Showing posts with label naresh lamba. Show all posts
Showing posts with label naresh lamba. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एक ही बारिश में बह गयी 6 महीने पहले बनाई गयी सड़क
- 6 माह में दो बार की जा चुकी है मरम्मत
- द्वारका सेक्टर 8 मेट्रो स्टेशन से गाँव शाहाबाद मौ0 पुर के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग, प्रतिदिन निकलते है हजारों वाहन
स्ट्रीट रिपोर्टर: सड़क तारकोल से बनार्इ जाती है या उसमें कुछ ओर ही डाला जाता है या बिना किसी कैमिकल आदि के ही सड़क बना दी जाती हैं। इस सड़क को देखकर प्रतिदिन यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालक के जेहन
में येही सब आता है। कुछ माह पहले तक यह सड़क अच्छी हालत में होती थी। बाद में इस सड़क के नीचे मैट्रो के लिए पाइप बिछाई गई थी। हालांकि कुछ समय बाद संबंधित कम्पनी ने शाहाबाद रेलवे फाटक तक मरम्मत करवा दी थी। लेकिन उसके बाद से ये सड़क एक माह भी नही चल पाई है। केवल छ: माह पहले बनी इस सड़क की दो बार मरम्मत भी की जा चुकी है। यह सड़क शाहबाद का एकमात्र मुख्य मार्ग है और आगे कापसहेड़ा से द्वारका को जोड़ता है। अधिकारियों को उसे तुरंत बनवाने का प्रबंध करवाना चाहिए।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सेक्टर-7 द्वारका गोकुल गार्डन के सामने पानी की पार्इप लार्इन लगे मेन वाल के लेंटर टूटने से बना हुआ है हादसे का अंदेशा 
स्ट्रीट रिपोर्टर: द्वारका सेक्टर-7 सिथत गोकुल गार्डन के सामने मेन पार्इप लार्इन पर लगे पानी के वाल का
लेंटर टूटकर खतरनाक हालत में हो गया है। इसके बिलकुल साथ में डीडीए का पार्क है जिसमें काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे हर रोज खेलने आते है। एक राहगीर अषोक ने बताया कि कुछ बच्चे इस लेंटर में झाँकने की कोशिश भी करते देखे गए है। इसके बिलकुल साथ ही बने सीवरेज प्लांट में इससे पहले भी पिछले वर्श एक बच्चे की उसमें गिरकर मौत हो चुकी है। डीडीए व जल विभाग कि ये लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अधिकारियों को इसपर तुरंत नया लेंटर डालकर सुरक्षित करना चाहिए।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

जिला उपायुक्त आँख और नाक बंद करके शायद अपने कार्यालय आते है
कापसहेड़ा राजस्व कार्यालय के बिलकुल सामने पूरे दिन लगा रहता है गन्दगी का ढेर, नाक बंद करके कार्यालय आते है कर्मचारी, मानसून में बदबू से हो रहा है बुरा हाल
स्ट्रीट रिपोर्टर: कहते है घर का द्वार उस घर में रहने वालो के बारे में बहुत कुछ कह देता हैं। अगर इसपर ध्यान दें तो कापसहेड़ा बार्डर से दिल्ली में घूसते ही जिला उपायुक्त राजस्व के कार्यालय के ठीक एकदम सामने लगे
कूड़े के ढेर और बदबू से दिल्ली में रहने वालो और उपायुक्त राजस्व की कार्यप्रणाली के बारे में सोचने के लिए ढेरों सवाल खड़े हो जाते है। आगे गुड़गावँ की उधोग नगरी होने के कारण यहाँ से प्रतिदिन लाखों की संख्याँ में लोग गुजरते है और उपायुक्त कार्यालय के सामने पहुँचते नाक पर कपड़ा ढकने को मजबूर हो जाते है। बदबू का आलम मानसून होने के कारण ओर अधिक बढ़ जाता है। यहा से प्रतिदिन गुजरने वाली अनिता बताती है कि आफिस में जाते समय जब यहाँ पहुँचते है तो जी मचलाने लगता है और उबकार्इयाँ आने को होती है फिर सारा दिन सर दर्द रहता है। उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी के अनुसार अधिकारी तो अपने एसी रुम में जाकर बैठ जाते है हम बदबू के कारण खाना भी ठीक से नहीं खा पाते है। कार्यालय में आए लोगों का अनुभव और भी बुरा है। लार्इन में खड़े-खड़े जब बदबू का झोंका आता है तो चक्कर आने लगते है। स्थानीय निगम पार्शद जयप्रकाष बताते हे कि इस क्षेत्र में फल एवं सब्जी के रेहड़ी-पटरी बाजार बहुत ज्यादा है और ये लोग खुले में ही कूड़ा डाल देते हें यहाँ कूड़ा डालने के लिए ढलाव बनाने के लिए कोर्इ जगह भी नहीं है। अगर उपलब्ध करा दी जाए तो हम कूड़ादान बनवा देंगें। जिससे इस समस्या का हल हो सकेगा।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
माई दिल्ली आई केयर फंड से 1 लाख 13 हजार की लागत से होगा काम
स्ट्रीट रिपोर्टर : 14 जुलार्इ, गांव की शमशान भूमि पर अभी तक दाहसंस्कार के समय किए जाने-वाले क्रियकलापों के लिए पानी की कोर्इ भी व्यवस्था नहीं थी। यहां पर पानी की व्यवस्था के लिए कइ बार
