Showing posts with label delhi police. Show all posts
Showing posts with label delhi police. Show all posts

Sunday, November 24, 2013

संगीन अपराधों में बिना देरी किए दर्ज करें एफआर्इआर

संगीन अपराधों में बिना देरी किए दर्ज करें एफआर्इआर
एफआर्इआर दर्ज न करने
से  कानून का शासन
हल्का होता हैं। इसका
व्यवस्था पर नकारात्मक
असर पड़ता हैं।
 
 -सुप्रीम कोर्ट
स्ट्रीट रिपोर्टर : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर की पुलिस को आदेश दिया कि वह अपहरण, रेप, डकैती और हत्या जैसे संज्ञेय अपराधो की तुरंत एफआइआर दर्ज करें और ऐसे मामलों में प्रारंभिक जांच करने की आवश्यकता नहीं हैं। कोर्ट द्वारा  कहा गया कि इस आदेश का पालन नहीं करने वाले थाना इंचार्ज पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने फैसला गाजियाबाद की एक नाबालिग लड़की ललिता कुमारी के मामले में दिया। कोर्ट ने उसकी याचिका जनहित याचिका में बदल दी थी।
कैसे मामलों में होगी जांच: संविधान पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच उन मामलों में की जानी चाहिए, जिनमें आपराधिक कार्यवाही शुरू करने में अनावश्यक विलंब हुआ हो और जांच में सात दिन से अधिक न लगें। मेडिकल लापरवाही, वैवाहिक विवाद, लेन-देन, तीन माह से अधिक पुराने अपराधों की सूचना और जनसेवक पर भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिस प्रारंभिक पूछताछ कर सकती हैं। जांच की पूरी जानकारी जनरल डायरी में दर्ज करनी होगी।
एफआर्इआर का मतलब: कोर्ट द्वारा कहा गया कि सीआरपीसी की धारा 154 के तहत संज्ञेय अपराध की एफआर्इआर होने का अर्थ गिरफ्तारी बिलकुल नहीं हैं। गिरफ्तारी की बात केवल काल्पनिक डर हैं। गिरफ्तारी न कर आरोपी को अगि्रम जमानत का मौका देना चाहिए। यदि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अधिकारों का दुरूपयोग करती हैं तो धारा 166 के तहत कार्यवाही की जा सकती हैं।
ऐसे करें शिकायत
पीडि़त पक्ष को सबसे पहले स्थानीय थाने में शिकायत करनी चाहिए। थाने में सुनवार्इ न होने पर इलाके के पुलिस उपायुक्त को संपर्क करें और प्रक्रिया का पालन करते हुए यदि पुलिस सुनवार्इ नहीं करती हैं, तो पीडि़त पक्ष अपने मामले को इलाके के महानगर दंडाधिकारी के समक्ष सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत स्वयं अथवा अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत कर सकता हैं। अगर मामले में न्यायालय को जांच अथवा बरामदगी जैसे तथ्य प्रतीत होते हैं, तो न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अधिकारों का प्रयोग कर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश देता हैं।
क्या है संज्ञेय अपराध
-संज्ञेय अपराध वे अपराध हैं जिनमें तीन वर्ष या इससे अधिक की सजा हो सकती हैं।
-हालांकि अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत पुलिस के लिए शिकायत को एफआइआर रूप में दर्ज करना चाहिए, लेकिन आमतौर पर अभी पुलिस ही तय करती हैं कि शिकायत एफआइआर में तब्दील की जाए या नहीं?
-सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञेय अपराधों में प्रारंभिक जांच के बगैर ही एफआइआर अनिवार्य तौर पर दर्ज करने के साथ कहा हैं कि गिरफ्तारी तभी की जाएं जब कुछ सुबूत हासिल हो जाएं।
-वैवाहिक, संपत्ति संबंधी विवादों, भ्रश्टाचार की शिकायत आदि पर एफआइआर के पहले पुलिस प्रारंभिक जांच करें और इसे सात दिन में पूरा कर मामला बंद करने या फिर उसे एफआइआर में तब्दील करने का फैसला करें।
-अगर संज्ञेय अपराध का पता नहीं चलता और मामले को बंद करना हैं, तो उसकी सूचना की एक प्रति शिकायतकर्ता को दी जाएं और उसमें बंद करने का कारण भी बताया जाएं।

