Showing posts with label delhi govt. Show all posts
Showing posts with label delhi govt. Show all posts

Sunday, July 21, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
माई दिल्ली आई केयर फंड से 1 लाख 13 हजार की लागत से होगा काम
स्ट्रीट रिपोर्टर : 14 जुलार्इ, गांव की शमशान भूमि पर अभी तक दाहसंस्कार के समय किए जाने-वाले क्रियकलापों के लिए पानी की कोर्इ भी व्यवस्था नहीं थी। यहां पर पानी की व्यवस्था के लिए कइ बार
गांववालों ने स्थानीय निगम पार्शद व विधायक से भी आग्रह किया लेकिन कोर्इ नतीजा नहीं निकला। अंत में गांव की आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसिएशन द्वारा भागीदारी योजना के तहत हैंडपंप लगवाने का आवेदन किया गया, जिसको एसडीएम श्री आलोक शर्मा ने तुरंत मंजूर करते हुए इस कार्य को करवाने में विशेश रूप से सहयोग किया। आरडब्लूए के अध्यक्ष नरेश लाम्बा व सचिव नरेश भारल इस अवसर पर यह कहना था कि शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने के उपरांत इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। बोरिंग स्थल पर विधिवतरूप से गांववालों की
तरफ से पूजा-पाठ करवाया गया तथा गांव के बुजुर्ग ब्रम्हा लाम्बा ने नारियल तोड़ कर हैंडपंप लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एसोसिएशन केे उपाध्यक्ष असगर अली सदस्य रमेशखटाना के अलावा ओमप्रकाश सोलंकी, हरज्ञान लाम्बा, रामकरण गौड़, सुधीर आर्या, गंगा शरण आर्या, जुगन काकरान, स्वरूप सिंह सैनी व मुख्य अतिथि के0 एस0 भाटी के अलावा गांव के काफी लोग उपसिथत थे। 

Street Reporter Year 1 Vol 10 {1.7.2013 - 15.7.2013}

20 अगस्त को सरकार करेगी दिल्ली में औपचारिक रुप से खाध सुरक्षा योजना लागू
स्ट्रीट रिपोर्टर: पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में भागीदारी प्रकोश्ठ द्वारा आयोजित समय बद्ध सेवा
जागरुकता शिविर में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने घोशणा की कि 20 अगस्त को सरकार द्वारा औपचारिक तौर पर दिल्ली में खाध सुरक्षा योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी दिन कार्यक्रम के दौरान खाध सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जाएंगें जिससे लोगों को खाध सुरक्षा की गारंटी का अहसास हो। सरकार पहले चरण में 5.10 लाख परिवारों यानी 32 लाख लोगो को खाध सुरक्षा योजना से जोड़ेगी। इसके बाद और अधिक परिवारों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा  कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 रुपए प्रतिकिलो की दर पर गेहूं, 3 रुपए प्रतिकिलो चावल और 1 रुपए प्रतिकिलो की दर पर मोटा अनाज मिलेगा। इससे गरीब परिवार आर्थिक बचत भी कर सकेंगे और कुपोशण भी दूर होगा। इस योजना के लाभ परिवार की वरिश्ट महिला के जरिए मिलेंगें, जिससे महिलाएँ और अधिक सशक्त हो सकेंगीं। इस शिविर में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शहदरा जिले की आरडब्लूए आमंत्रित की गर्इ थी। आरडब्लूए के पदाधिकारियों के अलावा दिल्ली के मत्री अरविन्दर सिंह लवली, विधायक डा0 नरेन्द्र नाथ, चौधरी मतीन अहमद आदि मौजूद थे।