गांववालों ने स्थानीय निगम पार्शद व विधायक से भी आग्रह किया लेकिन कोर्इ नतीजा नहीं निकला। अंत में गांव की आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसिएशन द्वारा भागीदारी योजना के तहत हैंडपंप लगवाने का आवेदन किया गया, जिसको एसडीएम श्री आलोक शर्मा ने तुरंत मंजूर करते हुए इस कार्य को करवाने में विशेश रूप से सहयोग किया। आरडब्लूए के अध्यक्ष नरेश लाम्बा व सचिव नरेश भारल इस अवसर पर यह कहना था कि शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने के उपरांत इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। बोरिंग स्थल पर विधिवतरूप से गांववालों की
तरफ से पूजा-पाठ करवाया गया तथा गांव के बुजुर्ग ब्रम्हा लाम्बा ने नारियल तोड़ कर हैंडपंप लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एसोसिएशन केे उपाध्यक्ष असगर अली सदस्य रमेशखटाना के अलावा ओमप्रकाश सोलंकी, हरज्ञान लाम्बा, रामकरण गौड़, सुधीर आर्या, गंगा शरण आर्या, जुगन काकरान, स्वरूप सिंह सैनी व मुख्य अतिथि के0 एस0 भाटी के अलावा गांव के काफी लोग उपसिथत थे। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

पोचनपुर के विधालय में लगाया नि:शुलक नेत्र जाँच शिविर
स्ट्रीट रिपोर्टर : 11 जुलाई , समाज सेवी संस्था एक संघर्श व वन साइट इणिडया फाउडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक सह-शिक्षा विधालय गांव पोचनपुर में निशुल्क नेत्रजांच शिविर लगाया गया।
शिविर में लगभग 900 विधार्थियों की आंखों की जांच की गर्इ। संस्था अध्यक्ष शोभित चौहान ने बताया कि विधार्थियों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह था। सभी बच्चों ने बड़े आराम से आंखों की जांच करवार्इ, उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को जांच के दौरान चश्मे की आश्यकता पार्इ गर्इ है उनको एक सप्ताह के अंदर संस्था की ओर से चश्मा निशुल्क दिया जाएगा और जिनको चष्में की आवष्यकता नहीं है और अन्य कोर्इ तकलीफ है और उचित परामर्ष दिया गया है। फिर भी अगर किसी को आँखों के संबंधित कोर्इ जानकारी चाहिए तो वे संस्था से संपर्क कर सकते है। विधालय इंचार्ज श्रीमती रितू के अनुसार सरकारी विधालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत कम आयोजित किए जाते है। इस आयोजन से निसंदेह ही बच्चों को काफी लाभ प्राप्त होगा। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
-द्वारका के 35 स्कूलों के लगभग 300 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया 
-सरकारी विधालयों ने नहीं दिखाइ रूचि
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलाई , सोसाइटी फार क्रियटिव संस्था तथा द्वारका परिचय वेब पोर्टल के संयुक्त तत्वाधान में द्वारका उपनगर व आस-पास के क्षेत्र में पढ़ने वाले विधालयों में टाप करने वाले छात्र छात्राओं को द्वारका से0
7 में सिथत मैक्स फोर्ट पबिलक स्कूल के प्रागंण में सर्वोत्तम विधार्थी पुरस्कार - 2013 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलिप कुमार बंधु उपाध्याय (उपकुलपति गुरू गोविंद सिंह आइपी यूनिवर्सिटी, द्वारका) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन कर्ता संस्था संस्थापक एसएस डोगरा ने बताया कि द्वारका के  लगभग 35 स्कूलों के 400 विधार्थियों को बोर्ड की परीक्षा के अन्तर्गत 10 वीं में 9 सीजीपीए व 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सरकारी विधालयों को भी निमंत्रण भेजा गया था। जिसमें केवल राजकीय प्रतिभा विकास विधालय से0 10 से विधार्थियों का नामांकन तो भेजा गया, लेकिन कोर्इ भी विधार्थी कार्यक्रम में नहीं आया। सरकारी विधालयों का इस प्रकार का खामिया बहुत ही चिंतनीय है, जिससे पता चलता है कि सरकारी विधालयोेंं के विधार्थी किस प्रकार से विभिन्न स्तरों पर उपेक्षा के शिकार होते है। अन्य मुख्य अतिथि महाबल मिश्रा (सांसद) राजेश गहलोत, (दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

केंद्रीय विधालयों की 25 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्धा 2012-13 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह
पुरस्कार पाने वाले में एक भी दिल्ली का विधालय नहीं 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलाई, केंद्रीय विधालयों की 25 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतिस्पर्धा के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संसद के पुस्तकालय भवन के जी एम सी बालयोगी सभागार में किया गया। मानव
