Showing posts with label sdm alok sharma. Show all posts
Showing posts with label sdm alok sharma. Show all posts
Thursday, October 31, 2013
Street Reporter Year 1 Vol 18 {15.10.2013-31.102013} 1.11.2013
Tuesday, July 2, 2013
Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}
अब बदलेगी बदहाल जोहड़ की तस्वीर
भागीदारी, दिल्ली सरकार के सहयोग से षुरु हुआ जोहड़ का विकास कार्य, शमशान भूमि पर भी लगेगा हैण्ड पैम्प
स्ट्रीट रिपोर्टरः 25 जून, ग्राम विकास एसोसिएशन गाँव शाहाबाद मोहम्मद पुर के अथाह पर्यास से गाँव के जोहड़ का विकास कार्य आज शुरू हो गया है। यह जोहड़ दिल्ली के उन बदहाल जोहड़ों में से था जो सरकारी उपेक्षा का शिकार था। स्थानीय विधायक के टालमटोल करने के बाद आर डब्लू ए अध्यक्ष नरेश लाम्बा और
सचिव नरेश भारल दुवारा इस जोहड़ का काम भागीदारी से करवाने की योजना बनायीं और जुलाई 2011 में इसके लिए एस डी एम को प्रपोजल दिया गया। उन्होने बताया कि कई सरकारी अड़चनो को पार करते हुए आखिर में दो साल बाद इसका कार्य शुरू हो सका। भागीदारी योजना के तहत इस जोहड़ के लिए सोलह लाख अस्सी हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इसका काम बाढ़ नियंत्रण एवं सिचाई विभाग दिल्ली सरकार करेगा। इसके लिए लगभग 1 माह का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य ग्राम विकास एसोसिएसन शाहबाद मौ0 पुर की देखरेख में होगा। इस काम को मंजूर करवाने में एस डी एम श्री अलोक शर्मा तथा दिल्ली वाटर बॉडी के सदस्य सचिव डॉ ० सुखदेव सिंह का काफी योगदान रहा। इसके लिए आज के कार्यक्रम में उनको गाँव की और से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। गाँव के जोहड़ पर आज पारंपरिक रूप से यज्ञ करवाया गया और जोहड़ में पानी के लिए गाँव वासियों द्वारा प्रार्थना की गयी। भागीदारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित दिल्ली कैंट के तहसीलदार श्री सतबीर सिंह शर्मा जी को गाँव की और से श्री किशन चंद लाम्बा ने
पगड़ी बांधकर उनका आभार प्रकट किया। श्री सतबीर जी ने गाँव के विकास में भागीदारी के अलावा भी हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वाशन दिया। गाँव के बुजुर्ग श्री ब्रम्हा लाम्बा, सरदारे खान, राय सिंह सोलंकी , किरपा प्रजापति के साथ तहसीलदार श्री शर्मा जी ने नारियल तोड़ कर जोहड़ के काम का शुभारम्भ किया। श्री नरेश लाम्बा ने गाँव वासियों को बताया की इस जोहड़ के आलावा गाँव की वर्षो पुरानी मांग- गाँव के शमशान पर किसी भी प्रकार का पानी इंतजाम न होना भी पूरी हो गयी हैं। शमशान पर भी भागीदारी द्वुारा हैण्ड पंप लगाया जायेगा जिसका काम भी इस सप्ताह शुरू हो जायेगा। डाॅ0 सुख देव सिंह जी ने गाँव के लोगो को जोहड़ के काम की बधाईयाँ देते हुए कहा की जोहड़ गाँव की सुख समृद्धि की पहचान होती हैं शहरो में तो अब कच्ची जमीन बहुत कम रह गयी हैं जिस कारण पानी जमीन में नहीं जा रहा हैं आपके द्वारा किया गया जोहड़ का विकास कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। इसके किनारों पर जामुन, नीम आदि के पेड़ लगायें हम आपको पेड़ गाँव में ही निशुल्क देंगे। गाँव के बुजुर्गो ने बताया कि लगभग 20 साल पहले तक यह जोहड़ अच्छी अवस्था में था और पानी से भरा रहता था। गाँव की काफी परम्पराओं से जुड़ा होने के कारण यहाँ अकसर पूजा-पाठ होती थी। उसके बाद
