Showing posts with label government of india. Show all posts
Showing posts with label government of india. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

एनसीसी की वेबसाइट शुरू 
प्रैस ब्यूरो: 15 जुलार्इ, रक्षा राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली में एनसीसी की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में एनसीसी की गतिविधियां, एनसीसी से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने की जानकारी
और ऑनलाइन नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। वेबसाइट में 15 लाख कैडेटों की विस्तृत जानकारी, कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं का प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और बजट से संबंधित जानकारी भी होगी। इससे पहले एनसीसी के महानिदेशक लेफिटनेंट जनरल पी.एस. भल्ला ने उपसिथत लोगों को बताया कि वेबसाइट से एनसीसी संगठन में स्वचालन शुरू हो जायेगा, जहां सभी कैडेटों के प्रदर्शन का विवरण भी होगा। एनसीसी से जुड़ सभी पक्षों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जायेगा। रक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वचालन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के लिए एनसीसी मुख्यालय की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्इ वेबसाइट से कैडेटों को प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी मिलने में आसानी होगी। उन्होंने युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व के गुण उभारने के लिए एनसीसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की। एनसीसी की वेबसाइट  www.nccindia.nic.in है।