Showing posts with label indian politics. Show all posts
Showing posts with label indian politics. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से मिलेगी निजात- रमेश कुमार
स्ट्रीट रिपोर्टर: 13 जुलार्इ,पालम विधान सभा में इस बार समय से पहले चुनावी सरगर्मियाँ तेज होने लगी है। कांग्रेस ने खाध सुरक्षा बिल को ना-नुकर करते-करते चुनावों में भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। केन्द्र सरकार
की खाध सुरक्षा योजना से देश में भूख की समस्या से निजात मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आम लोगों को केन्द्र सरकार की ओर से जनहित में चलार्इ जा रही योजनाओं व उपलबिधयों को बताए-रमेश कुमार (सांसद दक्षिण दिल्ली) अवसर था पालम में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का। सम्मेलन की अध्यक्षता महैरोली जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्री सहरावत ने की। सम्मेलन का आयोजन महिला कांग्रेस कमेटी जिला मैहरोली की ओर से किया गया था। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने सम्मेलन को समबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से महिला सशकितकरण की दिशा में कर्इ कदम उठाए है। आम जनता के बीच इनका प्रचार करने की जरुरत है। इस कार्य में महिला कार्यकर्ता की अहम भूमिका होनी चाहिए। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ओनिका मलहोत्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक रही है। शीला दीक्षित द्वारा 20 अगस्त को दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागु करने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित करके उनका आभार जताया। इसके अलावा देश में महिलाओं के लिए पहला तकनीकी विश्वविधालय खोलने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर निगम पार्शद अनिता चौधरी, संतोश दहिया, कविता रानी, अर्चना चौहान, आशा रावत, जयश्री वत्स, युवा कांग्रेस नेता जगपरवेश कुमार व रणवीर सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ उपसिथत थी।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

     पाठक मेल 
पोलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) अब विज्ञान नहीं रहा अब ये केवल कुर्सी बचाने और सत्ता में बने रहने का जुगाड़भर रह गया है
विद्यालय में राजनीति विज्ञान की पुस्तकें पढ़कर कोई भी भारतवासी लोकतंत्र और प्रजातंत्र भारत में अपने बेहतर भविश्य का ताना-बाना बुनने की कल्पना कर सकता है। लेकिन वर्तमान मे ये किताबे केवल एक भ्रम ही लगती है। वर्तमान राजनेताओं के आचरण और करतबों को देखकर लगता है कि या तो वे किताबे गलत प्रकाशित हो गई है या इन राजनेताओं ने राजनीति शास्त्र की बजाय किसी और पुस्तक को राजनीति शास्त्र समझ लिया होगा। थ्यौरी कक्षाओं के बाद हम प्रक्टिकल कक्षाओं में जाते है और पुराने शोध को देखते हुए उनपर अमल करके सीखते है। इन राजनेताओं के प्रक्टिकल देखकर देश का भविश्य या नए छात्र क्या सीख रहे है। वर्तमान राजनीतिज्ञों को देखकर लगता है कि पोलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) अब विज्ञान नहीं रहा अब ये केवल कुर्सी बचाने और सत्ता में बने रहने का जुगाड़भर रह गया है।
पुस्तकों और वर्तमान राजनेताओं की मुख्य नीतियाँ
पुस्तकः प्रजातंत्र/लोकतंत्र में जनता की सरकार, जनता के लिए और जनता के द्वारा चुनी जाती है। सरकार देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। जनता के द्वारा चुुना हुआ प्रतिनिधी जन सेवक कहलाएगा और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।

नेता कथनः जनता सरकार जरुर चुनती है लेकिन वोट अपनी मर्जी से नहीं वह तो शराब, पैसा और डण्डे के जोर पर डलवाई जाती है। नेता जनता का सेवक नहीं अपने रिस्तेदारों और पार्टी का सेवक होता है। सरकार देश ओर जनता के कल्याण के लिए नहीं अपने मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के कल्याण के लिए कार्य करती है। ये जन सेवक नहीं होते एक बार चुनाव जीत जाए बस फिर जनता हाथ जोड़े इनकी सेवा में खड़ी रहती है।
पुस्तकः सरकार का कार्य जनता की रक्षा करना, आपदा/भूकम्प/बाढ/सूखा आदि की स्थिति में जनता की हर प्रकार से मदद करेगी। पीडि़तों से कोई लगान नही लेगी बल्कि उनके भरण-पोशण का इंतजाम करेगी।
नेता कथनः आपदा/भूकम्प/बाढ/सूखा आदि तो कमाने का बिना हिसाब किताब का खाता होता है जिसका इंतजार सारे मुख्यमंत्री और नेता करते है। जानवरो का चारा भी नहीं छोड़ते।
पुस्तकः जनता के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करना और कम्पनियों के लिए ऐसी पाॅलिसी बनाना जिससे आम जनता के हितो की रक्षा भी हो सकें और महंगाई पर काबू किया जा सके।
नेता कथनः जनता को सब-सीडी और नकद सहायता देकर उनको निकम्मा बना दो ताकि वे किसी काम को करने योग्य न रहे और हमेशा हमारे रहमो करम पर रहे। कम्पनियाँ कोई भी पाॅलिसी बना ले जनता से कोई सरोकार नही है केवल पार्टी को चंदा और मंत्री व नेताओं को कमिशन देते रहना होगा।
पुस्तकः सरकारे सरकारी विभागों में व्यापत भश्ट्राचार को रोकने के हर संभव उपाय करेगी।
नेता कथनः सारे सरकारी कर्मचारी जनता को पूरी तरह निचोड़ दो और सब मिलबांटकर खाएंगें। तुम भी खाओं और ऊपर तक चढ़ावा पहुचाओं। कानून केवल जनता के लिए होते है। नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं।                           प्रधान