Showing posts with label chief minister delhi. Show all posts
Showing posts with label chief minister delhi. Show all posts

Sunday, November 24, 2013

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर

शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
चुनाव से पहले आर्इ मुसीबत
शीला सरकार के चार बड़े प्रोजेक्टस
पर पड़ी सीबीआर्इ की नजर
इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि
चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों
की खरीद का  

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐन पहले दिल्ली सरकार भारी परेशानी में आ गई है। दिल्ली जल बोर्ड के चार बड़े प्रोजेक्ट सीबीआई की जांच के दायरे में आ गए हैं। आरोप है कि तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और दिल्ली में पानी की मीटरों की खरीद में गड़बड़ी हुई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष हैं। सीबीआई ने सैकड़ों करोड़ की इन परियोजनाओं में पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को भारी जलसे के साथ शीला दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन इसी के साथ उनके पास एक परेशानी वाली खबर भी आ गई। सीबीआई ने दिल्ली जल बोर्ड की चार परियोजनाओं को अपनी जांच के घेरे में ले लिया। इनमें तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं जबकि चौथा मामला दिल्ली में पानी के मीटरों की खरीद का है।
दरअसल इन चारों परियोजनाओं के ठेके और नियमों में की गई अनदेखी को लेकर पिछले करीब एक साल से सवाल उठ रहे थे। इसकी शिकायत सीवीसी और सीएजी से लेकर हर जगह की गई लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। आखिरकार ये शिकायत सीबीआई के पास पहुंची और सीबीआई ने सारे दस्तावेजों की जांच के बाद इन चारों मामलों को जांच योग्य मानते हुए पीई दर्ज कर लिया।
दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने मालवीय नगर, नांगलोई और वसंत विहार के सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के आपरेशन और मेंटेनेंस का काम निजी हाथों को सौंपा था। आरोप है कि इनमें दो मालवीय नगर और नांगलोई के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम बिना ठेके के ही फ्रांस की दो कंपनियों को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक नांगलोई ट्रीटमेंट प्लांट 652 करोड़ का है। जबकि मालवीय नगर ट्रीटमेंट प्लांट 735 करोड़ रुपए का है। आरोप है कि इन दिल्ली सरकार ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।
खास बात ये है कि सरकार ने फ्रांस की जिस कंपनी को नांगलोई प्लांट का काम सौंपा है उस कंपनी को लेकर भारत सरकार ने ही सवाल उठाए थे। खुद भारत सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड की इस कंपनी के बारे में लिखकर बताया था कि इस कंपनी की दो अलग-अलग परियोजनाओं में हुई दुर्घटनाओं में मजदूर मारे जा चुके हैं और इस कंपनी को 50 मीलियन डालर का जुर्माना भी देना पड़ाा था।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों के घरों में जो मीटर लगाए हैं उन मीटरों की खरीद में भी घोटाले का आरोप लगे हैं। सरकार ने पहली खेप में चार लाख मीटर खरीदे थे। आरोप है कि ये मीटर बाजार भाव यानी एमआरपी से अधिक कीमत पर खरीदे गए। चौंकाने वाली बात है कि इन मीटरों की खरीद से पहले इसके नमूने केरल की प्ल्यूड कंट्रोल रिसर्च सेंटर से हरी झंडी लेनी जरूरी थी। मीटरों को जांच के लिए इस संस्था के पास भेजा गया। जांच के बाद रिसर्च सेंटर ने इन मीटरों को रिजेक्ट कर दिया। आरोप है कि बावजूद इसके सरकार ने चार लाख मीटर न सिर्फ खरीदे बलिक इसके लिए ऊंची कीमत भी चुकाई।

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सरकार से आरक्षण लेकर ही चैन कर सांस ले जाट समुदाय-कैप्टन अरविंदर सिंह
रिपोर्टर ब्यूरो : 5 जुलार्इ, शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा

सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर महाअधिवेशन बुलाया गया। जाट महाशभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अरविंदर सिंह की अध्यक्षता में इस प्रकार का यह पहला अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसमें दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडढा, केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, रेणुका चौधरी व अन्य जाट संगठनों के नेताओं ने आयोजन में शिक्त की। जाट नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लिए गए कर्इ फेसले सिर्फ चुनाव के डर से होते है, ऐसे में जाटों के लिए यह बढि़या अवसर है, कि वह आरक्षण लेकर ही चैन की सांस ले। नेताओं ने कहा कि चंद दिनों बाद संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में सरकार पर दवाब बनाने के लिए जाट बिरादरी के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। 2013 और 2014 के चुनावों को भांपते हुए हुडढा ने इशारों में कहा कि केंद्र सरकार का इरादा जाटों को आरक्षण देने का है। इस पर बातचीत चल रही है और आरक्षण का मामला 85-90 फीसद तक सकारात्मक है जो शेश है उसके लिए एक बार आंदोलन कर धक्का देने की जरूरत है। हुडढा ने कहा कि जाट नेताओं को दलगत राजनीति से उपर उठकर सभी जाट संगठनों को एकमंच पर आने की जरूरत है। यह अच्छा नहीं लगता कि एक ही मांग को लेकर एक ही स्थान पर अलग-अलग आंदोलन हो जैसा कि बीते दिनों में जंतर-मंतर पर देखने को मिला था। हम एक होकर लड़े तो केंद्र से सरकारी नौकरियों में आरक्षण लेकर रहेगें।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

