Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

जयश्री वत्स बनी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की सदस्य
स्ट्रीट रिपोर्टरः दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को सुचारु रुप से चलाए रखने में नागरिक
भागीदारी तय की गई है। इसी के तहत सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समीति बनाई गई है। जिसका उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने व अस्पताल के रोगियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना है। अस्पताल में पीने का पानी, साफ-सफाई इत्सादि जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रोगी कल्याण समीति का अपना फंड भी तय किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल रोगी कल्याण समीति की सिफारिश एवं निगारानी में किया जाता है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की अगले सत्र के लिए गठित रोगी कल्याण समिति में पालम विधानसभा क्षेत्र के साध नगर ब्लाॅक महिला कांग्र्रेस की अध्यक्षा जयश्री वत्स को बनाया गया है। जिसके लिए  क्षेत्र के निवासियों ने उनको बधाई दी और कहा कि हमें उनसे अस्पताल की सेवाओं का लाभ लेने के लिए काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment