Showing posts with label delhi election report. Show all posts
Showing posts with label delhi election report. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भाजपा विधायक पानी पर लोगों को कर रहा है गुमराह - विजय लोचव
- रंगपुरी पहाड़ी, अजर्ुन कैंप, समालका कैंप के लोगों की वोट नहीं होती थी, शीला दीक्षित व रमेश कुमार (सांसद) ने शुरू करवार्इ वोट
- चुनाव हारने के बाद नेता नहीं लेते जनता की सुध, जनता कांग्रेस वर्करों से है नाराज - काग्रेंस कार्यकर्ता सालापुर
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलार्इ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिजवासन व महिपालपुर के द्वारा चुनावी सरर्गर्मियों को भागते हुए बागडौला सिथत सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक विजय लोचव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण
शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 200 छोटे बड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए विजय लोचव ने स्थानीय भाजपा विधायक सतप्रकाश राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक जानबूझकर लोगों को गुमराह कर रहा हैं। यह केवल राजनीति कर रहे है, तथा उनके पास पानी के लिए कोर्इ गंभीर योजना नहीं है। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि क्या विधायक अपने फंड से टयूबवैल नहीं लगवा सकते। कांग्रेस सरकार की तारीफ के पुल बांधते हुए लोचव ने लाल डोरा बढ़ाने अन्नाकृत कलोनियाँ नियमित करने खादय सुरक्षा बिल लाने की उपलबिधयों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आहवान किया, वहीं जिला प्रभारी गोपाल पहाडि़या ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि खादय सुरक्षा बिल लाकर उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। हमें कांग्रेस को दिल्ली में लाना है और राहुल के नेतृत्व में 2014 में भी चुनाव जीतना है, वहीं कांग्रेस के वरिश्ठ कार्यकर्ता चौधरी सूरज सिंह टिकट की दौड़ में पिछड़ने के कारण खासे नाराज दिखार्इ दिए। मंच पर बार-बार बुलाने के बाद भी वे आम लोगों के बीच ही बैठे रहे। बाद में उनकी नाराजगी मीडिया व लोगों के बीच में जाहिर होने के बाद कांग्रेस के एक वरिश्ठ नेता व सांसद रमेश कुमार के मनाने पर मंच पर आए। बागडौला निवासी सेवार्निवृत्त हुकमसिंह यादव ने नेताओं को अपनी परेशानी बताते हुए सवाल खड़े किए कि हमारे गांव में एक भी हार्इ स्कूल नहीं है। इस कारण लड़कियां बाहर पढ़ने जाती है।  बिजली के बिल पहले दो महीने में आते थे। अब एक महीने का आने लगा है, जिसमें कंपनी ने चुपचाप चार्ज बड़ा दिए है और बिल ज्यादा आ रहा है। 3 साल से पेंशन नहीं बन रही है। उनके सवालों के जवाब देने से पहले ही उनके हाथ से मार्इक लेकर उनको बिठा दिया गया। युवा प्रभारी मनोज यादव ने मतभेदों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में मतभेद हो सकते है लेकिन हम सब एक है। जो गददारी करेगा वह कांग्रेस का गदार होगा। स्थानीय निगम पार्शद प्रवीण राणा ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाते कहा कि मटका फोड़ने से पानी मिलता है तो में चार-पांच ट्रक मटके लाकर फोड़ देता। राजनगर में पानी की समस्या भाजपा विधायक की ही देन है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के अलावा योगेश कश्यप, विजय यादव मुंशी, रणवीरसिंह सोलंकी, नरेश भारल, रेखा यादव आदि कर्इ कांग्रेस कार्यकर्ता उपसिथत थे।