संसाधन विकास राज्यमंत्री ड‚. शशि थरूर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं वर्ष 2012-13 के शैक्षणिक सत्र में आयोजित हुइ प्रतिस्पर्धा के विजेता छात्रों-विधालयों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले केंद्रीय विधालय पंगोडे, त्रिवेंद्रम ने 'युवा संसद की एक छोटी प्रस्तुति भी दी। 1966 में एक साधारण सी शुरूआत से जिसका पहला आयोजन संसदीय मामलों के मंत्रालय द्वारा दिल्ली प्रशासन के 16 विधालयों में किया गया था इससे शुरू हुर्इ युवा संसद योजना के अंतर्गत अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 1200, केंद्रीय विधालय के 1200, जवाहर नवोदय विधालय के 600 और देश भर से विभिन्न 300 विश्वविधालय-महाविधालय आते हैं। युवा संसद योजना का उíेश्य छात्रों को लोकतंत्र की पहचान के रूप में संसद की प्रक्रियाओं, बहस और चर्चा की तकनीक और नेतृत्व क्षमता विकास, स्वशासन की भावना और विविध विचारों को सहन करने से अवगत कराना है।
निम्नलिखित केंद्रीय विधालयों के छात्रों-अध्यापकों ने मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री से ट्र‚फियां और पुरस्कार ग्रहण किये-
1. केंद्रीय विधालय, पंगोडा त्रिवेंदम, केरल 2. केंद्रीय विद्यालय , ओएनजीसी, देहरादून 3.केंद्रीय विधालय, नम्बर 4, कोरबा (बीसीपीपी) 4. केंद्रीय विधालय, एएफएस, जोधपुर 5. केंद्रीय विधालय, आइजोल 6. केन्æीय विधालय, नम्बर 4, अंबाला कैंट 7.केंद्रीय विधालय, नम्बर 1, भोपाल 8.केंद्रीय विधालय, पुरी 9. केंद्रीयकेंद्रीय, पुरानी छावनी इलाहाबाद 10. केंद्रीय विधालय, वीएफ जबलपुर 11. केंद्रीय विधालय, एससी पुणे 12. केंद्रीयविधालय, खानपारा 13. केंद्रीय विद्यालय, हिनू रांची 14. केंद्रीय विधालय, नम्बर 1, वास्को गोवा 15. केंद्रीय विधालय, डिब्रूगढ़ 16. केंद्रीय विधालय, कंकरबाग पटना 17. केंद्रीय िधालय, नम्बर 1 ग्वालियर 18. केंद्रीय िधालय, तिरूपति 19. केंद्रीय विधालय, जिपमेर, पुडुचेरी 20. केंद्रीय विधालय, नम्बर 2 चकेरी कानपुर 21. केंद्रीय विधालय, इएमइ, बडौदा 22. केंद्रीयविधालय, नम्बर 2, जालंधर 23. केंद्रीय विधालय, बैरकपोर 24. केंद्रीय विधालय, एएफएस, गुडगांव 25. केंद्रीय विधालय, पठानकोट 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एनसीसी की वेबसाइट शुरू 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलार्इ, रक्षा राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में एनसीसी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में एनसीसी की गतिविधियां, एनसीसी से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने की जानकारी
और ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट में 15 लाख कैडेटों की विस्तृत जानकारी, कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और बजट से संबंधित जानकारी भी होगी। इससे पहले एनसीसी के महानिदेशक लेफिटनेंट जनरल पी.एस. भल्ला ने उपसिथत लोगों को बताया कि वेबसाइट से एनसीसी संगठन में स्वचालन शुरू हो जायेगा, जहां सभी कैडेटों के प्रदर्शन का विवरण भी होगा। एनसीसी से जुड़ सभी पक्षों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जायेगा। रक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वचालन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के लिए एनसीसी मुख्यालय की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्इ वेबसाइट से कैडेटों को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी मिलने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व के गुण उभारने के लिए एनसीसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की। एनसीसी की वेबसाइट  www.nccindia.nic.in है। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तिया दी जाएंगी 
