Showing posts with label education. Show all posts
Showing posts with label education. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एनसीसी की वेबसाइट शुरू 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलार्इ, रक्षा राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में एनसीसी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में एनसीसी की गतिविधियां, एनसीसी से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने की जानकारी
और ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट में 15 लाख कैडेटों की विस्तृत जानकारी, कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और बजट से संबंधित जानकारी भी होगी। इससे पहले एनसीसी के महानिदेशक लेफिटनेंट जनरल पी.एस. भल्ला ने उपसिथत लोगों को बताया कि वेबसाइट से एनसीसी संगठन में स्वचालन शुरू हो जायेगा, जहां सभी कैडेटों के प्रदर्शन का विवरण भी होगा। एनसीसी से जुड़ सभी पक्षों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जायेगा। रक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वचालन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के लिए एनसीसी मुख्यालय की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्इ वेबसाइट से कैडेटों को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी मिलने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व के गुण उभारने के लिए एनसीसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की। एनसीसी की वेबसाइट  www.nccindia.nic.in है। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तिया दी जाएंगी 
प्रैस ब्यूरो: 2 जुलाई , समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल हैंडीकेप्ट फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों के लिए दो योजनाओं के अंतर्गत 2000 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। इन योजनाओं के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां ट्रस्ट फंड के तहत दी जाएगी और 500 छात्रवृत्तियों को नेशनल फंड के तहत दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2013-14 शैक्षणिक वर्ष के दौरान पेशेवर पाठîक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांग छात्रों के लिए है। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्र को एनएचएफडीसी की website www.nhfdc.nic.in पर ओन्लिने  एक एडवांस कॉपी भेजनी होगी और इसकी एक मूल  प्रतिलिपि नेशनल हैंडीकेप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमैंट क‚र्पोरेशन, (एनएचएफडीसी), रेड क्रस भवन, सेक्टर 12, फरीदाबाद-121007 को भेजनी होगी। इस प्रतिलिपि के साथ शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतिलिपियां, अंक तालिका, वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, पिछले वेतनमान की सिलप, आयकर विभाग के प्रमाण-पत्र, विकलांगता प्रमाण-पत्र, अकादमिक सत्र के दौरान अदा की गर्इ पाठîक्रम शुल्क की रसीद यदि कोई  है तो, भेजनी होगी। इसके अलावा छात्रवृत्ति को जारी रखने के मामले में पिछले वर्ष की अंकतालिका की एक क‚पी भेजनी होगी। ट्रस्ट फंड के अंतर्गत 1500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेशनल फंड के अंतर्गत 500 छात्रवृत्तियां वर्ष 2013-14 में विकलांग छात्रों को उच्चतर शिक्षा, पेशेवर अथवा तकनीकी पाठîक्रमों पीएचडी, एम फिल और स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर पर प्रदान की जाएंगी। नेत्रहीन और बधिर स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को कंप्यूटर के साथ एडिटिंग स‚फ्टवेयर के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा सकती है। यह वित्तीय सहायता उन विकलांग छात्रों के लिए है जिनके परिवार की आय प्रति वर्ष में अधिकतम एक लाख 80 हजार रूपये तक है। इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को 1 जुलार्इ, 2013 से 31 अगस्त, 2013 तक अ‚न लाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।