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

शाहबाद की लड़कियाँ सीख रही है आत्मरक्षा के गुण
स्ट्रीट रिपोर्टर: 8 जुलाई, स्पेशल पुलिस यूनिट फार वूमैन एण्ड चाइल्ड नानकपुरा दिल्ली के सहयोग से चरित्र निर्माण मंडल गांव शाहबादपुर के तत्वाधान में गांव की लडकिया  व महिलाओं के लिए 10 दिवसीय आत्म
सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। यह शिविर दिनांक 8 जुलाइ से 17 जुलाइ तक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस शिविर में दिल्ली पुलिस की प्रशिक्षित महिला कमांडो रेणु व नीतू गांव की लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखायेगी। कार्यक्रम संयोजक डा0 रेखा शास्त्री ने बताया कि हाल ही में लगातार बढ़ रही महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को देखते हुए गांव की लड़कियों के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष डा0 गंगा शरण आर्या ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से लड़कियां आत्मरक्षा के गुर तो सीखेगी ही साथ ही साथ इनमें आत्मविश्वास भी आएगा। शिविर का शुभारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपसिथत स्थानीय आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसेशियन के अध्यक्ष नरेश लाम्बा ने प्रशिक्षर्णियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत का भविश्य है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं से कहा कि आप हमें जगह उपलब्ध करा दें तो हम आरडब्लूए की तरफ से महिला व्यायामशाला के लिए निशुल्क सामान उपलब्ध करा देगे। इस अवसर पर गांव की लगभग 200 महिलाओं एवं लड़कियों सहित श्रीमती अरूणा रावत, नरेश भारल, सत्यदेव सोलंकी सहित चरित्र निर्माण मंडल के संरक्षक श्री वेद प्रकाश आचार्य उपसिथत थे।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

द्वारका से0 7 में आयोजित दिल्ली पुलिस जनसंपर्क सभा में लोगों ने उठाए पुलिस पर सवाल
-मंगलापुरी में मैट्रो कार्य शुरू होने के कारण बुधबाजार के समय लगने वाल जाम पर ध्यान दें दिल्ली पुलिस-मास्टर हरिओम गुप्ता
-सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी खड़े रहते है, लेकिन वे जाम हटाने की बजाय चालान काटने में ही मशगूल रहते है-पी.के.सेठी, नारायणा

-सेक्टर 9 मैट्रो स्टेशन  से सोसाइटीज की ओर आने वाली सड़के सुनसान बढाई जाए पुलिस गश्त -डा0 केएस भाटी
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, दिल्ली द्धारा निरंतर जारी जनसंपर्क अभियान के तहत द्वारका सैक्टर 7 स्थित सी.सी.आर.टी. के सभा में दिल्ली पुलिस द्वारा जिला दक्षिण पश्चिम की जनसंपर्क सभा अयोजित की गई। जनसंपर्क सभा कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर.के.पाण्डेय के साथ दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस
के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार ओझा ने मुख्य रूप से सभा को संबोधित किया व लोगों के सवालों के जवाब दिए। डी.सी.पी. ओझा ने लोगों से निवेदन किया कि सभा में केवल दिल्ली पुलिस से जुड़े मुद्दे ही सामने लाए, उन्होने लोगों से व्यक्तिगत समस्याएं न बताने के लिए भी कहा। सभा में पालम एक्सटेंशन आर.डब्लू.ए. के पूर्व प्रधान मास्टर हरिओम गुप्ता ने मंगला पुरी में साप्ताहिक बुध बाजार के दौरान लगने वाले भीशण जाम पर पुलिस अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि मैट्रो कार्य शुरू होने के कारण एक सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है, जिससे बुधवार को नीचे सड़क पर तथा ऊपर फ्लाई ओवर पर जाम लग जाता है अधिकारियों से इस पर कोई बेहतर विकल्प लाने के लिए कहा। से0 9 के निवासी डा0 के.एस.भाटी ने कहा कि मैट्रो स्टेशन से0 9 से सोसाइटी तरफ आने वाला रास्ता सुनसान रहता है, जहां अक्सर सड़क किनारे शाम के समय लोग शराब पीते रहते है। मैट्रो स्टेशनों के आसपास इस प्रकार के रास्तों पर निगरानी बढ़ाइ्र्र जाए। नारायणा विहार के पी.के. सेठी ने यातायात कर्मियों की कार्य प्रणालियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नारायणा की सड़कों पर बहुत जाम रहता है। वहां टैफिक कर्मी तो खड़े रहते है, लेकिन उनका ध्यान जाम हटवाने की बजाय चालान काटने में ही रहता है। से07 निवासी अंजू धरेजा ने सड़कों पर रेहड़ी, पटरियों वालों से होने वाली परेशानियों की तरफ ध्यान आकर्शित किया। अन्य लोगों में रिपोर्ट में देरी, बालिका विद्यालयों के समय पुलिस की मौजूदगी, पानी के बोर की मरम्मत करवाने पर पुलिसवालों द्वारा परेशान करना, रिश्वत माँगना आदि मुद्दों पर लोगो द्वारा सवाल उठाए गए। डी.सी.पी. ओझा ने कहा कि सभा में रखी गई बातों पर हम जल्द से जल्द कार्यवाही करेगे। उन्होंने कहा कि बुधबाजार के जाम के समाधान पर जल्द ही मीटिंग की जाएगी। विद्यालयों के खुलते ही छुट्टी के समय सभी विद्यालयों के गेट पर पुलिस गश्त लगा दी जाएगी। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त समय सिंह, एस एस यादव, नरेश कुमार, रामकिशन यादव सहित दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थें। सभा में विभिन्न आर.डब्लू.ए., एन.जी.ओ. के पदाधिकारियों समेत जिला दक्षिण पश्चिम के काफी लोगों ने भाग लिया।