Showing posts with label delhi jal board scam. Show all posts
Showing posts with label delhi jal board scam. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

150 करोड़ का हैं, पानी के मीटरों का घोटाला

150 करोड़ का हैं, पानी के मीटरों का घोटाला
रिपोर्टर ब्यूरो: जल बोर्ड में पानी के मीटर के घोटाले का पर्दाफाश करने वाला स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) सिटीजंस फ्रंट फार वाटर डेमोक्रेसी द्वारा दावा किया गया हैं कि यह घोटाला करीब 150 करोड़ रूपये का है।
साफ्टवेयर के लिए एक कंपनी द्वारा एक करोड़ रूपये और अन्य दूसरी कंपनी ने 16 लाख रूपये की मांग की। जल बोर्ड ने दोनों कंपनियों को उनकी मांग के अनुसार रूपये दे दिये, लेकिन दोनों कंपनियों की कीमतों में काफी अंतर की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चार लाख मीटर खरीदने के लिए जल बोर्ड ने कुल 252 करोड़ रूपये का भुगतान किया, लेकिन इसमें 150 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया।
इसके सभी दस्तावेज उनके पास हैं। इसी संगठन की शिकायत प्रारम्भिक जांच सीबीआइ (केंद्रीय जांच ब्यूरो) द्वारा की जा रही है। सिटीजंस फ्रंट फार वाटर डेमोक्रेसी की ओर से जारी विज्ञपित में बताया गया कि दिल्ली जल बोर्ड ने 30 दिसंबर 2011 में आटोमेटिक मीटर रीडिंग करने वाले तीन लाख मीटर (एएमआर) और एक लाख मीटर (नान-एएसआर) खरीदने के लिए टेंडर जारी किए। इसमें केवल दो कंपनियों ने ठेके लिए है। फ्रंट के संयोजक एसए नकवी द्वारा बताया गया कि एक कंपनी 152 करोड़ रूपये और दूसरी कंपनी को 101 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया, तथा वाटर मीटर लगाने के साथ-साथ सात साल तक उसकी देख-रेख का भी काम सौंपा गया। जल बोर्ड ने नान-एएमआर मीटर का भुगतान एक कंपनी को 1457 रूपये और दूसरी कंपनी को 1300 रूपये प्रति मीटर किया, जब नकवी ने एक उपभोक्ता के नाते इस मीटर को खरीदा तो उन्हें 1050 रूपये में मिला, जबकि एक डीलर के रूप में 775 रूपये का कोटेशन मिला। नकवी का कहना है कि इस बिल के बाक्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 1300 रूपये लिखा हैं तो फिर दिल्ली जल बोर्ड ने लाखों की संख्या में खरीदे मीटर की कीमत का भुगतान एक कंपनी को 1457 रूपये और दूसरी कंपनी को 1300 रूपये क्यों किया? नकवी ने कहा कि एएमआर मीटर की खरीद में काफी गड़बड़ी हुर्इ हैं। मालवीय नगर में एएमआर मीटर लगाने वाली कंपनी को 3277 रूपये प्रति मीटर का भुगतान किया गया, जबकि एलएंडटी को 5070 रूपये और एसपीएमएल को 6600 रूपये का भुगतान किया गया। एसपीएमएल ने मीटर लगाने के लिए 225 रूपये प्रति मीटर खर्च की मांग की थी, लेकिन जल बोर्ड द्वारा इस कंपनी को 800 रूपये प्रति मीटर का भुगतान कर दिया, और इसके अलावा एलएंडटी को 1905 रूपये का भुगतान किया गया।

Sunday, November 24, 2013

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
चुनाव से पहले आर्इ मुसीबत
शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस
पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि
चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों
की खरीद का  

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐन पहले दिल्ली सरकार भारी परेशानी में आ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के चार बड़े प्रोजेक्ट सीबीआई की जांच के दायरे में आ गए हैं। आरोप है कि तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और दिल्ली में पानी की मीटरों की खरीद में गड़बड़ी हुई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष हैं। सीबीआई ने सैकड़ों करोड़ की इन परियोजनाओं में पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को भारी जलसे के साथ शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन इसी के साथ उनके पास एक परेशानी वाली खबर भी आ गई। सीबीआई ने दिल्ली जल बोर्ड की चार परियोजनाओं को अपनी जांच के घेरे में ले लिया। इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों की खरीद का है।
दरअसल इन चारों परियोजनाओं के ठेके और नियमों में की गई अनदेखी को लेकर पिछले करीब एक साल से सवाल उठ रहे थे। इसकी शिकायत सीवीसी और सीएजी से लेकर हर जगह की गई लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। आखिरकार ये शिकायत सीबीआई के पास पहुंची और सीबीआई ने सारे दस्तावेजों की जांच के बाद इन चारों मामलों को जांच योग्य मानते हुए पीई दर्ज कर लिया।
दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने मालवीय नगर, नांगलोई और वसंत विहार के सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के आपरेशन और मेंटेनेंस का काम निजी हाथों को सौंपा था। आरोप है कि इनमें दो मालवीय नगर और नांगलोई के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम बिना ठेके के ही फ्रांस की दो कंपनियों को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नांगलोई ट्रीटमेंट प्लांट 652 करोड़ का है। जबकि मालवीय नगर ट्रीटमेंट प्लांट 735 करोड़ रुपए का है। आरोप है कि इन दिल्ली सरकार ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।
खास बात ये है कि सरकार ने फ्रांस की जिस कंपनी को नांगलोई प्लांट का काम सौंपा है उस कंपनी को लेकर भारत सरकार ने ही सवाल उठाए थे। खुद भारत सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड की इस कंपनी के बारे में लिखकर बताया था कि इस कंपनी की दो अलग-अलग परियोजनाओं में हुई दुर्घटनाओं में मजदूर मारे जा चुके हैं और इस कंपनी को 50 मीलियन डालर का जुर्माना भी देना पड़ाा था।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों के घरों में जो मीटर लगाए हैं उन मीटरों की खरीद में भी घोटाले का आरोप लगे हैं। सरकार ने पहली खेप में चार लाख मीटर खरीदे थे। आरोप है कि ये मीटर बाजार भाव यानी एमआरपी से अधिक कीमत पर खरीदे गए। चौंकाने वाली बात है कि इन मीटरों की खरीद से पहले इसके नमूने केरल की प्ल्यूड कंट्रोल रिसर्च सेंटर से हरी झंडी लेनी जरूरी थी। मीटरों को जांच के लिए इस संस्था के पास भेजा गया। जांच के बाद रिसर्च सेंटर ने इन मीटरों को रिजेक्ट कर दिया। आरोप है कि बावजूद इसके सरकार ने चार लाख मीटर न सिर्फ खरीदे बलिक इसके लिए ऊंची कीमत भी चुकाई।