प्रैस ब्यूरो: 2 जुलाई , समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल हैंडीकेप्ट फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों के लिए दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। इन योजनाओं के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां ट्रस्ट फंड के तहत दी जाएगी और 500 छात्रवृत्तियों को नेशनल फंड के तहत दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2013-14 शैक्षणिक वर्ष के दौरान पेशेवर पाठîक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांग छात्रों के लिए है। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्र को एनएचएफडीसी की website www.nhfdc.nic.in पर ओन्लिने  एक एडवांस कॉपी भेजनी होगी और इसकी एक मूल  प्रतिलिपि नेशनल हैंडीकेप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन, (एनएचएफडीसी), रेड क्रस भवन, सेक्टर 12, फरीदाबाद-121007 को भेजनी होगी। इस प्रतिलिपि के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतिलिपियां, अंक तालिका, वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, पिछले वेतनमान की सिलप, आयकर विभाग के प्रमाण-पत्र, विकलांगता प्रमाण-पत्र, अकादमिक सत्र के दौरान अदा की गर्इ पाठîक्रम शुल्क की रसीद यदि कोई  है तो, भेजनी होगी। इसके अलावा छात्रवृत्ति को जारी रखने के मामले में पिछले वर्ष की अंकतालिका की एक क‚पी भेजनी होगी। ट्रस्ट फंड के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेशनल फंड के अंतर्गत 500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को उच्चतर शिक्षा, पेशेवर अथवा तकनीकी पाठîक्रमों पीएचडी, एम फिल और स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेत्रहीन और बधिर स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को कंप्यूटर के साथ एडिटिंग स‚फ्टवेयर के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा सकती है। यह वित्तीय सहायता उन विकलांग छात्रों के लिए है जिनके परिवार की आय प्रति वर्ष में अधिकतम एक लाख 80 हजार रूपये तक है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को 1 जुलार्इ, 2013 से 31 अगस्त, 2013 तक अ‚न लाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याक्षी कर्नल देवेन्द्र सहरावत ने राजनगर में लोगों से संपर्क साधा और कार्यालय का उदघाटन किया। उन्होने बताया किशनिवार २ ० जुलाई  को पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल गांव शाहाबाद  मौ0 पुर में बड़ी सभा करेंगे।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सत्ता में भाजपा आने पर बिजली के बिलों में 30 प्रतिशत की कमी की घोशणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का आभार जताया
शिवान बंसल: 10 जुलाइ, नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  विजय गोयल द्वारा की गइ घोशणा की कि यदि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता में आई  तो बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी में
से 30 प्रतिशत की कटौती कर आम जनता को राहत देगें उनके इस आश्वासन के लिए श्री माहौर वैश्य दिल्ली प्रांत के पालम मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता 'बाबी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विजय गोयल से मिलकर उनका स्वागत कर आभार जताया। मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता 'बाबी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र खण्डेलवाल, शकित वर्मा, किशन शर्मा, सुनील मलिक, हजारी लाल प्रधान, अजीत चौहान और कुलदीप पहलवान आदि ने गोयल को विजय गोयल को शाल उढ़ाकर व फूल मालाओं से सम्मानित किया। विजय गुप्ता ने कहा कि यदि आम आदमी को बढ़ते बिजली के बिलों से राहत चाहिए तो इस बार नवंबर माह में होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में गोयल के नेतृत्व में आम आदमी जरूर भाजपा को विजयी बनाकर दिल्ली की सत्ता सौपेंगी।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सरकार से आरक्षण लेकर ही चैन कर सांस ले जाट समुदाय-कैप्टन अरविंदर सिंह
रिपोर्टर ब्यूरो : 5 जुलार्इ, शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर महाअधिवेशन बुलाया गया। जाट महाशभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह की अध्यक्षता में इस प्रकार का यह पहला अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसमें दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडढा, केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, रेणुका चौधरी व अन्य जाट संगठनों के नेताओं ने आयोजन में शिक्त की। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लिए गए कर्इ फेसले सिर्फ चुनाव के डर से होते है, ऐसे में जाटों के लिए यह बढि़या अवसर है, कि वह आरक्षण लेकर ही चैन की सांस ले। नेताओं ने कहा कि चंद दिनों बाद संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में सरकार पर दवाब बनाने के लिए जाट बिरादरी के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। 2013 और 2014 के चुनावों को भांपते हुए हुडढा ने इशारों में कहा कि केंद्र सरकार का इरादा जाटों को आरक्षण देने का है। इस पर बातचीत चल रही है और आरक्षण का मामला 85-90 फीसद तक सकारात्मक है जो शेश है उसके लिए एक बार आंदोलन कर धक्का देने की जरूरत है। हुडढा ने कहा कि जाट नेताओं को दलगत राजनीति से उपर उठकर सभी जाट संगठनों को एकमंच पर आने की जरूरत है। यह अच्छा नहीं लगता कि एक ही मांग को लेकर एक ही स्थान पर अलग-अलग आंदोलन हो जैसा कि बीते दिनों में जंतर-मंतर पर देखने को मिला था। हम एक होकर लड़े तो केंद्र से सरकारी नौकरियों में आरक्षण लेकर रहेगें।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

20 अगस्त को सरकार करेगी दिल्ली में औपचारिक रुप से खाध सुरक्षा योजना लागू
स्ट्रीट रिपोर्टर: पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में भागीदारी प्रकोश्ठ द्वारा आयोजित समय बद्ध सेवा
जागरुकता शिविर में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोशणा की कि 20 अगस्त को सरकार द्वारा औपचारिक तौर पर दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान खाध सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जाएंगें जिससे लोगों को खाध सुरक्षा की गारंटी का अहसास हो। सरकार पहले चरण में 5.10 लाख परिवारों यानी 32 लाख लोगो को खाध सुरक्षा योजना से जोड़ेगी। इसके बाद और अधिक परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा  कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 रुपए प्रतिकिलो की दर पर गेहूं, 3 रुपए प्रतिकिलो चावल और 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर मोटा अनाज मिलेगा। इससे गरीब परिवार आर्थिक बचत भी कर सकेंगे और कुपोशण भी दूर होगा। इस योजना के लाभ परिवार की वरिश्ट महिला के जरिए मिलेंगें, जिससे महिलाएँ और अधिक सशक्त हो सकेंगीं। इस शिविर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शहदरा जिले की आरडब्लूए आमंत्रित की गर्इ थी। आरडब्लूए के पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के मत्री अरविन्दर सिंह लवली, विधायक डा0 नरेन्द्र नाथ, चौधरी मतीन अहमद आदि मौजूद थे।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से मिलेगी निजात- रमेश कुमार
स्ट्रीट रिपोर्टर: 13 जुलार्इ,पालम विधान सभा में इस बार समय से पहले चुनावी सरगर्मियाँ तेज होने लगी है। कांग्रेस ने खाध सुरक्षा बिल को ना-नुकर करते-करते चुनावों में भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। केन्द्र सरकार
की खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से निजात मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आम लोगों को केन्द्र सरकार की ओर से जनहित में चलार्इ जा रही योजनाओं व उपलबिधयों को बताए-रमेश कुमार (सांसद दक्षिण दिल्ली) अवसर था पालम में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का। सम्मेलन की अध्यक्षता महैरोली जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्री सहरावत ने की। सम्मेलन का आयोजन महिला कांग्रेस कमेटी जिला मैहरोली की ओर से किया गया था। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने सम्मेलन को समबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से महिला सशकितकरण की दिशा में कर्इ कदम उठाए है। आम जनता के बीच इनका प्रचार करने की जरुरत है। इस कार्य में महिला कार्यकर्ता की अहम भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ओनिका मलहोत्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक रही है। शीला दीक्षित द्वारा 20 अगस्त को दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागु करने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित करके उनका आभार जताया। इसके अलावा देश में महिलाओं के लिए पहला तकनीकी विश्वविधालय खोलने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर निगम पार्शद अनिता चौधरी, संतोश दहिया, कविता रानी, अर्चना चौहान, आशा रावत, जयश्री वत्स, युवा कांग्रेस नेता जगपरवेश कुमार व रणवीर सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ उपसिथत थी।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भाजपा विधायक पानी पर लोगों को कर रहा है गुमराह - विजय लोचव
- रंगपुरी पहाड़ी, अजर्ुन कैंप, समालका कैंप के लोगों की वोट नहीं होती थी, शीला दीक्षित व रमेश कुमार (सांसद) ने शुरू करवार्इ वोट
- चुनाव हारने के बाद नेता नहीं लेते जनता की सुध, जनता कांग्रेस वर्करों से है नाराज - काग्रेंस कार्यकर्ता सालापुर
स्ट्रीट रिपोर्टर : 7 जुलार्इ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिजवासन व महिपालपुर के द्वारा चुनावी सरर्गर्मियों को भागते हुए बागडौला सिथत सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक विजय लोचव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण
शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 200 छोटे बड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए विजय लोचव ने स्थानीय भाजपा विधायक सतप्रकाश राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक जानबूझकर लोगों को गुमराह कर रहा हैं। यह केवल राजनीति कर रहे है, तथा उनके पास पानी के लिए कोर्इ गंभीर योजना नहीं है। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि क्या विधायक अपने फंड से टयूबवैल नहीं लगवा सकते। कांग्रेस सरकार की तारीफ के पुल बांधते हुए लोचव ने लाल डोरा बढ़ाने अन्नाकृत कलोनियाँ नियमित करने खादय सुरक्षा बिल लाने की उपलबिधयों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आहवान किया, वहीं जिला प्रभारी गोपाल पहाडि़या ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि खादय सुरक्षा बिल लाकर उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। हमें कांग्रेस को दिल्ली में लाना है और राहुल के नेतृत्व में 2014 में भी चुनाव जीतना है, वहीं कांग्रेस के वरिश्ठ कार्यकर्ता चौधरी सूरज सिंह टिकट की दौड़ में पिछड़ने के कारण खासे नाराज दिखार्इ दिए। मंच पर बार-बार बुलाने के बाद भी वे आम लोगों के बीच ही बैठे रहे। बाद में उनकी नाराजगी मीडिया व लोगों के बीच में जाहिर होने के बाद कांग्रेस के एक वरिश्ठ नेता व सांसद रमेश कुमार के मनाने पर मंच पर आए। बागडौला निवासी सेवार्निवृत्त हुकमसिंह यादव ने नेताओं को अपनी परेशानी बताते हुए सवाल खड़े किए कि हमारे गांव में एक भी हार्इ स्कूल नहीं है। इस कारण लड़कियां बाहर पढ़ने जाती है।  बिजली के बिल पहले दो महीने में आते थे। अब एक महीने का आने लगा है, जिसमें कंपनी ने चुपचाप चार्ज बड़ा दिए है और बिल ज्यादा आ रहा है। 3 साल से पेंशन नहीं बन रही है। उनके सवालों के जवाब देने से पहले ही उनके हाथ से मार्इक लेकर उनको बिठा दिया गया। युवा प्रभारी मनोज यादव ने मतभेदों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में मतभेद हो सकते है लेकिन हम सब एक है। जो गददारी करेगा वह कांग्रेस का गदार होगा। स्थानीय निगम पार्शद प्रवीण राणा ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाते कहा कि मटका फोड़ने से पानी मिलता है तो में चार-पांच ट्रक मटके लाकर फोड़ देता। राजनगर में पानी की समस्या भाजपा विधायक की ही देन है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के अलावा योगेश कश्यप, विजय यादव मुंशी, रणवीरसिंह सोलंकी, नरेश भारल, रेखा यादव आदि कर्इ कांग्रेस कार्यकर्ता उपसिथत थे।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

जयश्री वत्स बनी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की सदस्य
स्ट्रीट रिपोर्टरः दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को सुचारु रुप से चलाए रखने में नागरिक
भागीदारी तय की गई है। इसी के तहत सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समीति बनाई गई है। जिसका उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने व अस्पताल के रोगियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना है। अस्पताल में पीने का पानी, साफ-सफाई इत्सादि जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रोगी कल्याण समीति का अपना फंड भी तय किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल रोगी कल्याण समीति की सिफारिश एवं निगारानी में किया जाता है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की अगले सत्र के लिए गठित रोगी कल्याण समिति में पालम विधानसभा क्षेत्र के साध नगर ब्लाॅक महिला कांग्र्रेस की अध्यक्षा जयश्री वत्स को बनाया गया है। जिसके लिए  क्षेत्र के निवासियों ने उनको बधाई दी और कहा कि हमें उनसे अस्पताल की सेवाओं का लाभ लेने के लिए काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

