Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

नशा मुक्ति के लिए द्वारका में निकाली रैली
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्थान के तत्वाधान में द्वारका में रैली का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली राजापुरी चैराहे से शुरू होकर से0 4, 5, 11, 12 से होते हुए से0 12 मैट्रो स्टेशन तक गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने रैली का
बड़े जोश से स्वागत किया। रैली में काफी संख्या में स्कूलों के बच्चे थे। बच्चों ने हाथ में नशा विरोधी तख्तियां ले रखी थी। रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशे के कारण परिवार व समाज की बिगड़ती दशा पेश की गई। नाटक का संदेश-नशे का जो हुआ शिकार बिगड़ा उसका घर परिवार के दौरान नुक्कड़ नाटक में एक ऐसे परिवार की कहानी बताई जो पहले खुशहाल था, लेकिन परिवार के मुखिया के नशे की लत से पूरा परिवार सड़क पर आ गया। एक अन्य नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर गलत राह की ओर बढ़ रही है। यह समस्या स्कूली बच्चों मंे जहर की तरह  फैल रही है। कलाकारों ने बताया कि धूम्रपान करने वाले पर ही सिर्फ असर नहीं पड़ता बल्कि उस पर भी पड़ता है जो उसके धुएं की चपेट में आ जाता है। युवाओं में तेजी से अपनी जड़े जमा रहा नषा समाज के लिए काफी घातक रुप ले सकता है। जिसका प्रभाव दिल्ली में हाल ही में घटी दुश्कर्म की घटनाओं से पता चल रहा है। सरकार व संस्थाओं को इस प्रकार के नषे विरोधी जागरुकता कार्यक्रमों का विस्तार जमीनी स्तर तक करना होगा।

No comments:

Post a Comment