Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

शीला पर चढ़ने लगा है केजरीवाल फोबिया बिजली बिल को लेकर केजरीवाल की उड़ाई खिल्ली 
रिपोर्टर ब्यूरोः एसोचैम द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘दिल्ली-कल, आज और कल’ के दौरान शीला दीक्षित ने
केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी (केजरीवाल) बिजली कट गई है, क्योंकि उन्होंने अपने बिल का भुगतान नहीं किया था। केजरीवाल ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड पर बिजली बिल का भुगतान न किए जाने के कारण गजियाबाद के कौसामभी स्थित उनके मकान का बिजली कनेक्शन काट देने का आरोप लगाया था। यूपीपीसीएएल ने आरोप से इंकार करते हुए कहा था कि विभाग ने न तो केजरीवाल का कनेक्शन काटा न ही उसे जोड़ा है।

No comments:

Post a Comment