20 अगस्त को सरकार करेगी दिल्ली में औपचारिक रुप से खाध सुरक्षा योजना लागू
स्ट्रीट रिपोर्टर: पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में भागीदारी प्रकोश्ठ द्वारा आयोजित समय बद्ध सेवा
जागरुकता शिविर में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोशणा की कि 20 अगस्त को सरकार द्वारा औपचारिक तौर पर दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान खाध सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जाएंगें जिससे लोगों को खाध सुरक्षा की गारंटी का अहसास हो। सरकार पहले चरण में 5.10 लाख परिवारों यानी 32 लाख लोगो को खाध सुरक्षा योजना से जोड़ेगी। इसके बाद और अधिक परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा  कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 रुपए प्रतिकिलो की दर पर गेहूं, 3 रुपए प्रतिकिलो चावल और 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर मोटा अनाज मिलेगा। इससे गरीब परिवार आर्थिक बचत भी कर सकेंगे और कुपोशण भी दूर होगा। इस योजना के लाभ परिवार की वरिश्ट महिला के जरिए मिलेंगें, जिससे महिलाएँ और अधिक सशक्त हो सकेंगीं। इस शिविर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शहदरा जिले की आरडब्लूए आमंत्रित की गर्इ थी। आरडब्लूए के पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के मत्री अरविन्दर सिंह लवली, विधायक डा0 नरेन्द्र नाथ, चौधरी मतीन अहमद आदि मौजूद थे।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

आरडब्लूए के साथ हर माह बैठक करेंगे उपायुक्त- शीला  दीक्षित,  समय बद्ध सेवा (ई-एसएलए) जागरुकता शिविर सम्पन्न
मुख्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ, मौके पर ही हल करने का दिया आश्वासन 
स्ट्रीट रिपोर्टरः 30 जून, चुनावी की तैयारियों में जुटे सभी दलों सक्रियताओं को भांपते हुए मुख्य मंत्री शीला  दीक्षित ने आरडब्लूए को साधते हुए त्यागराज स्टेडियम में समयबद्ध सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन
किया। जिसमें अलग-अलग दिवसो पर दिल्ली सरकार की योजना भागीदारी से जुड़ी लगभग 7000 आरडब्लूए की बुलाया गया। इसी कड़ी में रविवार को उन्होने अपने आला अधिकारियों व मंत्रियों के साथ दिल्ली की सैकड़ो आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यषाला के माध्यम से उनकी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्ष किया। समयबद्ध सेवा (ई-एसएलए) पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने सभी उपायुकतों को अपने क्षेत्र की आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ हर माह रेगुलर बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिको व सरकार के साथ विकास कार्यो में बेहतर तालमेल बन सकें। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान में केवल दिल्ली राज्य में ही इस प्रकार की योजना (ई-एसएलए) सफलता पूर्वक चल रही है। उनकी सरकार सरकारी कार्यालयों में व्यापत भश्ट्राचार के खात्में और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाले गए है, ई-स्टाम्पिंग लागू की गई है। भागीदारी पर बोलते हुए उन्होने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिलों में उपायुक्त को माई दिल्ली आई केयर फंड के तहत आरडब्लूए के माध्यम से विकास  कार्यो को करवाने के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशी दी गई है तथा तत्काल कार्यो व व्यायामषाला उपकरणों की खरीद और देखभाल के लिए 1 लाख रु की धनराशी एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया है।


इस दौरान आरडब्लूए के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिनका उन्होने तत्काल प्रभाव से निदान करने ओर अलग से मुलाकात करने के लिए कहा। द्वारका सेक्टर-9 पाकेट-2 आरडब्लूए के अतुल त्यागी ने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम कांग्रेस समर्थित है इस कारण हमारे विधायक हमारी पाकेट में विकास कार्य नही करवा रहे है। उन्होने कहा कि पार्क में हाईमास्क लाईटें लगनी थी और पानी के टेंकरो पर भी राजनीति की जा रही है। अन्य आरडब्लूए के लोगों ने भी पानी, बिजली, नालों की सफाई आदी पर बाते रखी। साकेत आरडब्लूए ने भागीदारी द्वारा लगाए गए कालोनी के गेट को एमसीडी व पुलिस द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप लगाए।



SDM Alok Sharma, Naresh Lamba, Naresh Bharal
ADM Rajeev Shukla, SDM P.K. Gupta, SDM Sanjeev Gupta

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

शीला पर चढ़ने लगा है केजरीवाल फोबिया बिजली बिल को लेकर केजरीवाल की उड़ाई खिल्ली 
रिपोर्टर ब्यूरोः एसोचैम द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘दिल्ली-कल, आज और कल’ के दौरान शीला दीक्षित ने
केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी (केजरीवाल) बिजली कट गई है, क्योंकि उन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया था। केजरीवाल ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड पर बिजली बिल का भुगतान न किए जाने के कारण गजियाबाद के कौसामभी स्थित उनके मकान का बिजली कनेक्शन काट देने का आरोप लगाया था। यूपीपीसीएएल ने आरोप से इंकार करते हुए कहा था कि विभाग ने न तो केजरीवाल का कनेक्शन काटा न ही उसे जोड़ा है।