नशा मुक्ति के लिए द्वारका में निकाली रैली
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्थान के तत्वाधान में द्वारका में रैली का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली राजापुरी चैराहे से शुरू होकर से0 4, 5, 11, 12 से होते हुए से0 12 मैट्रो स्टेशन तक गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने रैली का
बड़े जोश से स्वागत किया। रैली में काफी संख्या में स्कूलों के बच्चे थे। बच्चों ने हाथ में नशा विरोधी तख्तियां ले रखी थी। रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशे के कारण परिवार व समाज की बिगड़ती दशा पेश की गई। नाटक का संदेश-नशे का जो हुआ शिकार बिगड़ा उसका घर परिवार के दौरान नुक्कड़ नाटक में एक ऐसे परिवार की कहानी बताई जो पहले खुशहाल था, लेकिन परिवार के मुखिया के नशे की लत से पूरा परिवार सड़क पर आ गया। एक अन्य नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर गलत राह की ओर बढ़ रही है। यह समस्या स्कूली बच्चों मंे जहर की तरह  फैल रही है। कलाकारों ने बताया कि धूम्रपान करने वाले पर ही सिर्फ असर नहीं पड़ता बल्कि उस पर भी पड़ता है जो उसके धुएं की चपेट में आ जाता है। युवाओं में तेजी से अपनी जड़े जमा रहा नषा समाज के लिए काफी घातक रुप ले सकता है। जिसका प्रभाव दिल्ली में हाल ही में घटी दुश्कर्म की घटनाओं से पता चल रहा है। सरकार व संस्थाओं को इस प्रकार के नषे विरोधी जागरुकता कार्यक्रमों का विस्तार जमीनी स्तर तक करना होगा।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

अब बदलेगी बदहाल जोहड़ की तस्वीर 
भागीदारी, दिल्ली सरकार के सहयोग से षुरु हुआ जोहड़ का विकास कार्य, शमशान भूमि पर भी लगेगा हैण्ड पैम्प
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, ग्राम विकास एसोसिएशन गाँव शाहाबाद मोहम्मद पुर के अथाह पर्यास से गाँव के जोहड़ का विकास कार्य आज शुरू हो गया है। यह जोहड़ दिल्ली के उन बदहाल जोहड़ों में से था जो सरकारी उपेक्षा का शिकार था। स्थानीय विधायक के टालमटोल करने के बाद आर डब्लू ए अध्यक्ष नरेश लाम्बा और
सचिव नरेश भारल दुवारा इस जोहड़ का काम भागीदारी से करवाने की योजना बनायीं और जुलाई 2011 में इसके लिए एस डी एम को प्रपोजल दिया गया। उन्होने बताया कि कई सरकारी अड़चनो को पार करते हुए आखिर में दो साल बाद इसका कार्य शुरू हो सका। भागीदारी योजना के तहत इस जोहड़ के लिए सोलह लाख अस्सी हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इसका काम बाढ़ नियंत्रण एवं सिचाई विभाग दिल्ली सरकार करेगा। इसके लिए लगभग 1 माह का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य ग्राम विकास एसोसिएसन शाहबाद मौ0 पुर की देखरेख में होगा। इस काम को मंजूर करवाने में एस डी एम श्री अलोक शर्मा तथा दिल्ली वाटर बॉडी के सदस्य सचिव डॉ ० सुखदेव सिंह का काफी योगदान रहा। इसके लिए आज के कार्यक्रम में उनको गाँव की और से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। गाँव के जोहड़ पर आज पारंपरिक रूप से यज्ञ करवाया गया और जोहड़ में पानी के लिए गाँव वासियों द्वारा प्रार्थना की गयी। भागीदारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित दिल्ली कैंट के तहसीलदार श्री सतबीर सिंह शर्मा जी को गाँव की और से श्री किशन चंद लाम्बा ने
पगड़ी बांधकर उनका आभार प्रकट किया। श्री सतबीर जी ने गाँव के विकास में भागीदारी के अलावा भी हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वाशन दिया। गाँव के बुजुर्ग श्री ब्रम्हा लाम्बा, सरदारे खान, राय सिंह सोलंकी , किरपा प्रजापति के साथ तहसीलदार श्री शर्मा जी ने नारियल तोड़ कर जोहड़ के काम का शुभारम्भ किया। श्री नरेश लाम्बा ने गाँव वासियों को बताया की इस जोहड़ के आलावा गाँव की वर्षो पुरानी मांग- गाँव के शमशान पर किसी भी प्रकार का पानी इंतजाम न होना भी पूरी हो गयी हैं। शमशान पर भी भागीदारी द्वुारा हैण्ड पंप लगाया जायेगा जिसका काम भी इस सप्ताह शुरू हो जायेगा। डाॅ0 सुख देव सिंह जी ने गाँव के लोगो को जोहड़ के काम की बधाईयाँ देते हुए कहा की जोहड़ गाँव की सुख समृद्धि की पहचान होती हैं शहरो में तो अब कच्ची जमीन बहुत कम रह गयी हैं जिस कारण पानी जमीन में नहीं जा रहा हैं आपके द्वारा किया गया जोहड़ का विकास कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। इसके किनारों पर जामुन, नीम आदि के पेड़ लगायें हम आपको पेड़ गाँव में ही निशुल्क देंगे। गाँव के बुजुर्गो ने बताया कि लगभग 20 साल पहले तक यह जोहड़ अच्छी अवस्था में था और पानी से भरा रहता था। गाँव की काफी परम्पराओं से जुड़ा होने के कारण यहाँ अकसर पूजा-पाठ होती थी। उसके बाद
