Showing posts with label dda. Show all posts
Showing posts with label dda. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एक ही बारिश में बह गयी 6 महीने पहले बनाई गयी सड़क
- 6 माह में दो बार की जा चुकी है मरम्मत
- द्वारका सेक्टर 8 मेट्रो स्टेशन से गाँव शाहाबाद मौ0 पुर के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग, प्रतिदिन निकलते है हजारों वाहन
स्ट्रीट रिपोर्टर: सड़क तारकोल से बनार्इ जाती है या उसमें कुछ ओर ही डाला जाता है या बिना किसी कैमिकल आदि के ही सड़क बना दी जाती हैं। इस सड़क को देखकर प्रतिदिन यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालक के जेहन
में येही सब आता है। कुछ माह पहले तक यह सड़क अच्छी हालत में होती थी। बाद में इस सड़क के नीचे मैट्रो के लिए पाइप बिछाई गई थी। हालांकि कुछ समय बाद संबंधित कम्पनी ने शाहाबाद रेलवे फाटक तक मरम्मत करवा दी थी। लेकिन उसके बाद से ये सड़क एक माह भी नही चल पाई है। केवल छ: माह पहले बनी इस सड़क की दो बार मरम्मत भी की जा चुकी है। यह सड़क शाहबाद का एकमात्र मुख्य मार्ग है और आगे कापसहेड़ा से द्वारका को जोड़ता है। अधिकारियों को उसे तुरंत बनवाने का प्रबंध करवाना चाहिए।

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

सेक्टर-7 द्वारका गोकुल गार्डन के सामने पानी की पार्इप लार्इन लगे मेन वाल के लेंटर टूटने से बना हुआ है हादसे का अंदेशा 
स्ट्रीट रिपोर्टर: द्वारका सेक्टर-7 सिथत गोकुल गार्डन के सामने मेन पार्इप लार्इन पर लगे पानी के वाल का
लेंटर टूटकर खतरनाक हालत में हो गया है। इसके बिलकुल साथ में डीडीए का पार्क है जिसमें काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे हर रोज खेलने आते है। एक राहगीर अषोक ने बताया कि कुछ बच्चे इस लेंटर में झाँकने की कोशिश भी करते देखे गए है। इसके बिलकुल साथ ही बने सीवरेज प्लांट में इससे पहले भी पिछले वर्श एक बच्चे की उसमें गिरकर मौत हो चुकी है। डीडीए व जल विभाग कि ये लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अधिकारियों को इसपर तुरंत नया लेंटर डालकर सुरक्षित करना चाहिए।