पर सुनवार्इ के दौरान की। वर्ष 2004 में दायर कारगिल खरीद घोटाले और वर्ष 2009 में दाखिल स्नो जैकेट खरीद घोटाले की याचिकाओं की सुनवार्इ एक साथ कर रही हैं। पीठ ने इसके साथ ही 2009 के स्नो जैकेट खरीद मामले में केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया हैं। इस बीच, पीठ ने ताबूत घोटाले की सुनवार्इ कर रही निचली अदालत से मामले की सिथति रिपोर्ट भी मांगी हैं। सुनवार्इ के दौरान न्यायालय के मददगार वरिष्ठ वकील राकेश दिवेदी ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी हम ताबूत जैसी चीज भी विदेश से मंगाते हैं। हम बड़ी ताकत क्या बनेगें। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से पेश सालिसिटर जनरल से कहा कि सेनानियों के शरीर को लाने की चीज का इंतजाम हम क्यों नहीं कर सकते? ताबूत का आयात क्यों कर रहे हैं। आप तो परमाणु क्षमता रखते हैं। मंगल पर यान भेज रहे हैं, तो फिर छोटी-छोटी चीजें क्यों बाहर से मंगाते हैं। यह सब चीजें हमारे यहां पर क्यों नहीं बन सकती हैं। जूता, गोला-बारूद और अन्य हथियार भी बाहर से मंगवा रहे हैं और वह भी घटिया क्वालिटी के, और वह भी ऐसे जूते जो पैर में फिट भी नहीं आते हैं। कोर्ट ने कारगिल खरीद घोटाले की जांच के लिए कमेटी के गठन का संकेत देते हुए साफ कहा कि एक ऐसी कमेटी होनी चाहिए जो इसकी जांच करें, और कोर्ट को अपनी रिपोर्ट दे। इस मुद्दे पर राकेश द्विवेदी अगली सुनवार्इ पर कोर्ट को राय देंगे। कोर्ट के सख्त रूख को देखते हुए सालिसिटर जनरल ने भी पूरे मामले पर रिपोर्ट देने का वादा किया हैं। दूसरी ओर, वकील डीके गर्ग ने बर्फीले इलाकों में सीमा पर तैनात जवानों के लिए 2009 में खराब क्वालिटी की स्नो जैकेट खरीदे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मंजूर अली खान की ओर से चार साल पहले दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने की मांग की।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

राहुल के लिए खाली कराई गई थी राहत कार्यो में जुटे आइटीबीपी अधिकारियों की आफिसर्स मेस
महानिदेशक आइटीबीपी ने स्वीकार कर बढ़ाई शिंदे की मुश्किलें 
रिपोर्टर ब्यूरोः आइटीबीपी के महानिदेशक अजय चड्ढा ने स्वीकार किया है कि उत्तराखंड दौरे के दौरान राहत
कार्यो में जुटे आइटीबीपी के अधिकारियों की आफिसर्स मेस खाली कराकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ठहरने के लिए गौचर स्थित आइटीबीपी कैंप में जगह बनाई गई थी। गृह मंत्री शुशील कुमार शिंदे के लिए अब इसपर सफाई देना मुश्किल हो सकता है। पिछले सप्ताह नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद शिंदे ने वीवीआइपी को राज्य से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद चारो तरफ से कांग्रेस की किरकिरी होने के बाद आनन फानन में राहुल गांधी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। अजय चड्ढा ने कहा है कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा होने के कारण आइटीबीपी के गौचर स्थित कैंप में उनको ठहराने का निर्णय लिया गया था जिसके लिए कैंप की आफिसर्स मेस में विशेष प्रबंध करने पड़े थे। जाहिर है कि इसके लिए पिछले 10 दिनों से राहत कार्यो की निगरानी कर रहे आइटीबीपी के अधिकारियों को दूसरे हिस्से में शिफ्ट करना पड़ा। इसी दिन राहत व बचाव कार्यो में लगे एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में आइटीबीपी के 15  जवान शहीद हो गए थे।