डीडीए द्वारा जोहड़ की मिट्टी निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अगर कोई मिट्टी निकालता तो डीडीए के कर्मचारी उसको रोक देते और पुलिस का भय दिखाते। जिससे मिट्टी की छटाँई न होने के कारण धीरे-धीरे जोहड़ का स्वरुप खत्म हो गया ओर पानी रुकने के लिए गहराई समाप्त हो गई। अगर जोहड़ की मिट्टी की प्रतिवर्श छटाँई नहीं होती और पानी की निकासी नहीं खोली जाती तो जोहड़ इसीतरह समाप्त हो जाते है। सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर हरिओम गुप्ता ने कहा कि जोहड़ के मामलो में हमारी सरकार सो रही है ओर जब सरकारे सो जाती है तो जनता को जागना होगा और आज इस कार्य को देखते हुए लगता है कि शाहबाद गाँव के निवासी जाग चुके है। इस अवसर पर आर डब्लू ए के पदाधिकारियों के आलावा श्री रामफल दहिया, सहदेव सोलंकी, श्री कृष्ण दत्त, लक्ष्मन तंवर, भगवान सिंह सैनी, गाँव पालम से मास्टर हरिओम गुप्ता, गाँव समालका से श्री सतनारायण शर्मा सहित गाँव के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

आरडब्लूए के साथ हर माह बैठक करेंगे उपायुक्त- शीला  दीक्षित,  समय बद्ध सेवा (ई-एसएलए) जागरुकता शिविर सम्पन्न
मुख्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ, मौके पर ही हल करने का दिया आश्वासन 
स्ट्रीट रिपोर्टरः 30 जून, चुनावी की तैयारियों में जुटे सभी दलों सक्रियताओं को भांपते हुए मुख्य मंत्री शीला  दीक्षित ने आरडब्लूए को साधते हुए त्यागराज स्टेडियम में समयबद्ध सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन
किया। जिसमें अलग-अलग दिवसो पर दिल्ली सरकार की योजना भागीदारी से जुड़ी लगभग 7000 आरडब्लूए की बुलाया गया। इसी कड़ी में रविवार को उन्होने अपने आला अधिकारियों व मंत्रियों के साथ दिल्ली की सैकड़ो आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यषाला के माध्यम से उनकी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्ष किया। समयबद्ध सेवा (ई-एसएलए) पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने सभी उपायुकतों को अपने क्षेत्र की आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ हर माह रेगुलर बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिको व सरकार के साथ विकास कार्यो में बेहतर तालमेल बन सकें। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान में केवल दिल्ली राज्य में ही इस प्रकार की योजना (ई-एसएलए) सफलता पूर्वक चल रही है। उनकी सरकार सरकारी कार्यालयों में व्यापत भश्ट्राचार के खात्में और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाले गए है, ई-स्टाम्पिंग लागू की गई है। भागीदारी पर बोलते हुए उन्होने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिलों में उपायुक्त को माई दिल्ली आई केयर फंड के तहत आरडब्लूए के माध्यम से विकास  कार्यो को करवाने के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशी दी गई है तथा तत्काल कार्यो व व्यायामषाला उपकरणों की खरीद और देखभाल के लिए 1 लाख रु की धनराशी एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया है।


इस दौरान आरडब्लूए के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिनका उन्होने तत्काल प्रभाव से निदान करने ओर अलग से मुलाकात करने के लिए कहा। द्वारका सेक्टर-9 पाकेट-2 आरडब्लूए के अतुल त्यागी ने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम कांग्रेस समर्थित है इस कारण हमारे विधायक हमारी पाकेट में विकास कार्य नही करवा रहे है। उन्होने कहा कि पार्क में हाईमास्क लाईटें लगनी थी और पानी के टेंकरो पर भी राजनीति की जा रही है। अन्य आरडब्लूए के लोगों ने भी पानी, बिजली, नालों की सफाई आदी पर बाते रखी। साकेत आरडब्लूए ने भागीदारी द्वारा लगाए गए कालोनी के गेट को एमसीडी व पुलिस द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप लगाए।



SDM Alok Sharma, Naresh Lamba, Naresh Bharal
ADM Rajeev Shukla, SDM P.K. Gupta, SDM Sanjeev Gupta