डीडीए द्वारा जोहड़ की मिट्टी निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अगर कोई मिट्टी निकालता तो डीडीए के कर्मचारी उसको रोक देते और पुलिस का भय दिखाते। जिससे मिट्टी की छटाँई न होने के कारण धीरे-धीरे जोहड़ का स्वरुप खत्म हो गया ओर पानी रुकने के लिए गहराई समाप्त हो गई। अगर जोहड़ की मिट्टी की प्रतिवर्श छटाँई नहीं होती और पानी की निकासी नहीं खोली जाती तो जोहड़ इसीतरह समाप्त हो जाते है। सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर हरिओम गुप्ता ने कहा कि जोहड़ के मामलो में हमारी सरकार सो रही है ओर जब सरकारे सो जाती है तो जनता को जागना होगा और आज इस कार्य को देखते हुए लगता है कि शाहबाद गाँव के निवासी जाग चुके है। इस अवसर पर आर डब्लू ए के पदाधिकारियों के आलावा श्री रामफल दहिया, सहदेव सोलंकी, श्री कृष्ण दत्त, लक्ष्मन तंवर, भगवान सिंह सैनी, गाँव पालम से मास्टर हरिओम गुप्ता, गाँव समालका से श्री सतनारायण शर्मा सहित गाँव के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Street Reporter Year 1 Vol 10 {16.6.2013-30.6.2013}
आरडब्लूए के साथ हर माह बैठक करेंगे उपायुक्त- शीला दीक्षित, समय बद्ध सेवा (ई-एसएलए) जागरुकता शिविर सम्पन्न
मुख्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ, मौके पर ही हल करने का दिया आश्वासन
स्ट्रीट रिपोर्टरः 30 जून, चुनावी की तैयारियों में जुटे सभी दलों सक्रियताओं को भांपते हुए मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने आरडब्लूए को साधते हुए त्यागराज स्टेडियम में समयबद्ध सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन
किया। जिसमें अलग-अलग दिवसो पर दिल्ली सरकार की योजना भागीदारी से जुड़ी लगभग 7000 आरडब्लूए की बुलाया गया। इसी कड़ी में रविवार को उन्होने अपने आला अधिकारियों व मंत्रियों के साथ दिल्ली की सैकड़ो आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ इस कार्यषाला के माध्यम से उनकी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्ष किया। समयबद्ध सेवा (ई-एसएलए) पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने सभी उपायुकतों को अपने क्षेत्र की आरडब्लूए के प्रतिनिधियों के साथ हर माह रेगुलर बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिको व सरकार के साथ विकास कार्यो में बेहतर तालमेल बन सकें। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान में केवल दिल्ली राज्य में ही इस प्रकार की योजना (ई-एसएलए) सफलता पूर्वक चल रही है। उनकी सरकार सरकारी कार्यालयों में व्यापत भश्ट्राचार के खात्में और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके लिए ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाले गए है, ई-स्टाम्पिंग लागू की गई है। भागीदारी पर बोलते हुए उन्होने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिलों में उपायुक्त को माई दिल्ली आई केयर फंड के तहत आरडब्लूए के माध्यम से विकास कार्यो को करवाने के लिए 5 करोड़ रुपए की धनराशी दी गई है तथा तत्काल कार्यो व व्यायामषाला उपकरणों की खरीद और देखभाल के लिए 1 लाख रु की धनराशी एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान आरडब्लूए के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिनका उन्होने तत्काल प्रभाव से निदान करने ओर अलग से मुलाकात करने के लिए कहा। द्वारका सेक्टर-9 पाकेट-2 आरडब्लूए के अतुल त्यागी ने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम कांग्रेस समर्थित है इस कारण हमारे विधायक हमारी पाकेट में विकास कार्य नही करवा रहे है। उन्होने कहा कि पार्क में हाईमास्क लाईटें लगनी थी और पानी के टेंकरो पर भी राजनीति की जा रही है। अन्य आरडब्लूए के लोगों ने भी पानी, बिजली, नालों की सफाई आदी पर बाते रखी। साकेत आरडब्लूए ने भागीदारी द्वारा लगाए गए कालोनी के गेट को एमसीडी व पुलिस द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप लगाए।
SDM Alok Sharma, Naresh Lamba, Naresh Bharal
ADM Rajeev Shukla, SDM P.K. Gupta, SDM Sanjeev Gupta
Subscribe to:
Posts (Atom)