Tuesday, July 2, 2013

Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}

अब बदलेगी बदहाल जोहड़ की तस्वीर 
भागीदारी, दिल्ली सरकार के सहयोग से षुरु हुआ जोहड़ का विकास कार्य, शमशान भूमि पर भी लगेगा हैण्ड पैम्प
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, ग्राम विकास एसोसिएशन गाँव शाहाबाद मोहम्मद पुर के अथाह पर्यास से गाँव के जोहड़ का विकास कार्य आज शुरू हो गया है। यह जोहड़ दिल्ली के उन बदहाल जोहड़ों में से था जो सरकारी उपेक्षा का शिकार था। स्थानीय विधायक के टालमटोल करने के बाद आर डब्लू ए अध्यक्ष नरेश लाम्बा और
सचिव नरेश भारल दुवारा इस जोहड़ का काम भागीदारी से करवाने की योजना बनायीं और जुलाई 2011 में इसके लिए एस डी एम को प्रपोजल दिया गया। उन्होने बताया कि कई सरकारी अड़चनो को पार करते हुए आखिर में दो साल बाद इसका कार्य शुरू हो सका। भागीदारी योजना के तहत इस जोहड़ के लिए सोलह लाख अस्सी हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इसका काम बाढ़ नियंत्रण एवं सिचाई विभाग दिल्ली सरकार करेगा। इसके लिए लगभग 1 माह का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य ग्राम विकास एसोसिएसन शाहबाद मौ0 पुर की देखरेख में होगा। इस काम को मंजूर करवाने में एस डी एम श्री अलोक शर्मा तथा दिल्ली वाटर बॉडी के सदस्य सचिव डॉ ० सुखदेव सिंह का काफी योगदान रहा। इसके लिए आज के कार्यक्रम में उनको गाँव की और से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। गाँव के जोहड़ पर आज पारंपरिक रूप से यज्ञ करवाया गया और जोहड़ में पानी के लिए गाँव वासियों द्वारा प्रार्थना की गयी। भागीदारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित दिल्ली कैंट के तहसीलदार श्री सतबीर सिंह शर्मा जी को गाँव की और से श्री किशन चंद लाम्बा ने
पगड़ी बांधकर उनका आभार प्रकट किया। श्री सतबीर जी ने गाँव के विकास में भागीदारी के अलावा भी हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वाशन दिया। गाँव के बुजुर्ग श्री ब्रम्हा लाम्बा, सरदारे खान, राय सिंह सोलंकी , किरपा प्रजापति के साथ तहसीलदार श्री शर्मा जी ने नारियल तोड़ कर जोहड़ के काम का शुभारम्भ किया। श्री नरेश लाम्बा ने गाँव वासियों को बताया की इस जोहड़ के आलावा गाँव की वर्षो पुरानी मांग- गाँव के शमशान पर किसी भी प्रकार का पानी इंतजाम न होना भी पूरी हो गयी हैं। शमशान पर भी भागीदारी द्वुारा हैण्ड पंप लगाया जायेगा जिसका काम भी इस सप्ताह शुरू हो जायेगा। डाॅ0 सुख देव सिंह जी ने गाँव के लोगो को जोहड़ के काम की बधाईयाँ देते हुए कहा की जोहड़ गाँव की सुख समृद्धि की पहचान होती हैं शहरो में तो अब कच्ची जमीन बहुत कम रह गयी हैं जिस कारण पानी जमीन में नहीं जा रहा हैं आपके द्वारा किया गया जोहड़ का विकास कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। इसके किनारों पर जामुन, नीम आदि के पेड़ लगायें हम आपको पेड़ गाँव में ही निशुल्क देंगे। गाँव के बुजुर्गो ने बताया कि लगभग 20 साल पहले तक यह जोहड़ अच्छी अवस्था में था और पानी से भरा रहता था। गाँव की काफी परम्पराओं से जुड़ा होने के कारण यहाँ अकसर पूजा-पाठ होती थी। उसके बाद
डीडीए द्वारा जोहड़ की मिट्टी निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अगर कोई मिट्टी निकालता तो डीडीए के कर्मचारी उसको रोक देते और पुलिस का भय दिखाते। जिससे मिट्टी की छटाँई न होने के कारण धीरे-धीरे जोहड़ का स्वरुप खत्म हो गया ओर पानी रुकने के लिए गहराई समाप्त हो गई। अगर जोहड़ की मिट्टी की प्रतिवर्श छटाँई नहीं होती और पानी की निकासी नहीं खोली जाती तो जोहड़ इसीतरह समाप्त हो जाते है। सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर हरिओम गुप्ता ने कहा कि जोहड़ के मामलो में हमारी सरकार सो रही है ओर जब सरकारे सो जाती है तो जनता को जागना होगा और आज इस कार्य को देखते हुए लगता है कि शाहबाद गाँव के निवासी जाग चुके है। इस अवसर पर आर डब्लू ए के पदाधिकारियों के आलावा श्री रामफल दहिया, सहदेव सोलंकी, श्री कृष्ण दत्त, लक्ष्मन तंवर, भगवान सिंह सैनी, गाँव पालम से मास्टर हरिओम गुप्ता, गाँव समालका से श्री सतनारायण शर्मा सहित गाँव के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।